अर्नब, अंजना, रविश, रजत शर्मा और चित्रा त्रिपाठी, जानिए यह कैसे बने देश के बड़े पत्रकार

0

कहते है पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ है. पत्रकार समाज के आइना होता है. हमारे देश में इस समय कई पत्रकार है जो लगातार काम कर रहे हैं और लोगों तक देश-दुनिया की जानकारी पहुंचा रहे है. आज हम बात करेंगे देश के 5 बड़े पत्रकारों के बारे में top 5 journalist in india :-

Arnab Goswami (अर्नब गोस्वामी)

अर्नब गोस्वामी एक ऐसा टीवी एंकर है जो अपनी डिबेट करने की कला से अच्छे-अच्छों की बोलती बंद कर देते हैं। वो जो भी बोलते हैं To the point बोलते हैं और सब बातों को सच्चाई से रखना ही बेहतर समझते हैं। उनका एक फेमस डायलॉग Nation Wants to Know ने पूरे भारत में धूम मचा दी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वो अपने शो पर भले ही दूसरों को बोलने नहीं देते लेकिन असल जिंदगी में वो दूसरों की बातों को सुनते हैं और वह हर अच्छे लिसनर्स हैं। वह बहुत अच्छा गाना भी गाते हैं और भूपेन हजारिका उनके फेवरेट जायेगें। तो चलिए जानते हैं कि अर्नब गोस्वामी कौन है।

जन्म :- अर्नब गोस्वामी का जन्म 9 अक्टूबर 1973 में गुवाहाटी, असम में हुआ। उनके पिता का नाम मनोरंजन गोस्वामी है और वह एक रिटायर्ड कर्नल हैं। उनकी मां का नाम सुप्रभा गोस्वामी है। उनके पिता बीजेपी के एक मेंबर भी रह चुके हैं और उन्होंने 1998 लोकसभा चुनाव में एक बीजेपी कैंडिडेट के रूप में हिस्सा लिया और वहां उन्होंने कांग्रेस के कैंडिडेट भुवनेश्वर कलिता को शिकस्त दे दी। अगर उनके दादा की बात करें तो उनके दादा का नाम रजनीकांत गोस्वामी है। वे कांग्रेस के लीडर थे और एक वकील भी थे। वह भारतीय स्वतंत्र कार्यकर्ता भी रहे हैं। उनके अंकल सिद्धार्थ भट्टाचार्य गुवाहाटी ईस्ट से बीजेपी विधायक थे।

शिक्षा :- देखा जाए तो अर्नब का पूरा परिवार की पॉलिटिक्स के इर्द गिर्द घूमता है और शायद इसीलिए अर्नब में बोलने की इतनी बेहतरीन कलाई है क्योंकि परिवार का प्रभाव इंसान पर सबसे अधिक रहता है। अर्नब के पिता एक आर्मी ऑफिसर थे इसलिए अर्नब को अलग अलग शहरों में जाना पड़ता था और उन्होंने अलग-अलग स्कूलों में पढ़ाई की। अरनब ने अपनी बैचलर डिग्री सोशियोलॉजी में हिंदू कॉलेज से ली है जो कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से एफिलिएटेड है। उनको ये डिग्री में ऑनर्स भी मिला है। अर्नब ने फिर अपनी मास्टर्स सोशल एंथ्रोपोलॉजी में सेंट एंटनी स्कूल से की जो कि ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आता है। इस कॉलेज का इंग्लैंड में होने की वजह से उनको जिंदगी में नया पर्सपेक्टिव मिला और चीजों को अच्छे से समझने की क्षमता प्राप्त हुई।

