Gupteshwar Pandey Biography – जानिए कौन है गुप्तेश्वर पांडे और कैसे बने बिहार के डीजीपी

0

1987 बैच के आईपीएस अधिकारी और बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे इन दिनों मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक चर्चा का विषय बना हुए है। गुप्तेश्वर पांडे ने स्वेच्छा से पद का त्याग कर दिया है यानि उन्होंने वीआरएस लिया है। गुप्तेश्वर पांडे को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्होंने राजनीति में आने के लिए वीआरएस लिया है। वैसे गुप्तेश्वर पांडे इससे पहले भी कई बार सुर्ख़ियों में रहे हैं। खासकर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में गुप्तेश्वर पांडे की तत्परता को काफी समर्थन भी मिला। तो चलिए जानते हैं कि गुप्तेश्वर पांडे कौन हैं?

  1. गुप्तेश्वर पांडे का जन्म कब हुआ था? (gupteshwar pandey date of birth) – गुप्तेश्वर पांडे का जन्म 11 फरवरी 1961 को बिहार के बक्सर जिले के गेरुआबांध में हुआ था।
  2. गुप्तेश्वर पांडे की शिक्षा (gupteshwar pandey education) – गुप्तेश्वर पांडे का जन्म एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा गांव के ही सरकारी स्कूल से पूरी की है। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की है। पटना यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने के बाद गुप्तेश्वर पांडे ने UPSC Exam Clear की और 1987 में आईपीएस ऑफिसर बने।
  3. गुप्तेश्वर पांडे करियर (Gupteshwar Pandey Career) गुप्तेश्वर पांडे की छवि एक सख्त ऑफिसर की रही है। अपने करियर के दौरान गुप्तेश्वर पांडे ASPS, SP, DIG, IGD के पद पर बिहार के 26 जिलों में काम कर चुके हैं। उन्होंने अपने करियर के दौरान कई शातिर अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया है। खासकर बेगूसराय और जहानाबाद में अपराध को नियंत्रित करने में गुप्तेश्वर पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका है। गुप्तेश्वर पांडे का कहना है कि अपराध पर नकेल कसना उनकी हमेशा से पहली प्राथमिकता रही है। गुप्तेश्वर पांडे ने कई बार बिहार में अलग-अलग जगहों पर हुए सांप्रदायिक तनाव को सफलतापूर्वक संभाला है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के ड्रीम प्रोजेक्ट पूर्ण शराबबंदी को पूरा करने में भी गुप्तेश्वर पांडे की अहम् भूमिका रही है।
  4. गुप्तेश्वर पांडे के बारे में रोचक जानकारी (interesting fact about gupteshwar pandey)

1. पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में गुप्तेश्वर पांडे ने खुलासा किया था कि वह एक बार 11वीं कक्षा में फ़ैल हो गए थे। उन्होंने बताया था कि वह एवरेज छात्र से भी कमतर थे।

2. गुप्तेश्वर पांडे इससे पहले साल 2009 में वीआरएस ले चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुप्तेश्वर पांडे ने बिहार की बक्सर लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के लिए वीआरएस लिया था, लेकिन भाजपा से टिकट नहीं मिलने के बाद वह वापस से पुलिस सेवा में आ गए।

3. गुप्तेश्वर पांडे जब दस साल के थे, तब उनके घर में चोरी हो गई थी। इस दौरान मामले की जाँच कर रहे पुलिसकर्मियों ने उनके माता-पिता के साथ बुरा व्यवहार किया था। इससे दुखी गुप्तेश्वर पांडे ने पुलिस सेवा में आने का निश्चय किया था।

4. इसी साल गुप्तेश्वर पांडे उस समय चर्चा में आए थे जब डीजीपी जैसे पद पर रहते हुए भी वह एक शख्स की हत्या की साजिश के सबूत ढूंढने के लिए नदी में कूद गए। इस दौरान करीब 40 मिनट तक नदी में सबूत ढूंढते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.