Khesari Lal Yadav biography – जानिए भैंस चराने और लिट्टी-चोखा बेचने वाले खेसारी लाल कैसे बने भोजपुरी के सुपर स्टार

0

अगर आपके मन में कुछ कर गुजरने का जज्बा और कुछ पाने की लगन हो तो फिर आप जिंदगी में बड़ा से बड़ा मुकाम हासिल कर सकते हो. भोजपुरी फिल्मों के मशहूर अभिनेता और गायक खेसारी लाल यादव इसका जीता-जागता उदाहरण है. संघर्षपूर्ण बचपन और ख़राब आर्थिक स्थिति के बावजूद खेसारी लाल ने अपनी मेहनत और लगन से भोजपुरी फिल्मों में बड़ा नाम हासिल किया है. खेसारी लाल यादव अब तक कई सुपरहिट भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं. तो चलिए आज हम जानते हैं खेसारी लाल यादव के जीवन की कहानी :-

खेसारी लाल यादव की जीवनी (Khesari Lal yadav Biography in Hindi)

खेसारी लाल यादव का जन्म 3 जुलाई 1986 को बिहार के छपरा के सिवान में हुआ था. खेसारी लाल यादव के पिता का नाम (Khesari Lal Yadav father name) मंगरु लाल यादव है. खेसारी लाल यादव की पत्नी का नाम (Khesari Lal Yadav wife name) चंदा है. खेसारी लाल यादव की जाति की बात करें तो वह अहीर जाति यादव से है।

दिल्ली में बेचा लिट्टी चोखा

खेसारी लाल के परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. वह बचपन में भैंस भी चराया करते थे. थोड़ा बड़े होने के बाद खेसारी दिल्ली आ गए और अपने पापा के साथ लिट्टी चोखा बेचने लगे. लिट्टी चोखा बेचने के साथ-साथ खेसारी लाल छोटे-मोटे शो पर गाने भी गाते थे. इसके बदले उन्हें कुछ पैसे मिल जाते थे.

बीएसएफ की नौकरी छोड़ी

दिल्ली में काम करने के दौरान ही खेसारी लाल की शादी हो गई. उनकी पत्नी चंदा भी लिट्टी चोखा बेचने में उनकी मदद करती थी. काम के साथ-साथ खेसारी लाल सरकारी नौकरी की भी तैयारी करने लगे. करीब ढाई साल की मेहनत के बाद आख़िरकार खेसारी लाल की मेहनत रंग लाई और उनका बीएसएफ में चयन हो गया. हालाँकि खेसारी लाल का मन नौकरी में नहीं लगा और वह नौकरी छोड़कर वापस दिल्ली आकर काम करने लगे.

भोजपुरी एलबम निकाला

खेसारी लाल खुद का भोजपुरी एलबम निकालना चाहते थे, इसके लिए उन्होंने कुछ पैसे बचाकर अपना भोजपुरी एलबम निकाला। खेसारी लाल का एलबम “Saiyan Arab Gaile Na” बहुत लोकप्रिय हुआ. इसके बाद ‘माल भेटाई मेला’ नाम का भोजपुरी एलबम भी प्रसिद्ध हुआ. भोजपुरी एलबम हिट होने से खेसारी लाल के लिए भोजपुरी फिल्मों के दरवाजे भी खुल गए.

साजन चले ससुराल से बने स्टार

खेसारी लाल यादव ने साल 2012 में पहली बार भोजपुरी फिल्म साजन चले ससुराल में काम किया. यह फिल्म जबरदस्त हिट रही और इसने खेसारी को रातों रात सफलता के नये शिखर पर पहुँचा दिया। इसके बाद खेसारी लाल यादव वापस कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक हिट फ़िल्में दी. आज खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री एक चमकता हुआ सितारा हैं. फिल्मों के अलावा बिहार और झारखण्ड के आर्केस्टा और डीजे में खेसारी के गानों की धूम होती हैं। एक वेबसाइट के अनुसार खेसारी लाल यादव एक फिल्म का लगभग 50 लाख रुपया लेते हैं. खेसारी लाल यादव ने अपने फ़िल्मी करियर में कई फ़िल्में भोजपुरी सिनेमा की ब्यूटी क्वीन काजल राघवानी के साथ की है. दर्शकों को दोनों की जोड़ी काफी पसंद भी आती है. हालांकि इन दिनों खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी (Khesari Lal Yadav and Kajal Raghavani) के बीच विवाद होने की ख़बरें सामने आ रही है.

खेसारी लाल यादव की फिल्में (khesari lal yadav movie list)

Sajan Chale Sasural, Jaan Tere Naam, Dil Le Gayi Odhaniya Wali, Devra Par Manva Dole, Nagin, Lahoo Ke Do Rang, Hawa Mein Udta Jaye Mera Lal Dupatta Malmal Ka, Sapoot, Doodh Ka Karz, Pyar Jhukta Nahi, Pyar Kawno Khel Na Ha, Ae Balma Biharwala Sansaar, Teri Kasam, Kachche Dhaage, Chhapra Express, Betaab, Pratigya 2, Shola Shabnam, Charno Ki Saugandh, Tere Naam, Jaaneman, Khoon Bhari Maang, Lahoo Pukarela, Jo Jita Wahi Sikander, Hathkadi, Laadla, Latkhor, Saathiya, Tu Mera Hero, Bandhan, Haseena Maan Jayegi, Inteqaam, Jaanam, Hero No.1, Khesari Ke Prem Rog, Jwala, Global Baba, Sajan Chale Sasural 2, Dilwala, Dabang Aashiq, Khiladi, Hogi Pyar Ki Jeet, Mehandi Laga Ke Rakhna, Aatankwadi, Jila Champaran, Hum Hai Hindustani, Mai Sehra Bandh Ke Aaunga, Muqaddar, Kasam Paida Karne Wale Ki, Deewanapan, Damru, Rajajani, Dulhan Ganga Paar Ke, Sangharsh, Balam Ji Love You, Naagdev, Dabang Sarkar, Coolie No. 1, Baaghi- Ek Yoddha, Bhag Khesari Bhag, Meri Jung Mera Faisla, Ek Saazish Jaal, Mehandi Laga Ke Rakhna 3, Dulhan Wahi Jo Piya Man Bhaye, Litti Chokha, Baap Ji, Saiyan Arab Gaile Na, Raja Ki Aayegi Baraat, Balamuwa Kaise Tejab.

Leave A Reply

Your email address will not be published.