Who is Draupadi Murmu : जानिए कौन हैं देश की नई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?

0

Who is Draupadi Murmu? in hindi –

द्रौपदी मुर्मू देश की नई राष्ट्रपति होगी. लेकिन कम ही लोग इस बारे में जानते हैं कि आखिर द्रौपदी मुर्मू कौन है? द्रौपदी मुर्मू कहाँ से ताल्लुक रखती हैं? आदि.

तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography) से लेकर, द्रौपदी मुर्मू कौन हैं (Who is Draupadi Murmu?), द्रौपदी मुर्मू का परिवार, द्रौपदी मुर्मू का राजनैतिक सफ़र आदि के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं द्रौपदी मुर्मू की बायोग्राफी (Draupadi Murmu Jivni)-

कौन हैं द्रौपदी मुर्मू? (Who is Draupadi Murmu?)

द्रौपदी मुर्मू एक राजनेता हैं और भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार घोषित की गई हैं. वे बीजेपी से साल 1997 (Draupadi Murmu in BJP) से जुडी हुई है और पार्टी के साथ ही अपने क्षेत्र में भी काफी प्रसिद्द हैं. वे देश की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति (she can be first tribal woman president of India) बनने जा रही है.

APJ Abdul Kalam Biography – अपने परिवार के राष्ट्रपति भवन में रुकने का खर्च भी खुद उठाते थे…

द्रौपदी मुर्मू का शुरूआती जीवन:

राजनेता द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 (Draupadi Murmu date of birth) को मयूरभंज, उड़ीसा में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडूपेशा है. जबकि द्रौपदी मुर्मू के पति का नामश्याम चरण मुर्मू है. वे अनुसूचित जनजाति से बिलोंग करती हैं और उनकी बेटी का नाम इतिश्री मुर्मू है.

द्रौपदी मुर्मू की पढ़ाई और शुरूआती कार्य:

उड़ीसा के मयूरभंज के एक आदिवासी परिवार में जन्मीं द्रौपदी मुर्मू की पढ़ाई (Draupadi Murmu Education) रामादेवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर से हुई है. इस कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद मुर्मू ने साल 1979 से लेकर 1983 तक सिंचाई और बिजली विभाग, उड़ीसा में बतौर जूनियर असिस्टेंट काम किया. यही नहीं द्रौपदी मुर्मू साल साल 1994 से 1997 तक श्री अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर, रायरंगपुर में टीचर के रूप में भी काम कर चुकी हैं.

Ram Nath Kovind Biography – जानिए कानपुर की दलित बस्ती से राष्ट्रपति भवन तक का सफ़र

द्रौपदी मुर्मू का राजनैतिक सफ़र (Draupadi Murmu Politics Career):

द्रौपदी मुर्मू साल 2000 से साल 2004 तक उड़ीसा सरकार में राज्यमंत्री के रूप में काम किया और ट्रांसपोर्ट एवं वाणिज्य विभाग को सुचारू रूप से संभाला.

इसके बाद उन्होंने साल 2002 से 2004 तक राज्यमंत्री के रूप में काम करते हुए पशुपालन और मत्स्य पालन विभाग संभाला.

द्रौपदी मुर्मू साल 2002 से 2009 के दौरान बीजेपी के एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रही थीं.

साल 2006 से 2009 तक द्रौपदी मुर्मू ने बीजेपी के एसटी मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में काम किया.

द्रौपदी मुर्मू ने साल 2013 से अप्रैल 2015 तक एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य के रूप में काम किया.

यही नहीं द्रौपदी मुर्मू साल 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल भी रही हैं.

खास बात:

द्रौपदी मुर्मू, श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के बाद वे भारत की दूसरी महिला राष्ट्रपति बनेंगी. यही नहीं इसके साथ ही वे देश की पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति भी होंगी.

Leave A Reply

Your email address will not be published.