करियर :- पढ़ाई पूरी होने के बाद उन्होंने 1995 में जर्नलिस्ट के रूप में द टेलीग्राफ अखबार से अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन उन्हें इस संस्था में काम करने में रास नहीं आया और वो एक साल से कम समय में ही द टेलीग्राफ छोड़ टीवी न्यूज NDTV 24*7 से जुड़ गए। यहां वह डेली न्यूज़ शो में एंकरिंग करने लगे और साथ ही डीडी मेट्रो पर टेलीकास्ट होने वाली News to night की भी एंकरिंग करने लगे। बेहतर काम के कारण जल्दी ही उन्हें NDTV की कोर में शामिल कर लिया गया जिसमें उन्हें सीनियर एडिटर बनाया गया। जो चैनल पर प्रसारित होने वाले सभी कॉन्टेंट के लिए जिम्मेदार होते थे। इसी कारण वे डीडी मेट्रो छोड़कर NDTV के लिए 24*7 काम करने लगे। अब वे डेली न्यूज़ ने उसके साथ साथ NDTV के प्राइम शो न्यूज़ नाईट को भी होस्ट करने लगे। यहां उन्हें अपने उम्दा कार्य के लिए 2004 में Asia’s best news anchor के रूप में एशियन टेलीविजन अवॉर्ड मिला। 2006 में अर्णब गोस्वामी ने NDTV की नौकरी छोड़ दी और Times now को Editor in chief और एक एंकर के रूप में जॉइन कर दिया।

अर्नब Times now चैनल पर रात 9 बजे प्रसारित होने वाले लाइव न्यूज प्रोग्राम News Hours को होस्ट किया करते थे, जिसमें दुनिया की जानी मानी हस्तियां जैसे परवेज मुशर्रफ और राहुल बजाज जुड़े थे। साथ ही वे स्पेशल इंटरव्यू प्रोग्राम Frankly speaking with Arnab प्रोग्राम को भी होस्ट कर चुके थे जिसमें वो बेनजीर भुट्टो, हामिद करजई, दलाई लामा, हिलेरी क्लिंटन और सोनिया गाँधी जैसी दुनिया की बड़ी पर्सनालिटी इसका इंटरव्यू लेते थे। अर्नब गोस्वामी की लाइव न्यूज एंकरिंग की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि वह बिना स्क्रिप्ट के ही कुछ ऐसी तेज तर्रार सवाल पूछ लेते थे जिसका जवाब देने वाला सोच में पड़ जाता था। साथ ही वो सवाल पूछने के साथ साथ अपने अग्रेशन का भी गजब का प्रदर्शन करते हैं जो देखते ही बनता है। यही कारण है कि लोग उनके न्यूज प्रेजेंटेशन स्टाइल के बड़े दीवाने हैं। लोगों की दीवानगी का आलम ये है कि यूटयूब पर अर्णब गोस्वामी की वीडियो अपलोड होते ही कुछ ही घंटों में लाखों लोगों द्वारा देखी जाती है और उनके द्वारा होस्ट किये गये न्यूज प्रोग्राम की टीआरपी दूसरे न्यूज प्रोग्राम्स के मुकाबले काफी ज्यादा होती है।

1 नवंबर 2016 को खबर आई कि अर्णब गोस्वामी ने Times now को छोड़ दिया है। इसकी वजह बताई गयी कि वे कॉरपोरेट घरानों के साथ मिलकर खुद का न्यूज चैनल स्थापित करना चाहते हैं। वैसे उनका सपना है कि भारत में भी बीबीसी और सीएनएन की तरह ग्लोबल न्यूज चैनल हो, जिसकी मान्यता पूरे विश्व में हो। शायद यही वजह है कि वो अपना न्यूज चैनल स्थापित कर चुके हैं जिसका नाम है रिपब्लिक टीव । ये चैनल 6 मई 2017 को फ्री टू एयर चैनल के रूप में लॉन्च करा गया था। चैनल के लॉन्च होने के बाद लगातार सौ हफ्तों तक यह चैनल इंडिया का मोस्ट वॉन्टेड इंग्लिश न्यूज चैनल बना रहा था।

