Rohit Sardana Biography – जानिए कौन है रोहित सरदाना, कैसा रहा है सफ़र

0

रोजाना शाम को aajtak पर अपने TV न्यूज़ शो दंगल के जरिए देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर डिबेट करने वाले तेजतर्रार पत्रकार रोहित सरदाना देश के एक प्रसिद्ध और लोकप्रिय TV News Anchor है। TV न्यूज़ की दुनिया में रोहित सरदाना एक जाना-पहचाना नाम है। पत्रकारिता की जगत में काम करने की चाहत रखने वाले लाखों लोगों के लिए रोहित सरदाना एक आदर्श है। तो चलिए जानते हैं रोहित सरदाना की जीवनी और रोहित सरदाना से जुड़े विवादों के बारे में:-

1. रोहित सरदाना का जन्म कब और कहां हुआ था? (Rohit Sardana’s date of birth and place)

रोहित सरदाना का जन्म 22 सितम्बर को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में हुआ था। रोहित सरदाना की पत्नी का नाम प्रमिला दीक्षित है। रोहित और प्रमिला की दो बेटियां भी है। रोहित सरदाना अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बेटियों के साथ तस्वीरें साझा करते हैं।

2. रोहित सरदाना की शिक्षा (Rohit Sardana’s education)

रोहित सरदाना ने अपनी स्कूली शिक्षा कुरुक्षेत्र से ही पूरी की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद रोहित सरदाना आगे की पढ़ाई करने के लिए हिसार चले गए। रोहित सरदाना ने गुरु जम्बेश्वर विश्वविद्यालय विज्ञान और प्रौद्योगिकी से मनोविज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की है। इसके बाद रोहित सरदाना ने मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है।

3. रोहित सरदाना का करियर (Rohit Sardana Career)

रोहित सरदाना ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो स्टेशन में नौकरी करके की। इसके बाद रोहित सरदाना के सिटी केबल में काम करने लगे। रोहित सरदाना ने करीब डेढ़ साल तक सिटी केबल में काम किया, लेकिन वह कुछ बड़ा करना चाहते थे। ऐसे में वह हरियाणा छोड़कर दिल्ली आ गए। दिल्ली में रोहित सरदाना को सबसे पहले ई-TV नेटवर्क के साथ इंटर्न के रूप में काम करने का मौका मिला। फिर वह ई-TV नेटवर्क में ही बतौर पत्रकार काम करने लगे। इस दौरान रोहित सरदाना का ट्रांसफर हैदराबाद में कर दिया गया। हैदराबाद में रोहित सरदाना ने इतना अच्छा काम किया कि उन्हें TV पर एंकरिंग करने का मौका मिला। बस यही से रोहित सरदाना का करियर TV एंकर के रूप में शुरू हुआ।

4. रोहित सरदाना का TV एंकर का सफ़र (rohit sardana tv anchor)

रोहित सरदाना ने साल 2004 में सहारा के साथ जुड़ गए। सहारा में 2 साल काम करने के बाद रोहित सरदाना Zee news में कार्यकारी संपादक के रूप में शामिल हो गए। Zee news में काम करने के दौरान रोहित सरदाना को पूरे देश में पहचान मिली। क्रिकेट का खास नॉलेज नहीं होने के बावजूद रोहित सरदाना ने क्रिकेट आधारित कई शो किए। ज़ी न्यूज़ पर रोहित सरदाना का डिबेट शो ‘ताल-ठोक के’ काफी लोकप्रिय हुआ। इस शो में रोहित सरदाना देश के मुद्दों पर डिबेट करते थे। साल 2017 में रोहित सरदाना Zee news को छोड़कर Aajtak में काम करने लगे। Aajtak पर रोहित सरदाना का डिबेट शो दंगल भी काफी प्रसिद्ध है। रोहित सरदाना इन दिनों Aajtak में ही काम करते हैं।

5. रोहित सरदाना को मिले पुरस्कार (Rohit Sardana Award)

1. रोहित सरदाना को पत्रकारिता जगत में उनके योगदान के लिए बेस्ट न्यूज एंकर अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।

2. रोहित सरदाना को माधव ज्योति सम्मान से नवाजा जा चुका है।

3. रोहित सरदाना को सैनसुई बेस्ट न्यूज प्रोग्राम अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

6. रोहित सरदाना के विवाद (Rohit Sardana’s controversy)

संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती को लेकर हुए विवाद के दौरान रोहित सरदाना की एक टिप्पणी को लेकर भारी विवाद हुआ था। दरअसल रोहित सरदाना ने इस दौरान कहा था कि, ‘अभिव्यक्ति की आज़ादी- फ़िल्मों के नाम सेक्सी दुर्गा, सेक्सी राधा रखने में ही है क्या? क्या आपने कभी सेक्सी फ़ातिमा, सेक्सी आयशा या सेक्सी मेरी जैसे नाम सुने हैं फ़िल्मों के?’ रोहित सरदाना की इस टिप्पणी को लेकर देशभर में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने उनका भारी विरोध किया था।

7. रोहित सरदाना का निधन :

अपने काम के लिए मशहूर रहने वाले रोहित सरदाना का निधन 30 अप्रैल 2021 को कोरोना के कारण हुआ। रोहित लंबे समय तक जी न्यूज में एंकर रहे थे। उनकी एंकरिंग से ही उन्हें एक नई पहचान मिली थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.