Digvijaya Singh Biography – विवादों से हमेशा रहा है दिग्विजय सिंह का नाता

Digvijaya Singh Wikipedia, biography, age, net worth, politics, congress and more

0

Digvijaya Singh Biography in Hindi – दिग्विजय सिंह का नाम सामने आते ही उनकी छवि भी बनने लगती है. छवि एक ऐसे मुख्यमंत्री की जिसने अपने कार्यकाल में कई काम कराए जो सराहनीय हैं. लेकिन साथ ही कुछ ऐसी टिप्पणियाँ भी की जिन्हें कोई भुला नहीं सकता है. दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) मध्यप्रदेश के एक दिग्गज नेता के रूप में जाने जाते हैं. वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (Indian National Congress) से संबंध रखते हैं.

वे मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भी रहे हैं और साथ ही राज्यसभा के सदस्य होने के साथ ही कांग्रेस के पूर्व महासचिव और संयुक्त गठबंधन में भी शामिल हैं. उन्हें उनके चाहने वाले दिग्विजय सिंह के साथ ही दिग्गी राजा के नाम से भी जानते और संबोधित करते हैं.

आज हम दिग्विजय सिंह कौन है (Who is Digvijaya Singh?) से लेकर दिग्विजय सिंह की बायोग्राफी (Digvijaya Singh Biography), दिग्विजय सिंह का राजनैतिक करियर (Digvijaya Singh Political Career), दिग्विजय सिंह के विवादित बयान (Controversial statement of Digvijay Singh), दिग्विजय सिंह की पत्नी (Digvijaya Singh Wife), दिग्विजय सिंह का इतिहास (History of Digvijaya Singh) आदि के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए पढ़ते हैं दिग्विजय सिंह की जीवनी या दिग्विजय सिंह के जीवन से जुड़ी सभी बातें.

क्रिकेट से लेकर राजनीति तक, नवजोत सिंह सिद्धू ने की हमेशा बगावत

दिग्विजय सिंह का शुरूआती जीवन :

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का जन्म (Digvijaya Singh date of birth) 28 फरवरी 1947 को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में हुआ था. दिग्विजय सिंह की उम्र 74 साल (Digvijaya Singh age) है. राजनेता का जन्म देश को अंग्रेजों से आज़ादी मिलने से पहले ही हो गया था तब मध्यप्रदेश को होलकर स्टेट के नाम से जाना जाता था. 

दिग्विजय सिंह का परिवार (Digvijaya Singh Family) :

दिग्विजय सिंह के पिता का नाम बालभद्र सिंह था जोकि ग्वालियर के राघोगढ़ (वर्तमान में गुना) के राजा के रूप में जाने जाते थे. इसके साथ ही वे जनसंघ पार्टी के सांसद के रूप में भी काम करते थे. उनकी माता माता का नाम अपर्णा कुमारी था. जबकि दिग्विजय सिंह के भाई का नाम लक्ष्मण सिंह हैं. सभी इस बात से तो वाकिफ हैं कि दिग्विजय सिंह ने दो शादियाँ की हैं. दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी का नाम राणा आशा कुमारी (Digvijaya Singh first wife Rana Asha Kumari) था जिनका निधन हो चुका है जबकि उनकी दूसरी पत्नी का नाम अमृता राय (Digvijaya Singh Wife Amrita Rai) है. दिग्विजय सिंह के बेटे का नाम जयवर्धन सिंह और बेटियों के नाम मंदाकिनी कुमारी, कर्निका कुमारी और म्रदीमा कुमारी है.

दिग्विजय सिंह की पढ़ाई (Digvijaya Singh Education) :

मध्यप्रदेश के इंदौर में जन्मे दिग्विजय सिंह की पढ़ाई डेली कॉलेज से हुई है, जिसके बाद उनके ग्रेजुएशन की पढ़ाई श्री गोविन्द्रम सेकसरिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं साइंस (SGSITS) कॉलेज, इंदौर से हुई है. इस कॉलेज से दिग्विजय सिंह ने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्मेंरी हासिल की है.

दिग्विजय सिंह का राजनैतिक जीवन (Digvijaya Singh Politics) :

दिग्विजय सिंह का राजनीति में आगमन 1969 में हुआ था. सबसे पहले दिग्गी राजा को राघोगढ़ नगर पालिका परिषद का अध्यक्ष बनाया गया जिसे उन्होंने दो साल तक संभाला. हालाँकि इस बीच ही दिग्विजय सिंह साल 1970 के दौरान ही कांग्रेस (Digvijaya Singh in Congress) से भी जुड़ गए थे. पिता के भारतीय जनसंघ पार्टी में होने के बावजूद भी दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के साथ जुड़ना सही समझा.

Asaduddin Owaisi Biography – कौन है असदुद्दीन ओवैसी, जानिए परिवार और उनका राजनीतिक इतिहास

दिग्विजय सिंह ने पहली बार साल 1977 में राघोगढ़ विधानसभा सीट से मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल  करके विधायक बने. इस पद के बाद साल 1980 में उन्हें फिर से इसी क्षेत्र से विधायक चुना गया. उन्होंने इस पद पर रहते हुए कैबिनेट मंत्री के रूप में काम किया. वे कृषि, पशुपालन और मत्स्य पालन, सिंचाई आदि के लिए कार्यरत रहे.

