मात्र 7 साल की उम्र में इस मासूम ने अफ्रीका की सबसे उंची चोटी पर लहराया तिरंगा, अब 10 और चोटियों तक जाने का लक्ष्य

0

हमारी यह दुनिया बहुत ही बड़ी है और हर एक इंसान का अपना अलग ही स्वभाव और मुकाम होता है। और इन सब के साथ साथ हमारी इस दुनिया में लाखो ऐसे लोग है देकने को मिलते है जो कुछ अलग करने में विश्वास रखते है। और एक ऐसी ही खबर आई अफ्रीका से जहाँ एक भारतीय ने अफ्रीका के ही शिखर पर तिरंगा फहराया। बता दे के ये हैरान कर देने वाला कारनामा 7 साल के मासूम ने कर दिखाया है। हैदराबाद के रहने वाले समन्यु पोथुराजु के बच्चे ने अफ्रीका के तंजानिया के माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई कर तिरंगा फैराया है। माउंट किलिमंजारो ,अफ्रीका के तंजानिया का एक ऐसा पर्वत जहां ठंड की वजह से अच्छे-अच्छे घबरा जाएं लेकिन समन्यु ने इसपर भी जीत हासिल कर दिखाया।बता दे के समुद्र तल से 5,895 मीटर ऊंची इस शिला को समन्यु ने बीते 2 अप्रैल को हासिल किया। इस कारनामे के बाद समन्यु दुनियाभर में सराहा जा रहा है।

इस छोटे से बच्चे ने 2 अप्रैल को अफ्रीका में किलिमंजारो चोटी पर तिरंगा फराया था। मीडिया से हुए एक इंटरव्यू में समन्यु ने कहा – ‘जब मैंने चढ़ाई शुरू की तो बारिश हो रही थी और रास्ता पत्थरों से भरा हुआ था। मैं डरा हुआ था और मेरे पैरों में तेज दर्द हो रहा था, लेकिन इसके बावजूद मैंने बाकी की चढ़ाई पूरी की। इन सब के साथ समन्यु ऐसा भी कहा- ‘मुझे बर्फ पसंद है और इसलिए मैंने किलिमंजारो चुना।’

अफ्रीका की इस चोटी पर जाकर समन्यु ने अपना नाम दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोहियों में शामिल कर लिया। समन्यु की मां लवन्या कोच भी इस सफर में साथ थी। समन्यु की मां के अनुसार पर्वतारोहण का शौक उसे स्कूल से मिला है। और उन्होंने अपना यह सफर पांच दिनों में पूरा किया। समन्यु की मां का यहाँ तक भी कहना है कि वह मई तक 10 चोटियों पर चढ़ाई कर रेकॉर्ड बनाने की कोशिश करना चाहता है।साथ ही बता दें कि समन्यु पोथुराजुने तो इसके पहले भी माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप की पिछले साल सितंबर में चढ़ाई कर चुका है।

old Hyderabad boy Samanyu Pothuraju climbs highest peak in Africa

समन्यु ने जो बताया उसके अनुसार जिस दिन उन्होंने किल्मंजारो पर चढ़ाई शुरू की थी उस दिन बारिश हो गई थी। इस वजह से सारा रास्ता पथरीला था, जिसके चलते उनकी पैर में दर्द भी हो गया। इस सब के बावजूद वे अपने मुकाम तक पहुंचे। आपको बता दें कि समन्यु इससे पहले माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप की पिछले साल सितंबर में चढ़ाई कर चुके हैं। इसी के बाद उनका झुकाव पर्वतारोहण की तरफ हो गया था। और अपने इन्ही छोटे-छोटे अनुभवो के बल पर वह अफ्रीका की सबसे उंची चोटी पर तिरंगा फहरा कर आए।

चुबिलंत थम्मिनेनी भरथ जो की समन्यु के कोच है उन्होंने बताया कि 29 मार्च को बेस कैंप से चढ़ाई शुरू की थी और फिर इसके बाद समन्यु ने पांच दिनों तक इस सफर को पूरा किया। और समन्यु के इस सफर में भी उनकी मां लवन्या उनके साथ थी।और इनके साथ-साथ दो अन्य लोग भी उनके साथ थे जो हैदराबाद के ही रहने वाले थे। समन्यु अफ्रीका इस चोटी पर वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के पर्वतारोही हैं। समन्यु की मां ने बताया कि उसे पर्वतारोहण का शौक स्कूल से मिला है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार समन्यु से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, ”मुझे पवन कल्याण (दक्षिण भारत के मशहूर अभिनेता) बहुत पसंद हैं. मां ने मुझसे वादा किया था कि अगर मैंने विश्व रेकॉर्ड की कोशिश की तो वह मुझे पवन से मिलवाएंगी और अब मैं इसका इंतजार कर रहा हूं.” साथ ही समन्यु ने आगे के प्लान के बारे में बताया कि वह अगले महीने ऑस्ट्रेलिया की पहाड़ियों की ऊंचाई को छूएंगे. उन्होंने कहा कि वह रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं।

old Hyderabad boy Samanyu Pothuraju climbs highest peak in Africa

समन्यु की मां ने कहा, ”मैं बहुत खुश हूं की मेरा बेटा वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहता है. मैं भी साथ गयी थी लेकिन मैं स्वास्थ्य कारणों से रास्ते में ही रुक गयी लेकिन मेरा बेटा नहीं हारा. जब तक की उसने ऊंचाईयों को नहीं छू लिया। मैं वहां के मौसम की वजह से बहुत परेशान थी. हमलोगों का अब अगला लक्ष्य ऑस्ट्रेलिया है।”

Leave A Reply

Your email address will not be published.