Aditi Ashok Biography – जानिए गोल्फ में भारत की नई सनसनी अदिति अशोक कौन है?

0

Aditi Ashok Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली भारतीय गोल्फर अदिति अशोक के बारे में. दोस्तों अब तक भारत में गोल्फ खेलने वाले खिलाड़ियों की बात करें तो अब तक जीव मिल्खा सिंह, ज्योति रंधावा, अर्जुन अटवाल और एसएसपी चौरसिया जैसे नाम सुनने को मिलते थे, लेकिन अब अदिति अशोक गोल्फ में भारत सबसे बड़ी उभरती हुई खिलाड़ी है. अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। वह आखिरी तक मेडल जीतने की रेस में बनी हुई थी, लेकिन एक खराब शॉट ने उनका सपना तोड़ दिया।

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि अदिति अशोक कौन है? (Who is Aditi Ashok?) और अदिति अशोक कहाँ की रहने वाली है? साथ ही जानेंगे अदिति अशोक की उपलब्धियां (Aditi Ashok Achievements) और अदिति अशोक के करियर (Aditi Ashok Careers) के बारे में. तो चलिए शुरू करते है अदिति अशोक का जीवन परिचय.

अदिति अशोक जीवनी (Aditi Ashok Biography)

अदिति अशोक का जन्म 29 मार्च 1998 में बैंगलोर में हुआ था. अदिति अशोक के पिता का नाम अशोक गुदलमणि है. अदिति अशोक की माता का नाम माहेश्‍वरी अशोक है. बता दे कि टोक्यो ओलंपिक में अदिति अशोक की कैडी उनकी मां माहेश्‍वरी अशोक ही है.

जानिए भारतीय महिला हॉकी की उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने ओलंपिक में रचा इतिहास

अदिति अशोक शिक्षा (Aditi Ashok Education)

अदिति अशोक ने बैंगलोर के फ्रैंक एंथोनी पब्लिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की है. इसके बाद उन्होंने साल 2016 में स्नातक की डिग्री हासिल की.

अदिति अशोक का करियर (Aditi Ashok Careers)

अदिति अशोक ने पांच साल की उम्र में गोल्फ खेलना शुरू कर दिया था. एक बार अशोक गुदलमणि अपनी बेटी और परिवार के साथ एक होटल में खाना खाने गए थे. जब वह होटल से बाहर निकल रहे थे तो उन्होंने होटल के सामने एक मैदान में लोगो को गोल्फ खेलते हुए देखा. इसके बाद उनके मन में भी अपनी बेटी को गोल्फ खिलाने की इच्छा हुई. इसके बाद अशोक गुदलमणि ने 5 साल की उम्र में अपनी बेटी को गोल्फ की छड़ी पकड़ा दी.

अदिति अशोक की उपलब्धियां (Aditi Ashok Achievements)

अदिति अशोक ने 7 साल की उम्र में गोल्फ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था.

9 साल की उम्र में अदिति अशोक ने अपना पहला टूर्नामेंट जीता था.

अदिति अशोक मात्र 12 साल की उम्र में ही नेशनल टीम का हिस्‍सा बन गई थी.

साल 2013 में अदिति अशोक ने कर्नाटक जूनियर, साउथ इंडियन जूनियर चैंपियनशिप और नेशनल एमेच्योर टाइटल अपने नाम की.

अदिति अशोक साल 2012, 2013 और 2014 में नेशनल जूनियर चैंपियनशिप जीत चुकी है.

अदिति अशोक एशियन यूथ गेम्स खेलने वाली पहली भारतीय है.

भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में जीते थे लगातार 6 गोल्ड मेडल, पढ़िए एक-एक गोल्ड मेडल की कहानी

साल 2015 में अदिति अशोक ने लेडीज़ ब्रिटिश एमेच्योर स्ट्रोक प्ले चैंपियनशिप अपने नाम की.

अदिति अशोक रियो ओलंपिक 2016 में हिस्सा लेने वाली पहली गोल्फर भी थी, हालांकि रियो ओलंपिक अदिति अशोक कोई मेडल नहीं जीत सकी.

रियो ओलंपिक 2016 के समय अदिति अशोक महज 18 साल की थी और वह ओलंपिक में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बन गई थीं.

अदिति अशोक ने साल 2017 के लिए एलपीजीए टूर कार्ड हासिल किया और 2017 में भारत की पहली एलपीजीए खिलाड़ी बनी.

साल 2018 में अदिति अशोक ने 24 इवेंट्स में 17 कट बनाए, जिसमें दो टॉप -10 फिनिश थे.

रियो ओलंपिक के बाद अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक के लिए भी क्वालिफाई किया. टोक्यो ओलंपिक की क्वालिफाई लिस्ट में अदिति अशोक को 45वां स्थान मिला था.

अदिति अशोक ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन किया। वह आखिरी तक मेडल जीतने की रेस में बनी हुई थी, लेकिन एक खराब शॉट ने उनका सपना तोड़ दिया। अगर उनका आखिरी शॉट अच्छा लगता तो वह ओलंपिक मेडल जीतकर इतिहास रच देती.

‘आर्मी मैन’ नीरज चोपड़ा जीत चुके है जूनियर विश्व चैंपियनशिप, जानिए उनकी उपलब्धियां

अदिति अशोक अवार्ड (Aditi Ashok Awards)

अदिति को साल 2020 में भारत सरकार द्वारा अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.