दिग्विजय सिंह ने साल 1984 में लोकसभा चुनाव में हिस्सा लिया और उनका चुनाव राजगढ़ निर्वाचन क्षेत्र से सांसद के रूप में किया गया. यही नहीं दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमिटी का अध्यक्ष भी बनाया गया और इस पद पर दिग्विजय सिंह साल 1985 से साल 1988 तक रहे. हालाँकि साल 1989 के दौरान उन्हें अपने निर्वाचन क्षेत्र से हाथ धोना पड़ा लेकिन इसके बाद साल 1991 में वे फिर सत्ता में आ गए.

साल 1993 में कांग्रेस ने दिग्विजय सिंह को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री (Digvijaya Singh Former Chief Minister of Madhya Pradesh ) बनाया. साल 1998 में फिर से विधानसभा चुनाव हुए और उन्हें फिर एक बार मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया. वे इस पद पर साल 2003 तक रहे और काम करते रहे. लेकिन इसके बाद विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा और मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बन गई.

दिग्विजय सिंह के विवाद / विवादित बयान (Controversial Statement of Digvijaya Singh) :

1. साल 1998 के दौरान जब दिग्विजय सिंह मुख्यमंत्री थे तब मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में स्थित मुलताई में किसान आन्दोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में करीब 24 किसानों को गोली मारी गई थी. हालांकि पुलिस ने 17 लोगों की मौत की बात कही थी.

2. साल 2011 में जब अमेरिका द्वारा अल-कायदा के नेता ओसामा बिन लादेन को मारने के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि ओसामा बिन लादेन को जब दफनया गया था, तब इन्होने उनके धर्म का सम्मान नहीं हुआ. इस मामले को लेकर भी उस समय काफी विवाद हुआ था.

3. साल 2013 के दौरान दिग्विजय सिंह ने बोध गया बमबारी के साथ भाजपा का नाम जोड़ा गया था. इसके बाद दिग्विजय सिंह को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था.

4. दिग्विजय सिंह के एक ट्वीट ‘बच्चा-बच्चा राम का, राघव जी के काम का’ को लेकर आरएसएस के एक स्वयंसेवक ने उनके खिलाफ एक शिकायत दर्ज की थी.

5. साल 2011 में दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर कुछ आरोप लगाए गए थे और साथ ही यह भी कहा गया था कि बटाला हाउस की मुठभेड़ भी नकली थी.

6. दिग्विजय सिंह को कांग्रेस पार्टी की एक सांसद मीनाक्षी नटराजन को लेकर गंदी टिप्पणी के चलते भी कई आलोचनाएँ सहनी पड़ी थीं.

7. राजनेता दिग्विजय सिंह ने साल 2017 के मई माह के दौरान ही एक ट्वीट कर कहा था कि तेलंगाना पुलिस के द्वारा मुसलमान युवकों को कट्टरपंथी बनाने हेतु आरएसएस की एक नकली वेबसाइट का निर्माण किया गया. जिसके कारण तेलंगाना पुलिस ने उनके खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज किया गया था.

34.5 लाख विद्यार्थी, 1.46 लाख शिक्षक, जानिए कितना विशाल है RSS का स्कूल संगठन

8. साल 2021 में दिग्विजय सिंह के द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर को लेकर यह कहा गया कि यहाँ पर बचपन से ही सबके दिलों-दिमाग में दूसरे धर्मों के लिए नफरत फैलाई जाती है. जिसे लेकर भी उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा.

दिग्विजय सिंह की पर्सनल लाइफ (Digvijaya Singh Personal Life) :

यह बात तो हम सभी जानते ही हैं कि दिग्विजय सिंह की दो शादियाँ हुई हैं. दिग्विजय सिंह की पहली शादी राणा आशा कुमारी से साल 1969 में हुई थी. लेकिन साल 2013 में कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के चलते उनका निधन हो गया. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने साल 2015 में टीवी एंकर अमृता राय से शादी की. अमृता राय एक राज्यसभा टीवी एंकर के रूप में काम करती हैं.

दिग्विजय सिंह और अमृता राय की लव स्टोरी (Digvijaya Singh and Amrita Rai Love Story) :

साल 2014 में यह बात सामने आ गई थी कि दिग्विजय सिंह और अमृता राय के बीच संबंध हैं जिसकी पुष्टि भी दोनों के द्वारा कर दी गई थी. सोशल मीडिया पर आपको कई ऐसी फोटोज भी देखने को मिल जाएंगी जो दिग्विजय सिंह और अमृता राय के बीच के रिश्ते को दर्शाती हैं.

जब दिग्विजय सिंह की पहली पत्नी का निधन हुआ, उसके बाद इनके और अमृता के बीच की नजदीकियां बढ़ गईं. लेकिन जब दिग्विजय सिंह के बच्चों को इस बारे में पता चला और इस बात का विरोध भी किया. कई समय तक तो दिग्गी राजा के बेटे ने उनसे बात भी नहीं की. अब दिग्विजय सिंह और अमृता राय साथ रह रहे हैं.

Sushil Kumar Modi Biography : कुशल राजनीतिज्ञ और सेवक के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं सुशील…

दिग्विजय सिंह की नेट वर्थ (Digvijaya Singh Net Worth) :

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की संपत्ति से जुड़ी यह जानकारी सामने आती हैं कि उनके पास करीब 40 करोड़ रुपए की संपत्ति है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.