Pushkar Singh Dhami Biography – पुष्कर सिंह धामी कौन है?, मुख्यमंत्री रहते हुए हारे चुनाव

0

Pushkar Singh Dhami Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बारे में बात करेंगे. पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के इस्तीफे के बाद बीजेपी ने पुष्कर सिंह धामी को उत्तराखंड का मुख्यमंत्री बनाया था. उत्तराखंड की राजनीति को करीब से जानने वाले लोग तो पुष्कर सिंह धामी के नाम से अच्छी तरह से वाकिफ है, लेकिन देश के अन्य हिस्सों के लोग शायद पुष्कर सिंह धामी के बारे में ज्यादा हीं जानते हैं.

तो दोस्तों चलिए आज हम इस आर्टिकल के जरिए जानेंगे कि पुष्कर सिंह धामी कौन है? (Who is Pushkar Singh Dhami) और साथ ही जानेंगे कि भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री क्यों बनाया है. साथ ही जानेंगे उनके अब तक के राजनीतिक सफ़र के बारे में-

Satpal Maharaj Biography – राजनेता नहीं बल्कि धर्मगुरु भी है सतपाल महाराज

कौन है पुष्कर सिंह धामी (Who is Pushkar Singh Dhami)

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में भाजपा के कद्दावर नेताओं में से एक है. पुष्कर सिंह धामी साल 2017 में खटीमा से विधायक चुने गए थे है. पुष्कर सिंह धामी दो बार खटीमा से विधायक रह चुके है. इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं.

पुष्कर सिंह धामी को क्यों बनाया मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाने की पीछे उनकी छवि थी. अपनी तीन महीने की सरकार में तीरथ सिंह रावत ने अपने बयानों से भाजपा की जमकर फजीहत करवाई थी, जिसके बाद भाजपा ने पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाया था. पुष्कर सिंह धामी हमेशा विवादों से दूर रहते है.

Tirath Singh Rawat Biography – जानिए कौन है तीरथ सिंह रावत, क्यों दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

पुष्कर सिंह धामी की जीवनी (Pushkar Singh Dhami Biography)

पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ के टुण्डी गांव में हुआ था. पुष्कर सिंह धामी के पिता (Pushkar Singh Dhami’s father) का नाम स्वर्गीय सेवानिवृत्त सूबेदार शेर सिंह धामी है. पुष्कर सिंह धामी की माता का नाम श्रीमती विश्ना देवी है. पुष्कर सिंह धामी की पत्नी (Pushkar Singh Dhami wife) का नाम श्रीमती गीता धामी है.

पुष्कर सिंह धामी की शिक्षा (Pushkar Singh Dhami Education)

पुष्कर सिंह धामी ने अपनी स्कूली शिक्षा और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है.

जानिए कौन है सृष्टि गोस्वामी जो बनी एक दिन के लिए उत्तराखंड की मुख्यमंत्री

पुष्कर सिंह धामी का राजनीतिक जीवन (Pushkar Singh Dhami Political Life)

पुष्कर सिंह धामी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की थी. वह ABVP में अलग-अलग पदों पर काम कर चुके हैं. पुष्कर सिंह धामी साल 2002 से साल 2008 तक उत्तराखंड बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं. इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी साल 2010 से 2012 तक शहरी विकास परिषद के उपाध्यक्ष रहे. पुष्कर सिंह धामी पहली बार साल 2012 में खटीमा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधायक बने. इसके बाद साल 2017 में एक बार फिर वह खटीमा से विधायक बने.

मुख्यमंत्री रहते हुए हारे चुनाव

भाजपा ने साल 2022 में हुआ उत्तराखंड विधानसभा चुनाव पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लड़ा. इस चुनाव में भाजपा पर जनता ने भरोसा किया और बहुमत दिया, लेकिन पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री रहते हुए अपना चुनाव हार गए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.