दोस्तो इसके अलावा हाल ही के कुछ वक्त से अर्नब गोस्वामी को कई समूहों से क्रिटिसिज्म भी मिल रहा है। इसकी वजह ये बताई जा रही है कि वो फिलहाल की रूलिंग पार्टी के हितों में रहकर काम करती हैं और अपने प्राइम शो में देश की जरूरी समस्याओं के बारे में टिप्पणी नहीं करते। अर्नब की मानें तो उनकी सच्चाई दुनिया के सामने रखने की वजह से कई बार उनको जान से मारने की धमकियां भी मिली है लेकिन अर्नब भी इन सब घटनाओं का अपने समाचार पर कोई प्रभाव नहीं पड़ने दिया। उनको Society Young Achievers Award, Assamese of the Year, Ramnath Goenka Award भी मिला है।

Anjana Om Kashyap (अंजना ओम कश्यप)

भारत के सबसे बड़े टीवी न्यूज़ चैनल आज तक की न्यूज़ एंकर और भारतीय पत्रकार अंजना ओम कश्यप को अपने तेजतर्रार सवालों के लिए जाना जाता है। रोजाना शाम को अंजना ओम कश्यप अपने शो ‘हल्ला बोल’ में देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर विशेषज्ञों से सवाल-जवाब करती हैं। इसके अलावा अंजना ओम कश्यप को आज तक की ‘खास रिपोर्ट’ के लिए भी जाना जाता हैं। अंजना ओम कश्यप Executive Editor of Aaj Tak भी है।

अंजना ओम कश्यप का जन्म कब हुआ? (anjana om kashyap date of birth) – अंजना ओम कश्यप का जन्म 12 जून 1975 को झारखंड की राजधानी राची में हुआ था।

अंजना ओम कश्यप की शिक्षा (anjana om kashyap education) – अंजना ओम कश्यप ने अपनी स्कूली शिक्षा लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल रांची से पूरी की है। इसके बाद अंजना ओम कश्यप ने दिल्ली विश्वविद्यालय से वनस्पति विज्ञान में और दिल्ली स्कूल ऑफ़ सोशल वर्क्स से सामाजिक कार्यों में स्नातकोत्तर किया है। उन्होंने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।

अंजना ओम कश्यप के पिता का नाम (anjana om kashyap father name) – अंजना ओम कश्यप के पिता का नाम स्वर्गीय ओम प्रकाश तिवारी है। अंजना ओम कश्यप के पिता पूर्व रक्षा अधिकारी रहे हैं।

अंजना ओम कश्यप के पति कौन हैं? (anjana om kashyap husband name) – अंजना ओम कश्यप के पति का नाम मंगेश कश्यप है और वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम के सीवीओ हैं। अंजना ओम कश्यप का एक बेटा और बेटी भी है।

अंजना ओम कश्यप का करियर (anjana om kashyap career) – अंजना ओम कश्यप ने पत्रकारिता की शुरुआत साल 2003 में दूरदर्शन के न्यूज़ शो ‘आँखों देखी’ से की थी। इसके बाद अंजना ओम कश्यप ने न्यूज़ चैनल ‘ज़ी न्यूज़’ में काम करने लगी। साल 2007 में अंजना ओम कश्यप ने ‘ज़ी न्यूज़’ को छोड़कर न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़ 24’ में चली गई। ‘न्यूज़ 24’ पर अंजना ओम कश्यप का डिबेट शो काफी लोकप्रिय हुआ। इसके बाद अंजना ओम कश्यप ने ‘स्टार न्यूज़’ में किया और फिर ‘आज तक’ के साथ जुड़ गई। ‘आज तक’ से जुड़ने के बाद अंजना ओम कश्यप के न्यूज़ शो ‘राजतिलक’, ‘हल्ला बोल’ और ‘खास रिपोर्ट’ को काफी पसंद किया गया है।

अंजना ओम कश्यप के विवाद (anjana om kashyap controversy) – अंजना ओम कश्यप ने फिल्म पद्मावत को लेकर हुए विवाद पर रोहित सरदाना के साथ बहस के दौरान विवादित बयान दिया था। उनके इस बयान की काफी आलोचना भी हुई थी।

अंजना ओम कश्यप का वेतन कितना है? (anjana om kashyap income per month) – इंटरनेट पर मिली जानकारी के अनुसार anjana om kashyap salary हर महीने लगभग 25 लाख रुपए हैं।

