Ravish Kumar Biography – छोटे गांव से न्यूज़ एंकर तक का सफ़र और रवीश कुमार के विवाद

0

भारत के लोकप्रिय TV एंकर, लेखक व पत्रकार रवीश कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रवीश कुमार TV न्यूज़ की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा है। NDTV पर आने वाले उनके शो Prime Time को दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जाता है। रवीश कुमार की गिनती मौजूदा सरकार से सीधा टक्कर लेने वाले पत्रकारों में होती है। वह सरकार से तीखे सवाल पूछने के लिए जाने जाते हैं। यहीं कारण है कि देश का एक बड़ा वर्ग रवीश कुमार को काफी पसंद करता है। तो चलिए जानते हैं रवीश कुमार के बारे में –

1. रवीश कुमार का जन्म कब हुआ? (ravish kumar dob) – रवीश कुमार का जन्म 5 दिसंबर 1974 को हुआ था।

2. रवीश कुमार का जन्म कहाँ हुआ? (ravish kumar born place) – रवीश कुमार का जन्म बिहार के मोतिहारी के जितवारपुर गांव में हुआ था।

3. रवीश कुमार का परिवार (Family of Ravish Kumar) – रवीश कुमार का पूरा नाम रविश कुमार पांडेय है। रवीश कुमार की जाति ब्राह्मण है। रवीश कुमार के पिता का नाम बलिराम है। रवीश कुमार के भाई का नाम बृजेश कुमार पांडेय है। रवीश कुमार की पत्नी का नाम नैना दास गुप्ता है। नैना दास गुप्ता इतिहास की टीचर हैं। दोनों की दो बेटियां भी है।

4. रवीश कुमार की शिक्षा (ravish kumar education) – रवीश कुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के एक कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए रवीश कुमार दिल्ली चले गए। रवीश कुमार ने दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से एमफिल किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

5. रवीश कुमार का करियर (ravish kumar career) – रवीश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में NDTV इंडिया से शुरू किया था और वह आज भी NDTV इंडिया से जुड़े हुए हैं। हालाँकि रवीश कुमार ने NDTV इंडिया में ही एक रिपोर्टर से एक वरिष्ठ कार्यकारी संपादक तक का सफ़र तय किया है। रवीश की रिपोर्ट, हम लोग और Prime Time को पूरे देश में काफी पसंद किया जाता है। रवीश कुमार ने साल 2010 में ‘देखते रहिये’ और साल 2015 में ‘इश्क में शहर होना’ नाम से पुस्तक भी लिखी है।

6. रवीश कुमार के विवाद (Ravish Kumar controversy)

  1. साल 2017 में रवीश कुमार के भाई बृजेश कुमार पांडेय पर एक मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन रवीश कुमार ने उस घटना पर रिपोर्ट नहीं की थी। इसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी की गई थी।
  2. रवीश कुमार को अक्सर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करने के लिए ट्रोल किया जाता है। कई लोगों का आरोप है कि रवीश कुमार सिर्फ मोदी सरकार की आलोचना है, लेकिन सरकार के अच्छे कामों की तारीफ़ नहीं करते हैं।
  3. रवीश कुमार पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, लेकिन वह अक्सर भारतीय मीडिया की बुराई करते हैं। इस कारण भी रवीश कुमार की आलोचना की जाती है।

7. रवीश कुमार के बारे में रोचक तथ्य (Ravish Kumar Interesting facts)

  1. रवीश कुमार TV News Anchor होने के बावजूद अक्सर लोगों से न्यूज़ चैनल ना देखने की अपील करते नजर आते है।
  2. रवीश कुमार ने नैना दास गुप्ता से प्रेम विवाह किया है। रवीश कुमार के माता-पिता दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे।
  3. रवीश कुमार ने सूक्ष्म-कथा व कहानियां लिखने की एक अनूठी शैली विकसित की है।
  4. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवीश कुमार की सैलरी (Ravish Kumar salary) लगभग 25 लाख रुपए महिना है।

8. रवीश कुमार को मिले पुरस्कार (Ravish Kumar Awards)

  1. रवीश कुमार को साल 2010 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  2. रवीश कुमार को साल 2013 में रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया था।
  3. रवीश कुमार को साल 2014 में सर्वश्रेष्ठ हिंदी समाचार एंकर चुना गया था।
  4. रवीश कुमार को साल 2016 में इंडियन एक्सप्रेस द्वारा 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में शामिल किया था।
  5. रवीश कुमार को साल 2016 में मुंबई प्रेस क्लब द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पत्रकार चुना गया था।
  6. रवीश कुमार को साल 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। रेमन मैग्सेसे अवार्ड को एशिया का नोबल पुरस्कार भी कहा जाता है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.