खड़कपूर में रेलवे स्टेशन पर टीटीई की नौकरी करने से लेकर MS धोनी बनने तक का सफ़र

0

क्रिकेटर MS धोनी एक ऐसा नाम जो किसी भी सेलिब्रिटीज से कम नहीं जी हाँ क्योकि देश के हर बच्चे-बच्चे की जुबा पर रहता है इनका नाम और यह भारतीय क्रिकेटर तथा भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व के कप्तान भी रह चुके है भारत के सबसे सफल एक दिवसीय अन्तर्राष्ट्रीय कप्तान और सबसे शांतिपूर्ण कप्तानों में से एक माने जाते है धोनी सीधे हाथ के बल्लेबाज व एक बहुत ही अच्छे विकेटकीपर भी है गेम सीमित होने पर किस प्रकार से उसे लास्ट टाइम में फिनिश करना है इसके बारे में यह काफी अच्छे से आता है।

प्रारम्भिक जीवनी :-

महेंद्र सिंह धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 झारखंड के रांची में हुआ है इनके पिता का नाम पान सिह और माता का नाम श्रीमती देवकी है इनकी एक बहन और भाई भी है जिनका नाम जंयती और नरेन्द्र है धोनी ने अपनी पढाई dav जवाहर विद्या मंदिर रांची बिहार से की थी।

ट्रेन टिकट की नौकरी :-

अपनी पढाई पूरी करने के बाद में 3 साल तक धोनी ने खड़कपुर के रेलवे स्टेशन में ट्रेन टिकट एग्जामिनर के रूप में नौकरी भी की वहाँ पर धोनी अपने दोस्तों के साथ में रहते थे और काफी शरारते भी करते थे कहा जाता है की धोने अपने दोस्तों के साथ में मिलकर वहाँ के रहने वाले लोगो को रात में भुत बन कर डराया करते थे लेकिन धोनी इस खड़कपूर के रेलवे की यह नौकरी रास नहीं आ रही थी क्योकि उन पर तो क्रिकेटर बनने का भुत सवार था जिसकी वजह से उन्होंने इस रेलवे की नौकरी को ज्यादा टाइम तक नहीं किया।

जूनियर क्रिकेट :-

MS धोनी अपने बचपन से स्पोर्ट्स गेम में माहिर थे बचपन में उन्हें बैडमिन्टन व फुटबाल खेलने का बहुत शौक था इस माहिर खेलों की वजह से इन्हें क्लब क्रिकेट में चुन लिया गया वही धोनी अपने फुटबॉल टीम में गोलकीपर भी रहे है वही एक बार धोनी के कोच ने उन्हें वहाँ के लोकल क्रिकेट क्लब में क्रिकेट खेलने के लिए भेजा उस टाइम में तो धोनी क्रिकेट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं जाते थे लेकिन गोलकीपर होने की कारण उन्हें क्रिकेट की पिच में विकेटकीपर बनाया दिया।

क्रिकेट की शुरुआत :-

धोनी के अंडर 16 जूनियर क्रिकेट टीम के लिए खेलते थे लेकिन फिर धोनी की 18 की उम्र होने के बाद में बिहार की रणजी ट्रोफी के द्वारा एक डेब्यू किया जिसके बाद में 2004 में धोनी को अपनी भारतीय टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका मिला वैसे तो जब धोनी ने इंडिया टीम के लिए क्रिकेट खेलना शुरू किया उस टाइम में धोनी के क्रिकेट खेलने की शुरुआत कुछ खास नहीं थी क्योकि मैच के पहली ही बॉल में वह आउट हो गए थे लेकिन फिर भी धोनी ने अपनी हार ना मानते हुए तीन और मैच खेले जिसके बाद में वह क्रिकेट खेलते ही चले गए और आज वह किस मुकाप पर वह यह तो आप सब अच्छे से जानते ही है।

