जानिए HDFC Credit Card बिल का Payment कैसे करें

0

हम में से कई लोग है जो HDFC बैंक का Credit Card यूज करते हैं। HDFC Credit Card का बिल आमतौर पर महीने की 14 तारीख को रिलीज होता है, जिसे 2 तारीख तक जमा कराना होता है। HDFC Credit Card का Payment करने के कई तरीके हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से HDFC Credit Card का Payment कर सकते हैं। आज हम HDFC Credit Card Payment के कुछ ऐसे ही तरीकों के बारे में जानेंगे।

1. Net Banking के माध्यम से HDFC Credit Card बिल का Payment

  1. HDFC Credit Card के बिल का Payment करने के लिए आप HDFC Net Banking का उपयोग कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Credit Card को Net Banking से लिंक करना होगा। एक बार Credit Card को Net Banking से लिंक कराने के बाद आप हर महीने Net Banking के जरिए अपने HDFC Credit Card के बिल का Payment कर पाओगे।
  2. Payment करने के लिए सबसे पहले Net Banking को लॉग इन करे।
  3. इसके बाद cards के ऑप्शन पर क्लिक करें
  4. अब लेफ्ट साइड में Credit Card का ऑप्शन शो होगा, उस पर क्लिक करे।
  5. अब उसके नीचे Transact के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  6. इसके बाद Credit Card Payment ऑप्शन को सेलेक्ट करे।
  7. इसके बाद Select Card Payment Type को क्लिक करके आगे बढ़े।
  8. अब अपने अकाउंट का नंबर और Credit Card का नंबर सेलेक्ट करे।
  9. अंत में Last Statement Balance, Minimum Amount Due और Other Amount ऑप्शन को सेलेक्ट करके आप पेमेंट कर सकते हैं।

2. Mobile Banking Application के माध्यम से HDFC Credit Card बिल का Payment

  1. आप HDFC के Mobile Banking Application के माध्यम से भी HDFC Credit Card बिल का Payment कर सकते हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने Credit Card को Mobile Banking Application से लिंक करना होगा।
  2. Payment करने के लिए सबसे पहले HDFC के Mobile Banking Application को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के बाद उसे लॉग इन करे।
  3. इसके Menu पर जाकर क्लिक करे।
  4. अब पहले Pay पर क्लिक करें और फिर Cards के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  5. इसके बाद आपको पंजीकृत Credit Card और डेबिट कार्ड के नंबर दिखाई देंगे। यहां आप Credit Card पर जाकर pay के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  6. pay पर क्लिक करें और Payment पूरा करें।

3. Autopay के माध्यम से HDFC Credit Card Bill का Payment करे

  1. आप चाहे तो Autopay के माध्यम से भी HDFC Credit Card Bill का Payment कर सकते हैं। इससे आपके HDFC Credit Card Bill का Payment हर महीने Automatic हो जाएगा। इससे आपको हर महीने HDFC Credit Card Bill का Payment करने की Process नहीं करना पड़ेगी।
  2. इसके लिए सबसे पहले सबसे पहले Net Banking को लॉग इन करे।
  3. इसके बाद Cards ऑप्शन पर क्लिक करे और फिर registered credit cards पर क्लिक करे।
  4. अब लेफ्ट साइड में Credit cards के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  5. अब ‘Request’ और फिर ‘Autopay Register’ के ऑप्शन पर क्लिक करे।
  6. इसके बाद आप विवरण चुनने के बाद ‘Continue’ और फिर ‘Confirm’ के ऑप्शन पर क्लिक करे।

4. Paytm के जरिए HDFC Credit Card बिल Payment करे

  1. Paytm के जरिए HDFC Credit Card बिल Payment करने के लिए सबसे पहले Paytm के credit card bill payment के ऑप्शन पर जाए।
  2. इसके बाद अपने Credit Card का नंबर दर्ज करे और proceed पर क्लिक करे।
  3. इसके बाद BHIM UPI और Net Banking के जरिए Payment का चयन करे और ‘Pay now’ पर क्लिक करे।
  4. इसके बाद Payment का विवरण दर्ज करे और Payment करे।

5. BHIM/UPI एप के जरिए HDFC Credit Card Bill का Payment करे

  1. इसके लिए सबसे पहले HDFC Bank Mobile Banking App को लॉग इन करे।
  2. इसके बाद account के ऑप्शन पर जाकर BHIM / UPI पर जाकर Pay पर क्लिक करे।
  3. अब यहां पर आप BHIM / UPI आईडी के जरिए अपने Credit Card अकाउंट नंबर और उसके IFSC के माध्यम से Payment के विकल्प को चुने।
  4. इसके बाद Amount दर्ज करे और PAY पर क्लिक करे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.