Rohit Shetty Biography – इस फिल्म ने बना दिया रोहित को बॉलीवुड का बेताज बादशाह

0

जब भी सिकवल्स फिल्म का जिक्र होता है, तो रोहित शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। रोहित शेट्टी भारतीय फिल्म निर्देशक और सिनेमैटोग्राफर हैं। रोहित शेट्टी ने गोलमाल, गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3, गोलमाल अगेन, सिंघम, बोल बच्चन, सिंघम रिटर्न्स, चेन्नई एक्सप्रेस ऐसी कई और भी हिट फिल्म दी है।

इन फिल्मों ने बाॅक्स आफिस पर जमकर कमाई की. रोहित शेट्टी की फिल्मे एक्शन कॉमेडी भरपूर रहती है। उनकी फिल्मों में कारों को आसानी से उछाल देने वाले दृश्य सभी फिल्मों मे दिखाए जाते है। बहुत कम ऐसी फिल्मे होगी, जो रोहित की फ्लॉप हो। इनकी हर फिल्मे सभी के दिलो को छु लेती है। आइये जानते इनके जन्मदिन के मौके पर कैसा रहा रोहित का अभी तक का सफर।

जन्म-:

रोहित शेट्टी का जन्म 14 मार्च 1973 को हुआ था। इनके पिता का नाम एमबी शेट्टी (MB Shetty) है, जिन्हें फाइटर शेट्टी के नाम से भी जाना जाता हैं। इनकी माँ का नाम रत्ना शेट्टी है जो कि बाॅलीवुड जूनियर आर्टिस्ट रही चुकी हैं।

करियर-:

महज 17 साल की उम्र में ही रोहित शेट्टी ने कुकू कोहली के साथ मिलकर असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में अपनी करियर शुरू किया और वह फिल्म थी फूल और कांटे। इसके बाद रोहित ने कई फिल्मों में काम किया जिसमे शामिल जैसे सुहाग, हकीकत, जुल्मी हिन्दुस्तान की कसम और राजू चाचा के लिए भी काम किया।

रोहित ने अपना डेब्यू फिल्म जमीन के साथ 2003 में किया, इसमें अजय, अभिषेक बच्चन, बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे ओर यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पीट गयी।

rohit shetty biography in hindi

इस फिल्म से हुए हिट-:

2006 में आई काॅमेडी फिल्म गोलमालः फन अनलिमिटेड फिल्म हिट हो गयी। इस फिल्म में अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर, शरमन जोशी जैसे कई बड़े स्टार थे।

rohit shetty biography in hindi

2008 में तीसरी फिल्म सन्डे को निर्देशित किया, फिर गोलमाल रिटन्र्स। फिर एक बाद एक रोहित की हिट फिल्मों का कारवा चलता रहा सिंघम,बोल बच्चन,चेन्नई एक्सप्रेस, सिम्बा इन फिल्मों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। आने वाले समय में रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सूर्यवंशी’ रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य अभिनेता है।

टेलीविजन शो काॅमेडी के जज-:

खतरों के खिलाड़ी के पांचवे सीजन से हिस्सा रहे ओर कॉमेडी सर्कस के भी जज रह चुके है।

रोहित शेट्टी की फिल्में :- ज़मीन, गोलमाल, संडे, गोलमाल रिटर्न्स, आल द बेस्ट-फन बिगिन्स, गोलमाल 3, सिंघम, बोल बच्चन, चेन्नई एक्सप्रेस, सिंघम रिटर्न्स, दिलवाले, गोलमाल अगेन, सिंबा, सूर्यवंशी

Leave A Reply

Your email address will not be published.