अंजना ओम कश्यप के पुरस्कार (anjana om kashyap awards) –

  1. अंजना ओम कश्यप को राष्ट्रीय टेलीविजन पुरस्कार में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर चुना जा चुका है।
  2. अंजना ओम कश्यप को साल 2014 में ITA द्वारा सर्वश्रेष्ठ एंकर चुना गया था।
  3. अंजना ओम कश्यप को साल 2015 में ENBA अवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ एंकर चुना गया था।
  4. अंजना ओम कश्यप को साल 2015 में IMWA अवार्ड्स द्वारा सर्वश्रेष्ठ एंकर चुना गया था।
  5. अंजना ओम कश्यप को इंडिया टुडे के चेयरमैन का उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।
  6. अंजना ओम कश्यप को पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री द्वारा पत्रकारिता में उत्कृष्टता पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Rajat Sharma (रजत शर्मा)

इंडिया टीवी के अध्यक्ष और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा का नाम आज देश के बड़े पत्रकारों में गिना जाता है। इंडिया टीवी पर आने वाला उनका शो ‘आप की अदालत’ टीवी न्यूज़ का सबसे लोकप्रिय शो में से एक है। रजत शर्मा का जीवन बड़ी ही गरीबी में गुजरा है। लेकिन अपनी मेहनत के दम पर रजत शर्मा ने आज पत्रकारिता जगत में बड़ा मुकाम हासिल किया है। तो चलिए आज जानते है रजत शर्मा के जीवनी और उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में।

रजत शर्मा का जन्म (rajat sharma birth)

रजत शर्मा का जन्म 18 फ़रवरी 1957 को दिल्ली के सब्ज़ी मंडी क्षेत्र में हुआ था। रजत शर्मा का जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था। वह 100 वर्गफीट के घर में अपने 6 भाई, एक बहन और माता-पिता के साथ रहते थे।

रजत शर्मा की शिक्षा (rajat sharma’s education)

रजत शर्मा ने अपनी स्कूली शिक्षा सनातन धर्म मिडिल स्कूल से पूरी की है। रजत शर्मा के घर में बिजली का प्रबंध नहीं था, इसलिए रजत शर्मा सब्ज़ी मंडी रेलवे स्टेशन के लैंप पोस्ट की रौशनी में पढ़ाई करते थे। रजत शर्मा ने करोल बाग़ स्थित रामजस स्कूल से भी पढ़ाई की है। इसके अलावा रजत शर्मा ने श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। देश के वितमंत्री रहे अरुण जेटली कॉलेज में रजत शर्मा के सीनियर हुआ करते थे। अरुण जेटली और रजत शर्मा के बीच अच्छी दोस्ती थी और अरुण जेटली कई बार रजत शर्मा की आर्थिक सहायता भी करते थे।

रजत शर्मा का करियर (rajat sharma’s Career)

रजत शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1982 में पत्रिका ऑनलुकर में ट्रेनी रिपोर्टर के रूप में की। लेकिन अपनी काबिलियत के दम पर रजत शर्मा महज दो साल में ही ऑनलुकर के ‘चीफ़ ऑफ़ ब्यूरो’ बन गए और तीसरे साल संपादक बन गए। इसके बाद रजत शर्मा ने साल 1987 में ‘सन्डे ऑब्जर्वर’ के संपादक और साल 1989 में ‘द डेली’ के संपादक के रूप में काम किया।

आप की अदालत (aap ki adalat)

रजत शर्मा के लोकप्रिय शो ‘आप की अदालत’ का पहला एपिसोड 14 मार्च 1993 को प्रसारित हुआ था। जल्द ही ‘आप की अदालत’ घर-घर में देखा जाने वाला शो बन गया। रजत शर्मा के शो में देश के बड़े नेता, फिल्म स्टार, खिलाड़ी, कारोबारी सहित अन्य लोग पहुंच चुके हैं। ‘आप की अदालत’ की 21वीं सालगिरह पर आयोजित कार्यक्रम में देश के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित खेल, फिल्म, कारोबार, राजनीति, समाज सेवा से जुड़े लोग मौजूद थे।

