Chitra Tripathi Biography – रक्षा क्षेत्र में जाना चाहती थी चित्रा, जानिए कैसे बनी देश की बड़ी पत्रकार

0

चित्रा त्रिपाठी भारतीय टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। न्यूज़ एंकर और आजतक की डिप्टी एडिटर चित्रा त्रिपाठी का नाम देश के बड़े पत्रकारों में लिया जाता है। चित्रा त्रिपाठी एक न्यूज़ राइटर और प्रोडूसर भी है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि चित्रा त्रिपाठी रक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी, लेकिन बाद में उनका मन बदला और उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया। सोशल मीडिया पर चित्रा त्रिपाठी की बड़ी फैन फोलोविंग है। तो चलिए जानते है कि चित्रा त्रिपाठी कौन है?

1. चित्रा त्रिपाठी का जन्मदिन (chitra tripathi birthday)

चित्रा त्रिपाठी का जन्म 11 मई 1986 को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। चित्रा त्रिपाठी के पति का नाम (chitra tripathi husband name) अतुल अग्रवाल है। अतुल अग्रवाल भी पेशे से वरिष्ठ टीवी एंकर है। चित्रा त्रिपाठी का एक बेटा है, जिसका नाम ओम है। चित्रा त्रिपाठी की बहन का नाम श्वेता त्रिपाठी है और वह भी एक न्यूज़ एंकर है। चित्रा त्रिपाठी के भाई का नाम अमित त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी है।

2. चित्रा त्रिपाठी की शिक्षा (chitra tripathi education)

चित्रा त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा गोरखपुर से ही पूरी की है। उन्होंने AD गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज से डिग्री प्राप्त की है। चित्रा त्रिपाठी बचपन से ही आर्मी में जाना चाहती थी। उन्होंने डिफेन्स स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

3. चित्रा त्रिपाठी का करियर (chitra tripathi’s career)

अपने करियर के शुरूआती दिनों में चित्रा त्रिपाठी ने गोरखपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में कार्य करना प्रारम्भ किया। दूरदर्शन में कार्य करने के दौरान चित्रा त्रिपाठी का इंटरेस्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का होने लगा। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी ने मीडिया का ऑडिशन दिया। ऑडिशन में सफल होने पर चित्रा त्रिपाठी को न्यूज़ 24 मीडिया में न्यूज़ एंकर के रूप में काम करने का मौका मिला। कुछ साल न्यूज़ 24 मीडिया में काम करने के बाद चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज़ में काम करना शुरू किया। एबीपी न्यूज़ में काम के दौरान चित्रा त्रिपाठी के न्यूज़ शो कौन बनेगा मुख्यमंत्री, 100 खबर, एबीपी शिखर सम्मेलन काफी लोकप्रिय हुए। एबीपी न्यूज़ में काम के दौरान चित्रा त्रिपाठी की लोकप्रियता में काफी उछाल आया। उन्हें देशभर में पहचाना जाने लगा। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी देश के बड़े हिंदी चेंनल आजतक से जुड़ गई। आजतक में चित्रा त्रिपाठी एक न्यूज़ एंकर और एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है।

4. चित्रा त्रिपाठी को मिले अवार्ड्स (chitra tripathi’s awards)

भारत के समाचार पत्र संघ द्वारा चित्रा को सर्वश्रेष्ठ एंकर और रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

5.चित्रा त्रिपाठी की सैलरी (chitra tripathi salary)

चित्रा त्रिपाठी की सैलरी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी हमारे पास नहीं है। एक न्यूज़ आर्टिकल के अनुसार चित्रा त्रिपाठी की सैलरी  5-6 लाख रुपए प्रति महिना हो सकती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.