पद्मावत से विवादों में आई थीं स्वरा भास्कर, भंसाली को लिखे लेटर पर मच गया था बवाल!

0

फिल्मों में छोटे लेकिन दमदार रोल निभाकर बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली स्वारा भास्कर आज एक जाना पहचाना नाम है। दिल्ली से मुंबई तक का फिल्मी सफर भले स्वरा के लिए मुश्किल रहा हो लेकिन लोगों के दिलों में जगह बनाना उनके लिए बड़ा आसान था।

स्वारा का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर हैं, जोकि एक स्ट्रेटजिक एक्सपर्ट हैं। उनकी मा का नाम इरा भास्कर है। जोकि जेएनयू में एक प्रोफेसर हैं। आज यानि 9 अप्रैल को स्वरा भास्कर अपना 30 वां जन्मदिन मना रही हैं। स्वरा भास्करा स्वरा बॉलीवुड में अपने किरदार बिंदिया और पायल के लिए जानी जाती हैं। फ़िल्म इंडस्ट्री में वह अपनी बेहतरीन एक्टिंग से आज एक बेस्ट एक्ट्रेस का खिताब पा चुकी हैं। आइए उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ खास बातें जानते हैं।

स्वरा ने शुरुआती पढ़ाई दिल्ली के सरदार पटेल विद्यालय से की है। स्वरा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से लिटरेचर में स्नातक किया है। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में डिग्री हासिल की है।

फ़िल्मी करियर की शुरुआत

एक्टिंग में आने से पहले स्वरा थिएटर में काम करती थीं। फिल्मों में अपनी किस्मत आजमाने के लिये 2008 में वह मुंबई पहुंचीं जहां फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में उनके किरदार ‘पायल’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया। फिल्म में उन्होंने कंगना रनौत की दोस्त का किरदार निभाया था। उसके बाद फिल्म ‘रांझणा’ में भी स्वरा ने अपने बेहतरीन अभिनय से आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। उन्हें इस फिल्म में बेहतरीन अभिनय के लिए कई अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

‘मछली जल की रानी है’, ‘रांझणा’, ‘नील बटे सन्नाटा’ और ‘अनारकली ऑफ आरा’ जैसी फिल्मों से लीक से हटकर अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्री स्वरा भास्कर में आत्मविश्वास कूट- कूट कर भरा है। दिल्ली से ताल्लुक रखने वाली स्वरा किसी भी मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। स्वरा भास्कर एक इंटेलेक्चुअल फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। स्वरा भास्कर के पिता चित्रापु भास्कर एक कॉलमिस्ट हैं जबकि उनकी मां इरा भास्कर जेएनयू में प्रोफेसर हैं।

स्वरा भास्कर को हाइ हील्स पहनने से बहुत डर लगता है। और उन्होंने इस बात को कई बार पब्लिक प्लेटफॉर्म पर स्वीकार भी किया है। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि स्वरा भास्कर ने बॉलीवुड में ‘माधोलाल कीप वॉकिंग’ फिल्म से डेब्यु किया है। उन्होनें 2002 में गुजरात दंगों के बाद वहां एक रिलीफ कैंप में भी काम किया है। इसके बाद उन्होंने इस दंगे पर 2005 में रिसर्च भी किया है।

एक एक्टर होने के नाते वे 28 साल की उम्र में भी 10 साल के बच्चे की मां का रोल करने से बिल्कुल नहीं हिचकिचाई। उनकी रील और रियल लाइफ दोनों प्रेरित करने वाला है। जब स्वरा ने एक फिल्म में एक मां का किरदार करने का फैसला कतिया तो सभी उनके इस डिसीजन से चौंक गए थे। लेकिन उन्होंने न सिर्फ ये किरदार प्ले किया बल्कि इसके लिए उन्हें काफी सराहना भी मिली। आइये उनकी कुछ खी बाते आपको बताते है –

हिरोइन बनने का इंतजार मत करो

लाइफ तुम्हें जिस भी चीज का किरदार ऑफर करे, उसे आत्मविश्वास के साथ जियो और पूरा परफेक्शन इसमें डाल दो। हो सकता है आप अपनी लाइफ स्टोरी के प्लॉट की लीड हिरोइन नहीं हो लेकिन जो भी आपको जिंदगी ने ऑफर किया है आप उसे यादगार बनाने के लिए उसमें अपनी पूरी क्षमता लगा दें।

सुपर कॉंफिडेंट बनें

उन्होंने कभी भी वजन बढ़ाने या वजन घटाने जैसी बातों पर यकीन नहीं किया। उनका लोगों से भी यही कहना है कि हमें इस बात पर क्यों फोकस करना कि हम कैसे खाना छोड़ें। वे दिल ही नहीं दिमाग से भी काम लेती हैं।

सोलो ट्रैवल

उन्हें सोलो ट्रैवल करने से डर नहीं लगता है। हाल ही के अपने हिमाचल ट्रिप से लेकर पाकिस्तान और फिर सीरिया और टर्की के ट्रिप से उन्होनें ये साबित कर दिया है कि उन्हें ट्रैवल करने के लिए किसी तरह के कंपनी की जरुरत नहीं हे। वे फन करने के लिए अकेले ही काफी हैं।

स्माइल

स्माइल करना आपकी सबसे बड़ी ताकत होती है। अपनी शख्सियत को बताने का सबसे स्ट्रॉंग तरीका आपकी स्माइल है। इसलिए स्माइल करते समय हमेशा कॉंफिडेंट रहें।स्वरा भास्कर बॉलीवुड की स्टाइल आइकन सोनम कपूर की बेस्ट फ्रेंड कहलाती हैं। वे कभी भी अपने कोस्टार्स और अपने कॉंपटीटर से जलस नहीं होती। वे कितनी बार अपनी ग्रेट फ्रेंड सोनम कपूर की तारीफें करती नजर आई हैं। जल्द ही वे सोनम कपूर के साथ ‘वीरे दी वेडिंग’ फिल्म में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर खान भी मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म के सेट पर तीनों एक्ट्रेसेस की बॉंडिंग को बखूबी सराहा गया।

इस वक्त सबसे चर्चा में आई

स्वरा पिछले दिनों उस समय अचानक चर्चा में आईं जब उन्होंने फिल्म ‘पद्मावत’ के लिए निर्देशक संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखकर उनकी आलोचना की। वेबसाइट द वायर के हवाले से स्वरा ने फिल्म में पुराने जमाने के आपराधिक रीति-रिवाजों को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने की निंदा की।

स्वरा ने लिखा, ‘आजाद भारत में भारतीय सती रोकथाम कानून-1988 ने सती की मदद करने, उसे उकसाने और उसे महिमामंडित करने के किसी भी स्वरूप को और बड़ा अपराध बना दिया है। आपने बगैर सोचे-समझे इस पुरुषों के वर्चस्व वाली आपराधिक प्रथा को जिस तरह महिमामंडित किया है, उस पर आपको जवाब देना चाहिए सर। टिकट खरीदकर आपकी फिल्म देखने वाली दर्शक होने के नाते मुझे आपसे पूछने का हक है कि आपने यह कैसे किया और क्यों किया।’ बता दें कि स्वरा ने भंसाली के साथ फिल्म ‘गुजारिश’ में काम भी किया है।

इस लेटर के बाद जहां बॉलीवुड में कुछ लोगों ने स्वरा भास्कर की आलोचना की तो वहीं इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे भी थे जो खुलकर स्वरा के समर्थन में आए। फिल्मों की बात करें तो इस साल स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ है। इस फिल्म में सोनम कपूर और करीना कपूर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.