इंडिया टीवी की शुरुआत (india TV launch)

रजत शर्मा ने अपने पत्रकार साथियों के साथ मिलकर साल 2004 में इंडिया टीवी की शुरुआत की थी। रजत शर्मा और उनके साथियों के प्रयासों की बदौलत इंडिया टीवी जल्द ही देश का प्रमुख न्यूज़ चैनल बन गया।

रजत शर्मा की पत्नी (rajat sharma wife)

रजत शर्मा की पत्नी का नाम रितु धवन है। रजत शर्मा ने साल 1997 में टीवी निर्माता रितु धवन से शादी की थी। रितु धवन स्वतंत्र समाचार सेवा की सह-स्थापक होने के साथ-साथ चैनल की सीईओ और प्रबंध निदेशक हैं। साल 2012 में रितु धवन को इम्पैक्ट की सबसे प्रभावशाली महिला के रूप में प्रस्तुत किया गया था।

रजत शर्मा को मिले पुरस्कार (rajat sharma awards)

पत्रकारिता के क्षेत्र में रजत शर्मा के योगदान को देखते हुए 23 अगस्त 2014 को उन्हें ‘तरुण क्रांति सम्मान’ से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा उन्हें भारत सरकार द्वारा ‘साहित्य और शिक्षा’ के क्षेत्र में ‘पद्म भूषण सम्मान’ से भी नवाजा गया है।

रजत शर्मा के बारे में दिलचस्प बातें (interesting facts about rajat sharma)

रजत शर्मा अक्सर बताते है कि बचपन में एक बार वह पड़ोसी के घर टीवी देखने गए थे, लेकिन पड़ोसी ने अंदर से दरवाजा लगा दिया। इस बात से दुखी होकर जब वह रोने लगे तो उनके पिताजी ने उनसे कहा था कि, ‘तुम किसी दूसरे आदमी को देखने तीसरे आदमी के घर जाते हो। हिम्मत है तो जीवन में कुछ ऐसा करो कि लोग तुम्हे टीवी पर देखे।’

बहुत कम लोगों को पता होगा कि रजत शर्मा जयप्रकाश नारायण के आन्दोलन से जुड़े हुए थे और आपातकाल के दौरान 11 महीने तिहाड़ जेल में भी रहे थे।

रजत शर्मा पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सक्रिय कार्यकर्ता भी रहे हैं। यही कारण है कि अक्सर उन पर भारतीय जनता पार्टी और उसके एजेंडों का समर्थन करने के आरोप लगते रहे हैं।

रजत शर्मा की सैलरी (rajat sharma’s salary)

रजत शर्मा देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले पत्रकारों में से एक है। एक न्यूज़ आर्टिकल के अनुसार रजत शर्मा हर महीने लगभग 2 करोड़ रुपए की कमाई करते हैं।

Ravish Kumar (रवीश कुमार)

भारत के लोकप्रिय TV एंकर, लेखक व पत्रकार रवीश कुमार किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। रवीश कुमार TV न्यूज़ की दुनिया का एक जाना-माना चेहरा है। NDTV पर आने वाले उनके शो Prime Time को दर्शकों द्वारा खासा पसंद किया जाता है। रवीश कुमार की गिनती मौजूदा सरकार से सीधा टक्कर लेने वाले पत्रकारों में होती है। वह सरकार से तीखे सवाल पूछने के लिए जाने जाते हैं। यहीं कारण है कि देश का एक बड़ा वर्ग रवीश कुमार को काफी पसंद करता है। तो चलिए जानते हैं रवीश कुमार के बारे में –

रवीश कुमार का जन्म कब हुआ? (ravish kumar dob) – रवीश कुमार का जन्म 5 दिसंबर 1974 को हुआ था।

रवीश कुमार का जन्म कहाँ हुआ? (ravish kumar born place) – रवीश कुमार का जन्म बिहार के मोतिहारी के जितवारपुर गांव में हुआ था।

