आज के युग में महिला को पुरुष के मुकाबले में कम आंका नही जा सकता है। पहले का जमाना कुछ और था जब महिला घर से बहार नही निकलती थी, लेकिन आज के इस आधुनिक युग में महिला पुरुष से कई गुना अच्छा काम करती है। आपको बता दे भारत में 5 ऐसे रेलवे स्टेशन है जिसे महिला संचालित करती है। आइये जानते उन स्टेशन के बारे जिसे महिला द्वारा संचालित किया जाता है।
माटुंगा रेलवे मुंबई-:
यह पहला ऐसा स्टेशन है, जो महिलाओ द्वारा संचालित किया गया था। माटुंगा मुंबई का उपनगर है। इस स्टेशन पर काम करने वाली महिलाओ का नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड्स रिकार्ड्स 2018 में भी दर्ज किया गया है। इस स्टेशन में लगभग 41 महिलाओ का दल काम करता है। 2017 में यह स्टेशन केवल महिलाओ के लिए चलाया गया।
अजनी रेलवे स्टेशन-:
यह रेलवे स्टेशन ऐसा तीसरा स्टेशन है, जो महिलाओ द्वारा चलाया गया। यह स्टेशन महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित है। यह स्टेशन दिल्ली-चेन्नई रूट का हिस्सा भी है। इस स्टेशन से लगभग 6,000 यात्रियों की आवाजाही होती है। इस स्टेशन में लगभग 22 से अधिक महिला कर्मचारी काम करते है।
गांधीनगर रेलवे स्टेशन-:
गाँधीनगर ऐसा दूसरा स्टेशन है, जो महिलाओ द्वारा संचालित किया जाता है। यहाँ टिकिट से लेकर स्टेशन मास्टर तक महिला कर्मचारी की तैनाती की गई है। लगभग 40 से अधिक महिलाये यहाँ पर कार्य करती है। जानकारी के अनुसार यहाँ पर सैनेटरी नैपकिन वेडिंग मशीन भी लगी है, जो महिला कर्मचारी को अत्यधिक सुविधा प्रदान करती है।
मणिनगर रेलवे स्टेशन-:
अहमदाबाद में स्थित चौथा ऐसा स्टेशन है, जो महिलाओ द्वारा संचालित किया जाता है। इस स्टेशन में महिला कर्मचारीयो में 23 वाणिज्यिक क्लर्क तीन परिचालन कर्मी के साथ 10 रेलवे सुरक्षा बल की तैनाती की गयी है और अन्य कार्य करने के लिए भी सिर्फ महिलाए है।
चंद्रागिरी रेलवे स्टेशन-:
यह स्टेशन आंध्र प्रदेश में स्थित है, यह 5वां स्टेशन है जो महिलाओ द्वारा संचालित किया जाता है। यहाँ पर 12 महिला कर्मी है, जिसमे स्टेशन मास्टर से लेकर सुरक्षा व् सफाईकर्मी तक शामिल है। इस स्टेशन के 234 यात्री रोजाना सफ़र करते है।