International Women Day – जानिए कब, क्यों और कैसे मनाया जाता है महिला दिवस

International Women Day - What? Who? Where? When? Why? How?

0

International Women Day – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (international women’s day) के बारे में बात करेंगे. जैसा कि हम जानते हैं कि हर साल 8 मार्च को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. यह दिन महिलाओं के सम्मान में समर्पित है. पूरी दुनिया में अलग-अलग तरीकों से महिलाओं के सम्मान में महिला दिवस मनाया जाता है.

दोस्तों  आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है? (Why is International Women Day celebrated?), अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पहली बार कब मनाया गया था?, महिला दिवस 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है?, महिला दिवस किसकी याद में मनाया जाता है?, क्या अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है?

Savitribai Phule Biography – लोग फेंकने लगे गोबर तो अतिरिक्त साड़ी लेकर स्कूल जाने लगी पहली…

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुरुआत (International Women Day begins)

दोस्तों महिला दिवस मानाने की नीव सर्वप्रथम साल 1908 में रखी गई थी. दरअसल उस साल अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में क़रीब 15 हज़ार महिलाओं ने प्रदर्शन किया. प्रदर्शन का कारण महिलाओं के काम के कम घंटे, बेहतर तनख़्वाह और वोटिंग का अधिकार था. महिलाओं के इस प्रदर्शन के एक साल बाद अमेरिका की सोशलिस्ट पार्टी ने राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का फैसला किया.

इसी को देखते हुए अमरीकी महिला अधिकार कार्यकर्ता क्लारा ज़ेटकिन ने सोचा कि क्यों ना महिला दिवस को अंतराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाए. क्लारा ज़ेटकिन ने अपने इस प्रस्ताव को सर्वप्रथम डेनमार्क की राजधानी कोपेनहेगेन में आयोजित कामकाजी महिलाओं की अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में रखा. इस कांफ्रेंस में 17 देशों की करीब 100 महिलाओं ने हिस्सा लिया था. इस दौरान सभी महिलाओं ने क्लारा ज़ेटकिन के प्रस्ताव पर सहमती जताई. इस तरह साल 2011 में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विटज़रलैंड में मनाया गया. साल 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को औपचारिक मान्यता दे दी, जिसके बाद यह पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा.

India First Woman Lawyer – भारत की पहली महिला वकील के संघर्षों की कहानी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को क्यों मनाया जाता है?

दरअसल क्लारा ज़ेटकिन ने जब पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का प्रस्ताव दिया तब उनके पास इस दिन को मनाने के लिए कोई तारीख नहीं थी. साल 1917 में रूस की महिलाओं ने वहां के बादशाह ज़ार निकोलस के खिलाफ ‘ब्रेड एंड पीस’ की मांग करते हुए चार दिनों तक हड़ताल की. इस हड़ताल के चलते ज़ार निकोलस को अपना पद छोड़ना पड़ा, वहीं इसके बाद महिलाओं को वोट करने का अधिकार भी दिया गया. उस समय रूस में जूलियन कैलेंडर चलता था. जब रूस में ये हड़ताल हुई थी तब वहां 22 फरवरी की तारीख थी जबकि पूरी दुनिया में उस समय तारीख 8 मार्च थी. उसके बाद से ही 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाने लगा.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसा मनाया जाता है?

साल 1996 के बाद से ही हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस किसी न किसी थीम पर आधारित होता है. यह थीम संयुक्त राष्ट्र द्वारा दी जाती है. इस दिन दुनिया के 20 से भी अधिक देशों में आधिकारिक अवकाश मनाया जाता है. इसके अलावा कई देशों में इस दिन पुरुष अपनी मां, पत्नी, बहन, गर्लफ्रेंड या महिला सहकर्मियों को फूल या कोई गिफ्ट देकर सम्मानित करते है. अमेरिका में इस दिन राष्ट्रपति एक आदेश जारी कर अमरीकी महिलाओं की उपलब्धियों का बखान करते हैं.

Indira Gandhi Biography : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जीवन गाथा

क्या अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है?

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तरह ही अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस भी मनाया जाता है, लेकिन अभी तक इसे संयुक्त राष्ट्र से मान्यता नहीं मिली है. हर साल 19 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाया जाता है. दुनिया भर में 60 से ज़्यादा देशों के लोग अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस मनाते हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.