Anupam Kher Biography – कभी काम ना मिलने से निराश अनुपम छोड़ना चाहते थे मुंबई

0

बॉलीवुड में वैसे तो एक से बढ़कर एक कलाकार है, लेकिन जब भी बॉलीवुड के कुछ उम्दा कलाकारों की बात होती है तो देश के प्रसिद्ध अभिनेता अनुपम खैर का नाम जरूर आता है। अनुपम खैर को उनके बेहतरीन अभिनय के लिए देश नहीं बल्कि विदेशों में भी जाना जाता है। अनुपम खैर ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम किया है। अनुपम खैर अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्होंने लगभग हर फिल्म में अपने अभिनय की छाप छोड़ी है। अनुपम खैर ने फिल्मों में हर तरीके के किरदार निभाए हैं। फिल्मों के अलावा अनुपम खैर को भारतीय रंगमच के सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में भी जाना जाता है। अनुपम खैर हमेशा से भारतीय रंगमच पर सक्रिय रहे हैं। रंगमच पर अनुपम खैर द्वारा अभिनित नाटक ‘कुछ भी हो सकता है’ को भारत के सबसे लोकप्रिय नाटकों में से एक माना जाता है। अनुपम खैर को बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी जाना जाता है। वह अक्सर देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं। अनुपम खैर को किताबें लिखने का भी शौक है, वह अब तक तीन किताबें लिख चुके हैं। अनुपम खैर ने अपने जीवन में बेशुमार शौहरत देखी है, लेकिन उनके यहां तक पहुंचने का सफ़र काफी संघर्षपूर्ण रहा है। तो चलिए आज हम जानते है अनुपम खैर के अब तक के सफ़र के बारे में :-

1. अनुपम खेर का परिवार (anupam kher family)

अनुपम खेर का जन्म 7 मार्च 1955 को हिमाचल प्रदेश के शिमला में हुआ था। अनुपम खेर कश्मीरी पंडित है। उनके पिता का नाम (anupam kher father name) पुष्कर खेर है। अनुपम खेर के पिता वन-विभाग में क्लर्क के पद पर काम करते थे। अनुपम खेर की माता का नाम दुलारी खेर है। अनुपम खैर की पत्नी का नाम किरण खेर है। अनुपम खैर के बेटे का नाम सिकन्दर खेर है।

2. अनुपम खेर की शिक्षा (anupam kher education)

अनुपम खेर ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा शिमला के ही डीएवी स्कूल से पूरी की है। इसके बाद अनुपम खेर ने पंजाब यूनिवर्सिटी से अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है। अनुपम खेर ने नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा से पोस्ट ग्रेजुएशन की है। साथ ही उन्होंने थिएटर और ड्रामा में भी ग्रेजुएशन किया है।

3. अनुपम खेर का संघर्ष (anupam kher struggle)

अनुपम खेर ने बॉलीवुड में सफलता का मुकाम हासिल करने के लिए काफी संघर्ष किया है। अनुपम खेर बताते है कि वह मुंबई की सड़कों पर काम ढूंढने के लिए काफी भटकते रहते थे, लेकिन उन्हें काम ही नहीं मिल रहा था। ऐसे में वह बहुत ही हताश और मायूस हो जाते थे। एक बार तो निराश होकर उन्होंने मुंबई छोड़कर जाने की भी सोची लेकिन फिर अपना इरादा बदलकर संघर्ष करना जारी रखा। एक समय ऐसा भी था जब अनुपम के पास खाने के भी पैसे नहीं थे। लेकिन उन्होंने अपना संघर्ष जारी रखा।

4. अनुपम खेर का करियर (anupam kher career)

उन्होंने सबसे पहले साल 1984 में बॉलीवुड फिल्म ‘सारांश’ में काम किया था। उस समय अनुपम खेर की उम्र महज 28 साल थी जबकि फिल्म में उन्होंने 65 साल के एक बुजुर्ग व्यक्ति का किरदार निभाया था। इस फिल्म में अनुपम खेर के किरदार को काफी पसंद किया गया। आम लोग ही नहीं बल्कि बॉलीवुड से जुड़े कलाकार भी उनके अभिनय के कायल हो गए। इस फिल्म से अनुपम खेर को फ़िल्मी दुनिया में एक पहचान मिली और उन्हें फिल्मों में काम मिलना शुरू हो गया। इसके बाद अनुपम खेर ने मिसाल, कर्मा, त्रिदेव, रामलखन जैसी फिल्मों में काम किया। साल 1994 में फिल्म हम आपके हैं कौन की शूटिंग के दौरान अनुपम खेर को फेस पैरालिसिस हो गया, लेकिन उसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और फिल्म की शूटिंग जारी रखी। अनुपम खेर ने दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे, कुछ कुछ होता है, सुर्यवंशम, कहो ना प्यार है, जोड़ी नंबर 1, आबरा का डाबरा, वीर-ज़ारा, गर्व, बदमाश कंपनी, हे बेबी, अ-वेनस्डे, चश्मे बद्दूर, बेबी, डर्टी पॉलिटिक्स, एम्एस धोनी जैसी कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। अनुपम खैर अब तक 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

