जानिए फास्टैग क्या है? और फास्टैग कैसे काम करता है? यह क्यों है जरूरी

0

सरकार ने सभी देशभर में सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग (FASTag) अनिवार्य कर दिया है। इसके तहत सभी वाहन मालिकों को अपने वाहन पर फास्टैग (FASTag) लगाना जरूरी है। सरकार ने वाहनों पर फास्टैग (FASTag) लगाने की समय सीमा 15 फ़रवरी तय की है। इसके बाद कैश टोल कलेक्शन बंद हो जाएगा। हालाँकि देश में आज भी ऐसे कई लोग हैं जिन्हें फास्टैग के बारे में पता ही नहीं है। तो चलिए आज हम आपको फास्टैग (FASTag) के बारे में बताते है:-

1. फास्टैग क्या है? (What is fastag?)

इस समय कई लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर फास्टैग (FASTag) क्या है? तो हम आपको बता दे कि टोल कलेक्शन सिस्टम से होने वाली परेशानियों से बचने के लिए राष्ट्रीय हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने देश में इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन सिस्टम शुरू किया है। यह देश में सबसे पहले साल 2014 में शुरू किया गया था। इससे आप टोल प्लाजा पर बिना रूके टोल टैक्स देकर आगे बढ़ सकते है। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारें नहीं लगेगी, जिससे यात्रियों का समय बचेगा।

2. फास्टैग कैसे काम करता है? (How does Fastag work?)

दरअसल फास्टैग (FASTag) को चार पहिया वाहन के विंडस्क्रीन में लगाया जाता है। इसमें रेडियो फ्रिक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) लगा होता है। इससे आपका वाहन जैसी ही टोल प्लाजा पर पहुंचेगा, वहां लगा सेंसर आपके फास्टैक अकाउंट से टोल प्लाजा पर लगने वाला शुल्क काट देता है। इससे वाहन मालिकों को टोल टैक्स देने के लिए टोल प्लाजा पर रूकना नहीं पड़ेगा।

3. फास्टैग के फायदे (Benefits of fastag)

दरअसल अब तक हमने देखा है कि टोल प्लाजा पर प्रत्येक वाहन से टोल टैक्स वसूलने में काफी समय लगता है। इससे टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी-लंबी कतारे लग जाती है। इससे वाहन मालिकों का समय और पेट्रोल या डीजल भी बर्बाद होता है। इसके अलावा टोल प्लाजा पर खुले पैसे ना होने की समस्या भी अक्सर सामने आती है। ऐसे में फास्टैग से समय और पेट्रोल या डीजल की भी बचत होगी।

4. फास्टैग कहाँ से मिलेगा? (Where to get fastag)

अब तक आप फास्टैग क्या है? यह कैसे काम करता है? और इसका फायदे के बारे में जान चुके हैं। अब हम जानते है कि फास्टैग कैसे बनता है? या फास्टैग कैसे लगाये? तो हम आपको बता दे कि फास्टैग प्राप्त करने के लिए आप बैंक में जा सकते है। वहां से आप फास्टैग स्टीकर ऑफलाइन खरीद सकते हैं। साथ ही आप बैंक की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन भी फास्टैग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके आपको अपनी डीटेल भरकर आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप बैंक और पेट्रोल पंप से भी फास्टैग खरीद सकते है। साथ ही ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन, फ्लिपकार्ट, स्नैपडील और पेटीएम पर भी फास्टैग उपलब्ध है।

5. फास्टैग के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट (Documents required for Fastag)

फास्टैग अकांउट खोलने के लिए आपको एक फॉम के साथ वाहन के पंजीकरण प्रमाण पत्र (आरसी), वाहन मालिक के पासपोर्ट तस्वीर और वाहन मालिक के केवाईसी दस्तावेज और कोई भी दस्तावेज जिसपर आपके घर का पता हो की जरूरत पड़ेगी।

6. फास्टैग कैसे रिचार्ज करे? (How to recharge fastag)

आप अपने फास्टैग अकाउंट को मोबाइल ऐप से भी कंट्रोल कर सकते है। साथ ही आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, आरटीजीएस और नेट बैंकिंग के माध्यम इसे आसानी से रिचार्ज कर सकते है।

7. फास्टैग की कीमत क्या है? (How much does Fastag cost?)

एनएचएआई के अनुसार आप किसी भी बैंक से 200 रुपए में फास्टैग खरीद सकते है। आप अपने फास्टैग अकाउंट में न्यूनतम 100 रुपए और अधिकतम एक लाख रुपए का रिचार्ज कर सकते है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.