धोनी की कप्तानी :-

आईसीसी वर्ल्ड कप 20-20 की शुरुआत हुई तब इंडियन टीम को खेलने जाने से पहले क्रिकेट टीम को एक कप्तान की बेहद्द जरूरत थी क्योकि यह कोई नार्मल मैच नहीं था यह मुकाबला पाकिस्तान और भारत के बीच का था जिसमे भारत ने जीत हासिल की और यह धोनी की कप्तानी की पहली जीत थी इस के बाद में धोनी को आस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली ओडीआई सीरिज ना कप्तान बना दिया गया है।

MS धोनी की शादी :

धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 में अपनी स्कुल की दोस्त साक्षी रावत से शादी कर ली उस टाइम में साक्षी होटल मैनेजमेंट कर रही थी इस के साथ ही ताज बंगाल कोलकत्ता में ट्रेनी भी थी इनके पिता की मौत के बाद में उनका पूरा परिवार पैत्रक के गाँव देहरादून में रहने के लिए चले गए थे ओर अभी धोनी और साक्षी की एक प्यारी से बेटी भी है जिसका नाम जीवा है।

मैंन ऑफ़ दी मैच :-

2011 जब आईसीसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका और भारत के बीच मैच हुआ था उसमे भारत की विजय होने पर धोनी ने पूरी दुनिया को यह दिखा दिया की वह कितने अच्छे क्रिकेटर और कप्तान है क्योकि उन्होंने ने इस में श्रीलंका के खिलाफ हुए फ़ाइनल मैच में 79 बॉल में 91 रन बना कर इंडिया टीम के मैंन ऑफ़ दी मैच का अवार्ड से भी नवाजा गया है।

आईपीएल में मिली जीत :-

आई पीएल में होने वाले सबसे मंहगे क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी रहे है उन्होंने आईपीएल के लिए चेन्नई सुपर किंग्स टीम ने ख़रीदा था लेकिन कुछ टाइम बाद में धोनी खुद इस टीम के मालिक बन गए और इनकी कप्तानी के समय इनकी टीम ने 2 आईपीएल मैच में अपनी जीत हासिल की। .

धोनी के ये अवोर्ड्स :-

गांधी खेल रत्न से भी सम्मानित किया गया था इसके बाद में 2009-2011 में पद्म श्री से और मोनफोर्ट यूनिवर्सिटी द्वारा डॉक्टरेट की उपाधि भी दी गई इनका नाम 2009 के ICC वर्ल्ड टेस्ट इलेवन और ICC वर्ल्ड ODI इलेवन के कप्तान के रूप में भी रखा गया है और कपिल देव के बाद वे दुसरे भारतीय क्रिकेटर है जिन्होंने इंडियन आर्मी का भी सम्मान पद हासिल किया 2012 में धोनी को सबसे कीमती क्रिकेटर में से 16वें नंबर पर रखा गया है।

धोनी पर दी अनटोल्ड स्टोरी फिल्म :-

महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर है जिनके जीवन पर एक बॉलीवुड फिल्म भी बनी जिसे डायरेक्टर नीरज पाण्डेय ने किया है इस फिल्म के द्वारा धोनी की पुरे जीवन की एक अनटोल्ड स्टोरी बनाई गए है और जिसे लोगो ने भी काफी पंसद किया है इस फिल्म में महेन्द्र सिंह धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया है इस फिल्म के शरुआती दिनों में कम से कम 66 करोड़ रूपए का कारोबार कर लिया था इस फिल्म ने तिनी कमाई केवल भारत में ही की है इस प्रशंसा को देखते हुए इसे उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री भी कर दिया गया था।

धोनी की कुछ ख़ास  बाते :-

• धोनी वर्ष 2012-14 में भारत के सबसे ज्यादा करदाताओं में से एक है।

• बॉलीवुड़ में धोनी के जॉन अब्राहम,और दीपिका पादुकोण आदि काफी अच्छे दोस्त है।

• धोनी धुम्रपान नहीं करते है।

• धोनी मंदिरा का सेवन कभी-कभी ही करते है।

• धोनी की कप्तानी के अंतर्गत भारत के पास में टेस्ट मैचों की सबसे अधिक रिकार्ड है।

• इनकी कप्तानी में भारत पहली बार चैपियन ट्रोफी की विजेता बनी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.