रवीश कुमार का परिवार (Family of Ravish Kumar) – रवीश कुमार का पूरा नाम रविश कुमार पांडेय है। रवीश कुमार की जाति ब्राह्मण है। रवीश कुमार के पिता का नाम बलिराम है। रवीश कुमार के भाई का नाम बृजेश कुमार पांडेय है। रवीश कुमार की पत्नी का नाम नैना दास गुप्ता है। नैना दास गुप्ता इतिहास की टीचर हैं। दोनों की दो बेटियां भी है।

रवीश कुमार की शिक्षा (ravish kumar education) – रवीश कुमार ने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के एक कॉन्वेंट स्कूल से पूरी की है। इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए रवीश कुमार दिल्ली चले गए। रवीश कुमार ने दिल्ली के देशबंधु कॉलेज से एमफिल किया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

रवीश कुमार का करियर (ravish kumar career) – रवीश कुमार ने अपने करियर की शुरुआत साल 1996 में NDTV इंडिया से शुरू किया था और वह आज भी NDTV इंडिया से जुड़े हुए हैं। हालाँकि रवीश कुमार ने NDTV इंडिया में ही एक रिपोर्टर से एक वरिष्ठ कार्यकारी संपादक तक का सफ़र तय किया है। रवीश की रिपोर्ट, हम लोग और Prime Time को पूरे देश में काफी पसंद किया जाता है। रवीश कुमार ने साल 2010 में ‘देखते रहिये’ और साल 2015 में ‘इश्क में शहर होना’ नाम से पुस्तक भी लिखी है।

रवीश कुमार के विवाद (Ravish Kumar controversy)

  1. साल 2017 में रवीश कुमार के भाई बृजेश कुमार पांडेय पर एक मामले को लेकर मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन रवीश कुमार ने उस घटना पर रिपोर्ट नहीं की थी। इसको लेकर उनकी काफी आलोचना भी की गई थी।
  2. रवीश कुमार को अक्सर केंद्र की मोदी सरकार की आलोचना करने के लिए ट्रोल किया जाता है। कई लोगों का आरोप है कि रवीश कुमार सिर्फ मोदी सरकार की आलोचना है, लेकिन सरकार के अच्छे कामों की तारीफ़ नहीं करते हैं।
  3. रवीश कुमार पत्रकारिता जगत से जुड़े हैं, लेकिन वह अक्सर भारतीय मीडिया की बुराई करते हैं। इस कारण भी रवीश कुमार की आलोचना की जाती है।

रवीश कुमार के बारे में रोचक तथ्य (Ravish Kumar Interesting facts)

  1. रवीश कुमार TV News Anchor होने के बावजूद अक्सर लोगों से न्यूज़ चैनल ना देखने की अपील करते नजर आते है।
  2. रवीश कुमार ने नैना दास गुप्ता से प्रेम विवाह किया है। रवीश कुमार के माता-पिता दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे।
  3. रवीश कुमार ने सूक्ष्म-कथा व कहानियां लिखने की एक अनूठी शैली विकसित की है।
  4. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रवीश कुमार की सैलरी (Ravish Kumar salary) लगभग 25 लाख रुपए महिना है।
  5. रवीश कुमार को मिले पुरस्कार (Ravish Kumar Awards)
  6. रवीश कुमार को साल 2010 में गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  7. रवीश कुमार को साल 2013 में रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा गया था।
  8. रवीश कुमार को साल 2014 में सर्वश्रेष्ठ हिंदी समाचार एंकर चुना गया था।
  9. रवीश कुमार को साल 2016 में इंडियन एक्सप्रेस द्वारा 100 सबसे प्रभावशाली भारतीयों की सूची में शामिल किया था।
  10. रवीश कुमार को साल 2016 में मुंबई प्रेस क्लब द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पत्रकार चुना गया था।
  11. रवीश कुमार को साल 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। रेमन मैग्सेसे अवार्ड को एशिया का नोबल पुरस्कार भी कहा जाता है।

Chitra Tripathi (चित्रा त्रिपाठी)