5. अनुपम खेर की विदेशी फ़िल्में (anupam kher foreign films)

अनुपम खेर ने बॉलीवुड ही नहीं बल्कि कई विदेशी फिल्मों में भी काम किया है। इनमें सिल्वर लाइनिंग प्लेबुक, स्पीडी सिंघ्स, कौशन, द मिस्ट्रेस ऑफ़ स्पाइसेज, ब्राइड एंड प्रिज्युडिस, बेंड इट लाइक बेकहम सहित अन्य फिल्म शामिल है। विदेशों में भी अनुपम खेर के अभिनय को काफी सराहा जाता है।

6. अनुपम खेर की शादी (anupam kher wedding)

अनुपम खेर ने साल 1979 में मधुमालती कपूर से शादी की थी। यह एक अरेंज्ड मैरिज थी। इसके बाद अनुपम खेर ने साल 1985 में अभिनेत्री किरण खेर से शादी की। दोनों की यह दूसरी शादी थी। अनुपम और किरण दोनों एक-दूसरे को कॉलेज के समय से जानते है। अनुपम खेर का किरण खेर के बेटे सिकन्दर से सौतेले पिता-पुत्र जैसा रिश्ता नहीं है। अनुपम खेर और सिकन्दर के बीच बहुत प्यार है। यही कारण है कि सिकन्दर खेर सरनेम का ही प्रयोग करते है। अनुपम खेर अपने बेटे सिकन्दर को फिल्मों में लाने का भी प्रयास कर चुके हैं।

7. अनुपम खेर के अवार्ड (anupam kher awards)

फ़िल्मी दुनिया में काम करने के दौरान अनुपम खेर को ढेरों अवार्ड्स से नवाजा गया है। अनुपम ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक कई तरह के अवार्ड्स जीते है। अनुपम खेर को दो बार नेशनल फिल्म अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। साल 2004 में अभिनेता अनुपम खेर को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। अनुपम खेर को अलग-अलग किरदारों के लिए कई बार फिल्मफेयर अवार्ड के अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इनके अलावा अनुपम खेर ने कई बार स्टार स्क्रीन अवार्ड, बॉलीवुड मूवी अवार्ड्स जितने में भी कामयाबी हासिल की है।

8. अनुपम खेर के विवाद (anupam kher controversy)

  1. जब अनुपम खेर को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था तब उनके साथी अभिनेता कादर खान ने यह कहकर विवाद को जन्म दे दिया था कि अनुपम खेर ने ऐसा कुछ नहीं किया, जिससे उन्हें यह सम्मान मिल सके। उन्हें यह सम्मान सरकार और अधिकारियों की चापलूसी के लिए मिला है।
  2. साल 2015 में आमिर खान के असहिष्णुता को लेकर दिए गए बयान पर जब पूरे देश में बवाल मचा हुआ था तब अनुपम खेर ने भी ट्विटर के जरिए आमिर खान पर तंज कसा था।
  3. हैदर फिल्म के लिए जीते गए अवार्ड्स को जब विशाल भारद्वाज ने कश्मीरी पंडितो को समर्पित किया तो अनुपम खेर ने यह कहते हुए उनकी आलोचना की थी कि उन्होंने एक एक पक्ष को ध्यान में रखते हुए फिल्म बनाई और अब अवार्ड्स को कश्मीरी पंडितो को समर्पित करके वह यह बता रहे है कि वो कितने दयालु है।

9. सोशल मीडिया पर एक्टिव

अनुपम खेर हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते है। वह देश-दुनिया से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय जाहिर करते हैं। ट्विटर पर कई बार वे शायराना अंदाज में नजर आते हैं। इंस्टाग्राम पर भी वे अपनी तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.