D Gukesh Biography : कौन हैं ग्रैंडमास्टर डी गुकेश? जानिए विस्तार से

0

D Gukesh Biography In Hindi :

हाल ही में भारत के मशहूर ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने कैंडिडेट्स शतरंज टूर्नामेंट में जीत दर्ज कर देश का नाम रोशन किया है। इस पदक को जीतने के बाद डी गुकेश विश्व चैम्पियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बन चुके हैं। बता दें कि गुकेश से पहले यह ख़िताब गैरी कास्पोरोव के नाम था। गैरी के बाद 40 साल बाद यह रिकॉर्ड टूटा है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर डी गुकेश कौन हैं? उनका करियर कैसा रहा? और डी गुकेश की बायोग्राफी यानि जीवनी (D Gukesh Biography) के बारे में विस्तार से।

Mithali Raj Biography – डांस का था शौक, लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं मिताली राज

कौन हैं डी गुकेश? (Who is D Gukesh?)

डी गुकेश का पूरा नाम डोमराजू गुकेश है। डोमराजू एक भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर हैं। उनके नाम कई बड़े ख़िताब हैं। जैसे ग्रैंडमास्टर तीसरे सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर बन चुके हैं। इसके साथ ही गुकेश 2700 रेटिंग हासिल करने वाले तीसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी हैं। यही नहीं डी गुकेश 2750 रेटिंग हासिल करने वाले भी सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन चुके हैं। इसके अलावा हाल ही में गुकेश ने विश्व चैम्पियनशिप खिताब के सबसे युवा चैलेंजर बनकर देश का नाम रोशन किया है।

डी गुकेश का शुरूआती की जीवन : (life story of D Gukesh)

गुकेश का जन्म 29 मई 2006 को चेन्नई में हुआ था। बचपन से ही होशियार रहे गुकेश ने महज 7 साल की उम्र से ही शतरंज खेलना सीखना शुरू कर दिया था। गुकेश की शुरूआती पढ़ाई वेलामल विद्यालय से हुई है।उन्हें पढ़ाई के साथ ही खेलने का भी काफी शौक रहा है यही वजह है कि वे हमेशा से खेल के प्रति सजग रहे हैं।

Mahendra Singh Dhoni Biography – खेल के साथ अपने हेयर स्टाइल के लिए फेमस हैं धोनी

डी गुकेश का करियर : (D Gukesh Career)

7 साल की छोटी उम्र से शतरंज (चेस) खेलने वाले गुकेश ने साल 2018 में अपना ग्रैंडमास्टर खिताब हासिल कर लिया था, इस समय गुकेश की उम्र महज 12 साल थी। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियनशिप के लिए कैंडिडेट्स टूर्नामेंट जीता। इसके साथ ही वे विश्व चैंपियनशिप के लिए चुनौती देने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए। आपको बता दें कि डी गुकेश अपने आज तक के करियर में कई अंतरराष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट्स का हिस्सा बनकर उनमें अपनी जीत दर्ज कर चुके हैं। उनके इस मुकाबलों में एशियाई युवा शतरंज चैम्पियनशिप, विश्व अंडर-12 रैपिड चैम्पियनशिप का नाम भी शामिल है।

डी गुकेश को मिले सम्मान : (D Gukesh Honor/Awards)

साल 2019 में गुकेश को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
साल 2022 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.