चित्रा त्रिपाठी भारतीय टीवी न्यूज़ इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। न्यूज़ एंकर और आजतक की डिप्टी एडिटर चित्रा त्रिपाठी का नाम देश के बड़े पत्रकारों में लिया जाता है। चित्रा त्रिपाठी एक न्यूज़ राइटर और प्रोडूसर भी है। बहुत कम लोगों को पता होगा कि चित्रा त्रिपाठी रक्षा के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहती थी, लेकिन बाद में उनका मन बदला और उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ा मुकाम हासिल किया। सोशल मीडिया पर चित्रा त्रिपाठी की बड़ी फैन फोलोविंग है। तो चलिए जानते है कि चित्रा त्रिपाठी कौन है?

चित्रा त्रिपाठी का जन्मदिन (chitra tripathi birthday)

चित्रा त्रिपाठी का जन्म 11 मई 1986 को उत्तरप्रदेश के गोरखपुर में हुआ था। चित्रा त्रिपाठी के पति का नाम (chitra tripathi husband name) अतुल अग्रवाल है। अतुल अग्रवाल भी पेशे से वरिष्ठ टीवी एंकर है। चित्रा त्रिपाठी का एक बेटा है, जिसका नाम ओम है। चित्रा त्रिपाठी की बहन का नाम श्वेता त्रिपाठी है और वह भी एक न्यूज़ एंकर है। चित्रा त्रिपाठी के भाई का नाम अमित त्रिपाठी, आदित्य त्रिपाठी है।

चित्रा त्रिपाठी की शिक्षा (chitra tripathi education)

चित्रा त्रिपाठी ने अपनी स्कूली शिक्षा गोरखपुर से ही पूरी की है। उन्होंने AD गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज से डिग्री प्राप्त की है। चित्रा त्रिपाठी बचपन से ही आर्मी में जाना चाहती थी। उन्होंने डिफेन्स स्टडीज से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।

चित्रा त्रिपाठी का करियर (chitra tripathi’s career)

अपने करियर के शुरूआती दिनों में चित्रा त्रिपाठी ने गोरखपुर स्थित दूरदर्शन केंद्र में कार्य करना प्रारम्भ किया। दूरदर्शन में कार्य करने के दौरान चित्रा त्रिपाठी का इंटरेस्ट पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का होने लगा। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी ने मीडिया का ऑडिशन दिया। ऑडिशन में सफल होने पर चित्रा त्रिपाठी को न्यूज़ 24 मीडिया में न्यूज़ एंकर के रूप में काम करने का मौका मिला। कुछ साल न्यूज़ 24 मीडिया में काम करने के बाद चित्रा त्रिपाठी ने एबीपी न्यूज़ में काम करना शुरू किया। एबीपी न्यूज़ में काम के दौरान चित्रा त्रिपाठी के न्यूज़ शो कौन बनेगा मुख्यमंत्री, 100 खबर, एबीपी शिखर सम्मेलन काफी लोकप्रिय हुए। एबीपी न्यूज़ में काम के दौरान चित्रा त्रिपाठी की लोकप्रियता में काफी उछाल आया। उन्हें देशभर में पहचाना जाने लगा। इसके बाद चित्रा त्रिपाठी देश के बड़े हिंदी चेंनल आजतक से जुड़ गई। आजतक में चित्रा त्रिपाठी एक न्यूज़ एंकर और एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है।

चित्रा त्रिपाठी को मिले अवार्ड्स (chitra tripathi’s awards)

भारत के समाचार पत्र संघ द्वारा चित्रा को सर्वश्रेष्ठ एंकर और रामनाथ गोयनका पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।

चित्रा त्रिपाठी की सैलरी (chitra tripathi salary)

चित्रा त्रिपाठी की सैलरी को लेकर कोई पुख्ता जानकारी हमारे पास नहीं है। एक न्यूज़ आर्टिकल के अनुसार चित्रा त्रिपाठी की सैलरी  5-6 लाख रुपए प्रति महिना हो सकती है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.