Neelam Gorhe Biography- कौन हैं नीलम गोरे? क्यों रहती हैं चर्चाओं में?

0

नीलम गोरे की बायोग्राफी – Neelam Gorhe Biography in Hindi

भारतीय राजनीति में कई ऐसे नाम हैं जो अपने काम और दूसरी बातों के चलते हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं. इन्हीं नामों में से एक नाम है नीलम गोरे. यह एक ऐसा नाम है जो महाराष्ट्र की राजनीति से ताल्लुक रखता है. आज के इस आर्टिकल में हम नीलम गोरे के जीवन से जुड़ी कई अहम बातें करने वाले हैं, हम जानेंगे नीलम गोरे की बायोग्राफी से लेकर, उनका जीवन कैसा रहा? और वे क्या करती हैं? तक सबकुछ? तो चलिए शुरू करते हैं नीलम गोरे की जीवनी (Neelam Gorhe Biography in Hindi).

कौन हैं नीलम गोरे? Who is Neelam Gorhe?

नीलम गोरे भारतीय राजनीति से संबंध रखती हैं. वे महाराष्ट्र राज्य से शिवसेना की इप्नेता के तौर पर काम कर रही हैं. यही नहीं नीलम महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र विधान परिषद की सदस्य भी रह चुकी हैं.

Who is Draupadi Murmu : जानिए कौन हैं देश की नई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू?

नीलम गोरे का शुरुआती जीवन- Neelam Gorhe Life Story –

नीलम गोरे का जन्म 12 सितम्बर 1954 को हुआ था. उनकी उम्र 68 साल है और वे एक कुशल राजनीतिज्ञ के तौर पर अपनी पहचान बनाने में कामयाब रही हैं.

नीलम गोरे की पढ़ाई- Neelam Gorhe Education –

नीलम गोरे ने मुंबई विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने आयुर्वेदिक चिकित्सा में डिग्री हासिल की है. इसके बाद डॉ नीलम ने ग्रामीण औरशहरी क्षेत्रों में करीब 10 सालों तक चिकत्सक के तौर पर अभ्यास भी किया है. इसके बाद उन्होंने राजनीति और सामाजिक क्षेत्रों में काम करने का फैसला किया और राजनीति से जुड़ गईं. हालांकि इस बीच वे सामाजिक कल्याण और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर लेखा का कार्य भी करने से पीछे नहीं रही हैं.

नीलम गोरे का राजनैतिक सफर- Political Career of Neelam Gorhe –

नीलम गोरे साल 2002, साल 2008, साल 2014 और 2020 में लगातार चार बार विधान परिषद के लिए चयनित की जा चुकी हैं. इसके अलावा उन्हें साल 2022 में 7 जुलाई के दिन महाराष्ट्र विधान परिषद की कार्यवाहक अध्यक्ष के तौर पर चयनित भी किया गया.

कौन हैं नवनीत राणा? कभी फर्जी दस्तावेज तो कभी हनुमान चालीसा पाठ से रहीं चर्चा में

नीलम गोरे के पास है इतनी सरकारी समितियों की सस्यता- (Neelam Gorhe in Government)

साल 1989-91 तक फ़िल्म सेंसर बोर्ड महाराष्ट्र की सदस्य

साल 1993-94 तक महाराष्ट्र थिएटर सेंसर बोर्ड की सदस्य

साल 1994, 1998 और 2001 में राज्य महिला नीति मसौदा समिति महाराष्ट्र की सदस्य

साल 1992-93 के दौरान पीपुल्स एक्शन फॉर डेवलपमेंट इंडिया की सदस्य

साल 1993-95 तक महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की सदस्य

साल 1994-95 के दौरान संयुक्त वन कार्यक्रम में महिलाओं की भूमिका एवं भागीदारी, पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की सदस्य

साल 1994-95 तक दहेज उन्मूलन समिति महाराष्ट्र की (सदस्य

साल 1992-98 में महिला मंच, यशवंतराव चव्हाण केंद्र, महिला कल्याण एवं अधिकार समिति की सद्मयस

साल 1998-2000 में महिला आर्थिक विकास निगम महाराष्ट्र की अध्यक्ष.

इन पदों पर रहीं नीलम गोरे- (Neelam Gorhe Posts)

साल 2002 में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए निर्वाचित

साल 2008 में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए पुनः निर्वाचित

साल 2010 के दौरान शिव सेना की प्रवक्ता

साल 2011 में बनीं शिव सेना की उपनेता

साल 2014 में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए पुनः निर्वाचित हुईं.

साल 2015 में विशेष अधिकार समिति प्रमुख

साल 2019 के दौरान नीलम गोरे महाराष्ट्र विधान परिषद की उपाध्यक्ष बनीं.

साल 2020 में महाराष्ट्र विधान परिषद के लिए पुनः निर्वाचित

साल 2020 के दौरान ही वे महाराष्ट्र विधान परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में चयनित हुईं.

आपको नीलम गोरे के बारे में यह जानकारी कैसी लगी? हमें कमेंट्स के माध्यम से जरुर बताइए. साथ ही ऐसे ही अन्य आर्टिकल के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए.

Leave A Reply

Your email address will not be published.