K Sivan Biography : संघर्षों से भरा रहा है इसरो के पूर्व अध्यक्ष के सिवन का जीवन

K Sivan wikipedia, Biography, age, career, isro, family and more

0

K Sivan Biography in Hindi –

इसरो के अध्यक्ष के रूप में देश को अपनी सेवा दे चुके के सिवन के बारे में आज सभी जानते हैं. के सिवन का पूरा नाम कैलाशावादिवो सिवन (K Sivan full name Kailasavadivoo Sivan) है और वे एक भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक के रूप में काम कर रहे हैं. के सिवन ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो (Indian Space Research Organisation former chairman K Sivan) के प्रमुख के रूप में भी काम किया है. यही नहीं वे अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं.

के सिवन इसरो के काम करने से पहले विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र और तरल प्रणोदन प्रणाली केंद्र के निदेशक के रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं. एक गरीब परिवार में जन्मे के सिवन का जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ रहा है. आज हम उनके जीवन से जुड़ी खास बातें करने जा रहे हैं.

के सिवन कौन हैं ? (Who is K Sivan?) यह तो हम जान ही चुके हैं. अब हम आपको इस आर्टिकल में बताने जा रहे हैं के सिवन की बायोग्राफी (K Sivan Biography), के सिवन का पूरा नाम, के सिवन का परिवार (K Sivan family), के सिवन का करियर (K Sivan career) आदि के बारे में. तो चलिए पढ़ते हैं के सिवन की जीवनी (K Sivan Biography) विस्तार से.

S Somanath Biography : जानिए कौन हैं इसरो के नए अध्यक्ष एस सोमनाथ ?

1. के सिवन का जन्म 14 अप्रैल 1957 को मेला सरक्कालविलै, तमिलनाडु में हुआ था. उनके पिता का नाम कैलाशवडीवू और माता का नाम चेल्लम है. एक गरीब परिवार में जन्मे के सिवन के पिता एक किसान थे. जिसके चलते के सिवन का बचपन भी खेती और गरीबी में बीता.

2. गाँव में रहने के कारण के सिवन की शुरुआती पढ़ाई गाँव के ही एक गवर्नमेंट स्कूल से हुई. सरकारी स्कूल से ही के सिवन की 8वीं तक की पढ़ाई भी पूरी हुई. स्कूल की पढ़ाई के लिए भी कई बार सिवन के पास पैसे नहीं हुआ करते थे और इस कारण वे बाजार में जाकर आम बेचने के काम करते थे.

3. के सिवन ने गरीबी से लड़ते हुए अपनी आगे की पढाई को जारी रखा और नागेरकोयल के एसटी हिंदू कॉलेज से बीएससी की डिग्री हासिल की. इस डिग्री और के सिवन ने 100 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया. वे अपनी फैमिली के पहले ऐसे मेम्बर थे जिन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई की थी.

4. इसके बाद साल 1980 में के सिवन ने मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) से अपनी एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. यही नहीं इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (Indian Institute of Science) से के सिवन इंजीनियरिंग में अपना पोस्ट ग्रेजुएशन कम्पलीट किया और इसके साथ ही साल 2006 में आईआईटी बांबे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पीएचडी की डिग्री भी हासिल की.

Somnath Mali Success Story – खेतों में मजदूरी करने वाले माता-पिता का बेटा बना ISRO का सीनियर…

5. अपनी पढ़ाई का काम खत्म करने के साथ ही के सिवन साल 1982 के दौरान भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानि इसरो (ISRO) के साथ भी काम करने लगे. यहाँ काम करते हुए के सिवन ने पोलर सेटेलाइट लांच व्हीकल परियोजना में भी अपना योगदान दिया. जिसके बाद साल 2011 के अप्रैल माह में के सिवन को जीएसएलवी परियोजना का निदेशक बनाया गया.

6. के सिवन का काम काफी अच्छा था और इसे देखते हुए ही उन्हें जुलाई 2014 में इसरो के लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर का निदेशक बना दिया गया. जबकि इसके कुछ समय बाद यानि जून 2015 में वे विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर के निदेशक बने. आगे बढ़ते हुए के सिवन को 15 जनवरी 2018 को इसरो का मुखिया बनाया गया.

7. के सिवन के नाम एक वर्ल्ड रिकॉर्ड (K Sivan World Record) भी दर्ज है. दरअसल उन्होंने 15 फरवरी 2017 को इंडिया की तरफ से एक साथ 104 उपग्रहों को प्रक्षेपित किए जाने में अहम भूमिका निभाई थी.

8. यही नहीं चंद्रयान-2 को 15 जुलाई 2019 को उड़ान भरना थी लेकिन उसमें कुछ तकनीकी खराबी हुई और इसके चलते उड़ान को रोका गया. जिसके बाद एक टीम बनाई गई और इसके बाद 24 घंटों में ही इस प्रॉब्लम को ठीक किया गया. जिसके बाद चंद्रयान-2 को 15 जुलाई 2019 को लॉन्च किया गया.

9. 15 जनवरी 2022 को एस सोमनाथ को इसरो का अध्यक्ष (ISRO chairman S Somnath) नियुक्त किया गया और के सिवन इसरो के अध्यक्ष पद से रिटायर हुए.

Rakesh Sharma Biography – जब अंतरिक्ष में गूंजा ‘सारे जहाँ से अच्छा हिन्दोस्तां…

10. अपनी लाइफ के बारे में के सिवन कहते हैं कि उनका शुरूआती जीवन करी गरीबी में बीता है. यहाँ तक कि वे हमेशा से ही धोती पहनते थे. उन्होंने पहली बार एमआईटी में पेंट पहना था. उनके परिवार में गरीबी के कारण उनका भाई और दो बहनें पढ़ाई भी नहीं कई पाईं.

11. के सिवन के परिवार के बारे में बात करें तो उनकी पत्नी का नाम मलाठी सिवन (K Sivan wife Malathi Sivan) है. सिवन और मलाठी के दो बच्चे हैं जिनके नाम सिद्धार्थ और सुशांथ हैं. के सिवन को राजेश खन्ना की फिल्म ‘आराधना’ बेहद पसंद है. वे अक्सर गुनगुनाते हुए बागवानी करना पसंद करते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.