Mahendra Singh Dhoni Biography – खेल के साथ अपने हेयर स्टाइल के लिए फेमस हैं धोनी

Mahendra Singh Dhoni wikipedia, Biography, career, cricket, net worth, family and more

0

Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi –

जब भी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तान और खिलाड़ियों की बात होती है तो महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का नाम सबसे पहले आता है. महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को ICC के सभी टूर्नामेंट जिताए हैं. वह ऐसा करने वाले दुनिया के एक मात्र कप्तान है.

विकेट के पीछे उनकी तेज-तर्रार विकेटकीपिंग (Wicket Keeper Mahendra Singh Dhoni) के सभी दीवाने हैं. महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया का सबसे सफल विकेट कीपर भी माना जाता है. इसके अलावा उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल में चैन्नई सुपर किंग (Mahendra Singh Dhoni Chennai Super King) को तीन बार ख़िताब भी जिताया है. महेंद्र सिंह धोनी देश के महान खिलाड़ियों में से एक है. धोनी के फैन्स उन्हें माही और थाला के नाम से भी बुलाते है. चलिए जानते है उनकी पूरी जीवनी (Mahendra Singh Dhoni Biography).

Yuzvendra Chahal Biography – जानिए National Chess Champion युज़वेंद्र चहल कैसे बने Cricket…

महेंद्र सिंह धोनी का शुरूआती जीवन (Mahendra Singh Dhoni Biography in Hindi) :

भारत के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 (Mahendra Singh Dhoni date of birth) को झारखण्ड (तब बिहार) के रांची में हुआ था. महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 40 साल (Mahendra Singh Dhoni age) है. महेंद्र सिंह धोनी के पिता का नाम पान सिंह धोनी और माता का नाम देवकी धोनी है. महेंद्र सिंह धोनी के परिवार में उनका एक भाई और बहन भी है. उनके भाई का नाम नरेन्द्र सिंह धोनी और बहन का नाम जयंती है.

महेंद्र सिंह धोनी की पर्सनल लाइफ (Mahendra Singh Dhoni Personal Life) :

महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी का नाम साक्षी धोनी (Mahendra Singh Dhoni wife Sakshi Dhoni) और बेटी का नाम जीवा धोनी (Mahendra Singh Dhoni Daughter Ziva Dhoni) है. धोनी को अपनी फैमिली के साथ अक्सर ही टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. उनकी वाइफ साक्षी बेहद खूबसूरत हैं और अक्सर ही अपने फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं. तो वहीं धोनी की बेटी जीवा भी अपने क्यूट अंदाज से हमेशा ही चर्चा में रहती हैं और सबका दिल जीतती हैं.

महेंद्र सिंह धोनी की शिक्षा (Mahendra Singh Dhoni Education) :

महेंद्र सिंह धोनी एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे थे. उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा रांची के जवाहर विद्या मंदिर स्कूल से पूरी की. 12वीं कक्षा के बाद धोनी ने सेट.ज़ेवियर कॉलेज में दाखिला लिया था. लेकिन धोनी ने अपनी पढ़ाई को बीच में ही छोड़ दिया था.

Kapil Dev Biography : रोचक है देश को पहला वर्ल्ड कप दिलाने वाले कपिल देव का सफर

महेंद्र सिंह धोनी का करियर (Mahendra Singh Dhoni Career) : 

महेंद्र सिंह धोनी को बचपन से ही फुटबॉल खेलने का बहुत शौक था. धोनी अपनी फुटबॉल टीम के गोलकीपर थे. हालांकि वह अपने कोच ठाकुर दिग्विजय सिंह के कहने पर फुटबॉल छोड़कर क्रिकेट खेलने लगे. अपनी शानदार विकेट कीपिंग के दम पर धोनी 1995 से लेकर 1998 तक लोकल क्रिकेट क्लब (कमांडो क्रिकेट क्लब) में खेलते रहे. अपनी बैटिंग और विकेटकीपिंग के दम पर धोनी जल्द ही बिहार रणजी टीम का हिस्सा बन गए.

टिकट कलेक्टर की नौकरी की :– इस बीच महेंद्र सिंह धोनी के जीवन में अहम् बदलाव आया. उन्होंने साल 2001 में पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर टिकट कलेक्टर (Mahendra Singh Dhoni Ticket Collector Job) की सरकारी नौकरी की.

महेंद्र सिंह धोनी भारतीय टीम में कैसे आए? Mahendra Singh Dhoni in Indian Cricket Team ?

महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय क्रिकेट टीम में आने के रास्ते साल 2003 में खुले. साल 2003 में महेंद्र सिंह धोनी का चयन India A टीम में हुआ. वह India A की तरफ से त्रिकोणीय सीरीज खेलने केनिया गए, जहां पाकिस्तान की टीम भी आई थी. इस सीरीज में महेंद्र सिंह धोनी ने शानदार प्रदर्शन किया. केनिया से आने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने घरेलू सीरीज में भी शानदार प्रदर्शन किया. जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उन्हें नोटिस किया.

महेंद्र सिंह धोनी को पहली बार साल 2004 में बांग्लादेश जाने वाली भारतीय टीम में शामिल किया गया. हालांकि महेंद्र सिंह धोनी अपने पहले ही मैच में शून्य पर रनआउट हो गए. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर के पांचवें ही मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 148 रनों पर पारी खेलकर पूरे विश्व में अपना डंका बजा दिया. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी ने एक से बढ़कर एक धमाकेदार पारियां खेली. इस दौरान वह ICC की रैंकिंग में पहले स्थान पर भी पहुंचे.

2007 में बने कप्तान :- महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में ICC 20-20 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान (Mahendra Singh Dhoni Became Captain of Indian Cricket Team) चुना गया. महेंद्र सिंह धोनी ने भी देश को निराश नहीं किया और भारतीय टीम को पहले ही विश्वकप में जीत दिलाई. ICC 20-20 विश्वकप में सफलता के बाद महेंद्र सिंह धोनी को 2007 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी दी गई. इसके बाद 2008 में अनिल कुंबले के सन्यास लेने के बाद महेंद्र सिंह धोनी तीनो फोर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान बन गए.

साल 2011 में जीता विश्वकप (World Cup 2011) : 

महेंद्र सिंह धोनी का कप्तानी में सबसे यादगार लम्हा आया साल 2011 में. इस साल धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को 50-50 ओवर का विश्वकप जिताया. विश्वकप के फाइनल मैच में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए धोनी को मैन ऑफ़ द मैच का पुरुस्कार भी दिया गया. इसके बाद धोनी ने अपनी कूल कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को टेस्ट में नंबर वन बनाया. साल 2013 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीती. हाल ही में 15 अगस्त 2020 को महेंद्र सिंह धोनी ने अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को अलविदा कह दिया.

Yuvraj Singh Biography : इंडिया टीम के सिक्सर किंग ‘युवराज सिंह’

महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक पर बन चुकी है फिल्म :

इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान रह चुके महेंद्र सिंह धोनी की लाइफ पर एक फिल्म ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ (film on mahendra singh dhoni’s biopic) भी बन चुकी है. इस फिल्म में धोनी की पूरी लाइफ को काफी अच्छे से बताया गया है. फिल्म में धोनी का किरदार बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था.

महेंद्र सिंह धोनी की हेयर स्टाइल (Mahendra Singh Dhoni Hair Style) :

हमेशा महेंद्र सिंह धोनी को अपने हेयर स्टाइल के लिए चर्चा में रहते हुए देखा जाता रहा है. वे हमेशा खेल के मैदान पर अपने खेल के साथ ही अपने बालों को लेकर भी सुर्खियां बटोरते रहे हैं. उनका हर स्टाइल यूनिक रहता है और लोगों को बेहद पसंद आता है.

महेंद्र सिंह धोनी का ग्राफ़िक नॉवेल अथर्व (Mahendra Singh Dhoni Graphic Novel Atharva) :

भारतीय क्रिकेट में अपना नाम बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक नए अवतार में नजर आ रहे हैं. उनका एक ग्राफ़िक नॉवेल ‘अथर्व’ रिलीज किया जा रहा है. जिसे देख उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं.

FAQ –

सवाल – महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट में कितने रन बनाए?

जवाब – धोनी ने अपने करियर में 90 टेस्ट की 144 पारियों में 4876 रन बनाए हैं. इनमें 6 शतक और 33 अर्धशतक शामिल है.

सवाल – महेंद्र सिंह धोनी ने वनडे में कितने रन बनाए?

जवाब – धोनी ने अपने करियर में 350 वनडे मैच खेले. जिनमें 297 पारियों में 10773 रन बनाए. इनमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल है.

सवाल – महेंद्र सिंह धोनी ने 20-20 मैच में कितने रन बनाए?

जवाब – धोनी ने अपने करियर में 98 20-20 मैच खेले. जिनमें 85 पारियों में 1617 रन बनाए. इनमें 2 अर्धशतक शामिल है.

आपको कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी की बायोग्राफी (Mahendra Singh Dhoni Biography) कैसी लगी ? हमें कमेंट्स के माध्यम से जरुर बताएं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.