जानिए कैसे काम करती है सीबीआई, क्या है उसके अधिकार और कैसे बने सीबीआई ऑफिसर

0

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले को लेकर एक बार फिर से देशभर के लोगों की निगाहें CBI पर आकर ठहर गई है। लोगों को विश्वास है कि CBI की जाँच के बाद सुशांत सिंह राजपूत को इंसाफ जरूर मिलेगा। वैसे जब से CBI ने सुशांत सिंह राजपूत मामले की जाँच शुरू की है, तब से रिया चक्रवर्ती और शौविक चक्रवर्ती को लेकर काफी खुलासे हो चुके हैं। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी CBI पर देश के लोगों को बहुत भरोसा है। यही कारण है कि जब मुंबई पुलिस लगभग 2 महीने तक इस केस में कुछ ख़ास नहीं कर पाई तो लोगों ने सोशल मीडिया पर #justiceforssr, #justiceforsushant और #cbiforsushant के जरिए इस मामले की CBI जाँच करने की मांग की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि CBI क्या है? CBI कैसे काम करती है? और CBI ऑफिसर कैसे बन सकते हैं?

  1. CBI कब बनी? :- CBI का पूरा नाम सेंट्रल ब्यूरो ऑफ़ इन्वेस्टीगेशन है। इसका गठन साल 1963 में किया गया था।  शुरूआती दो सालों तक CBI केवल भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की ही जाँच करती थी, लेकिन साल 1965 के बाद CBI हत्या, किडनैपिंग, आतंकवाद जैसे मामलों की भी जाँच करने लगी।
  2. CBI कैसे काम करती है? :- CBI के गठन के बाद ही इसे अलग-अलग भागों में बांटा गया है। जैसे केंद्रीय वित्तीय संस्थानों, कर्मचारियों और पब्लिक उपक्रमों से जुड़े भ्रष्टाचार के मामलों की जाँच CBI की एंटी करप्शन डिवीजन करती है। इसके अलावा आतंकवाद, बॉम्ब ब्लास्ट, किडनेपिंग जैसे मामलों की जाँच स्पेशल क्राइम डिवीजन करती है। इस तरह CBI में इकोनॉमिक्स ऑफेंस डिवीजन, डायरेक्टरेट ऑफ प्रॉसिक्यूशन, एडमिनिस्ट्रेटिव डिवीजन, पॉलिसी एंड कॉर्डिनेट डिवीजन और सेट्रल फॉरिसिक साइंस लेब्रोरिटी जैसे विभाग बने हुए हैं, जो अलग-अलग मामलों की जांच करते हैं
  3. CBI के पास क्या अधिकार होते हैं? :- CBI कोर्ट के आदेश या केंद्र सरकार के आदेश पर किसी भी मामले की जाँच करता है। CBI के पास इतना अधिकार होता है कि वह बिना किसी परमिशन के मुख्यमंत्री आवास में भी जा सकती है। भ्रष्टाचार निरोधी अधिनियम की धारा 17 के तहत CBI को किसी अफसर के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार की इजाजत लेने की भी जरुरत नहीं है।
  4. CBI ऑफिसर कैसे बने? :- CBI ने दो तरीके से भर्ती होती है। पहली है वरिष्ठता या काम के आधार पर। इसमें राज्यों के ईमानदार और तेजतर्रार पुलिस अध‍िकारियों का प्रमोशन करने उन्हें CBI में शामिल किया जाता है। इसके अलावा CBI में उप निरीक्षक, कॉन्स्टेबल और लोअर डिविजन क्लर्क के पदों पर परीक्षा के द्वारा सीधी भर्ती की जाती है।
  5. CBI की परीक्षा कब होती है? :- CBI में सीधी भर्ती स्टाफ सेलेक्शन कमीशन यानि एसएससी के जरिए होती है। एसएससी हर साल अक्टूबर महीने में CBI में भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करती है। नवम्बर तक इसके लिए फॉर्म जमा होता है। इसके अलावा फ़रवरी में परीक्षा का आयोजन किया जाता है।
  6. CBI में नौकरी करने की योग्यता :- सीधी भर्ती के तहत CBI में काम करने के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना जरूरी है। साथ ही आवेदक की उम्र 20 साल से 25 साल के बीच होना जरूरी है। CBI में भर्ती के दौरान अभ्यर्थ‍ियों को पैदल चलने और साइकिल चलाने की परीक्षा भी देनी होती है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.