जानिए भारतीय रिजर्व बैंक क्या है? यह कैसे काम करता है?

0

भारतीय रिजर्व बैंक भारत का केंद्रीय बैंक है। भारतीय रिजर्व बैंक ही भारत के सभी बैंकों का संचालन करती है। भारतीय रिजर्व बैंक भारत की अर्थव्यवस्था को नियंत्रित करती है। भारतीय रिजर्व बैंक और इसकी कार्यप्रणाली को लेकर लोगों के मन में कई तरह के सवाल हैं। तो चलिए आज हम भारतीय रिजर्व बैंक को लेकर लोगों के मन में चल रहे सवाल और उनके जवाबों के बारे में जानते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना कब हुई थी? When was Reserve Bank of India established?

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल 1935 को  बैंकिंग विनियमन अधिनियम 1934 के तहत हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 5 करोड़ रुपए की शुरुआती धनराशि के साथ की गई थी। भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के समय इसके शेयरों का स्वामित्व गैर सरकारी शेयरधारकों के हाथ में था। ऐसे में साल 1949 में भारतीय रिजर्व बैंक का राष्ट्रीयकरण कर दिया गया जिसके बाद इस पर भारत सरकार का पूर्ण स्वामित्व हो गया.

भारतीय रिजर्व बैंक का मुख्यालय कहां है? Where is headquarters of Reserve Bank of India?

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना के समय इसका मुख्यालय कोलकाता में हुआ करता था लेकिन साल 1937 में इसे कोलकाता से स्थानांतरित करके स्थाई रूप से मुंबई में कर दिया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति कैसे होती है? How is Governor of Reserve Bank of India appointed?

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की नियुक्ति वित्त मंत्री की सलाह पर प्रधानमंत्री द्वारा की जाती है।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की योग्यता क्या होती है? What is qualification of rbi governor?

बता दें कि भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर बनने हेतु कोई शैक्षिक योग्यता या आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। हालांकि सरकार गवर्नर के रूप में ऐसे व्यक्ति का चयन करती है जिसे अर्थव्यवस्था और फाइनेंशियल सेक्टर का अच्छा ज्ञान हो।

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर की सैलरी कितनी होती है? What is salary of rbi governor?

आरबीआई गवर्नर का वेतन ₹225000 से ₹250000 तक होता है।

आरबीआई गवर्नर क्या काम करता है? What does RBI Governor do?

मुख्य रूप से आरबीआई गवर्नर का काम मुद्रा जारी करना, उसका विनिमय करना और परिचालन न रहने पर उन्हें नष्ट करना है।

आरबीआई गवर्नर मुद्रा के लेनदेन को नियंत्रित करता है।

आरबीआई गवर्नर विदेशी मुद्रा का प्रबंध करता है।

आरबीआई गवर्नर सरकार के बैंकर और बैंकों का बैंकर के रूप में काम करता है।

आरबीआई गवर्नर वित्तीय प्रणाली का विनियमन और पर्यवेक्षण का कार्य करता है।

भारतीय रिजर्व बैंक क्या कार्य करती हैं? What are functions of RBI?

देश में नोटों को छापने का अधिकार भारतीय रिजर्व बैंक के पास है. भारतीय रिजर्व बैंक में एक रुपए के नोट को छोड़कर बाकी सभी प्रकार के नोट जारी करती है। ₹1 के नोट जारी करने का अधिकार वित्त मंत्रालय के पास है। हालांकि आरबीआई को नोट छापने से पहले भारत सरकार की अनुमति देनी पड़ती है।

आरबीआई बैंकों का बैंक होता है। जिस तरह साधारण बैंक अपने ग्राहकों के लिए कार्य करती है, उसी तरह आरबीआई बैंकों के लिए कार्य करती है। आरबीआई देश की अन्य बैंकों को ऋण के रूप में पैसे उधार भी देती है।

आरबीआई भारत सरकार का बैंक होता है। आरबीआई भारत सरकार और राज्य सरकार के सभी बैंकिंग कार्य करता है। आरबीआई सरकार को आर्थिक और मौद्रिक नीति से संबंधित सलाह देता है। आरबीआई सरकार के सार्वजनिक ऋण का प्रबंधन भी करता है।

भारतीय रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा भंडार का संरक्षक होता है। आरबीआई विदेशी मुद्रा को खरीदने-बेचने और देश के विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा करने का काम करता है.

आरबीआई ही भारत में बैंकिंग कारोबार का संचालन करता है। अगर कोई भारत में बैंकिंग कारोबार करना चाहता है तो उसे रिजर्व बैंक से लाइसेंस प्राप्त करना होता है।

भारतीय रिजर्व बैंक अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत सरकार के प्रतिनिधि के रूप में काम करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.