Brahm Mohindra Biography : कौन हैं ब्रह्म महिंद्रा? जानें इनके बारे में

Brahm Mohindra Biography, age, political party, career and more

0

Brahm Mohindra Biography in Hindi – 

पंजाब की राजनीति से पुराना रिश्ता रखने वाले ब्रह्म महिंद्रा (Brahm Mohindra) आज किसी पहचान के मोहताज नहीं रह गए हैं. वे हमेशा से अपने किए कामों के लिए नाम कमाते आए हैं और लोगों के दिलों में अपनी जगह भी बनाते रहेत हैं. वे पंजाब की कैबिनेट मिनिस्ट्री में मंत्री के पद पर अपनी सेवाएँ दे रहे हैं. इसके साथ ही उनका नाम पंजाब के उपमुख्यमंत्री की रेस में भी सबसे आगे रहा लेकिन आखिर में ओपी सोनी को यह पद मिला.

आज के इस आर्टिकल में हम ब्रह्म महिंद्रा की बायोग्राफी (Brahm Mohindra Biography) के बारे में बात करने जा रहे हैं. हम आज जानेंगे ब्रह्म महिंद्रा कौन है? (who is Brahm Mohindra) से लेकर ब्रह्म महिंद्रा का राजनैतिक सफ़र (Brahm Mohindra political career) और ब्रह्म महिंद्रा की जीवनी (Brahm Mohindra Biography) के बारे में विस्तार से. तो चलिए शुरू करते हैं.

सिक्का उछाल पोस्टिंग व #MeToo का आरोप, जानिए पंजाब के नए CM चरणजीत सिंह चन्नी कौन है?

1. ब्रह्म महिंद्रा का जन्म (Brahm Mohindra date of birth) 28 अप्रैल 1946 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था. लुधियाना के दोराहा में जन्मे ब्रह्म महिंद्रा कैबिनेट मंत्री हैं. 

2. मिनिस्टर के पिता का नाम मेला राम और माता का नाम लीलावती महिंद्रा है. उनकी शुरूआती पढ़ाई पटियाला से हुई है. यही नहीं अपने राजनैतिक जीवन की शुरुआत भी उन्होंने यही से की है.

3. ब्रह्म महिंद्रा ने ग्रामीण पटियाला निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी पटियाला में ही किया, जहाँ वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Brahm Mohindra congress) के साथ मिलकर काम करते थे.

जानिए सुखजिंदर सिंह रंधावा कौन है?, पिता 2 बार रहे है पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष

4. राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ने वाले ब्रह्म महिंद्रा कई बार पंजाब विधानसभा (Brahm Mohindra punjab vidhansabha) के लिए चुके जा चुके है. वे साल 1980 के बाद साल 1985, साल 1992, साल 2007, साल 2012 और साल 2017 में चयनित किए गए थे.

5. ब्रह्म महिंद्रा कई अहम क्षेत्रों में कैबिनेट मंत्री रहे हैं. इन क्षेत्रों में अनुसंधान एवं चिकित्सा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, परिवहन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण कल्याण, अनुसूचित जाति/पिछड़ा वर्ग आदि शामिल हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.