Jawaharlal Nehru Biography : भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू

Jawaharlal Nehru wikipedia, biography, childrens day, career, prime minister and more

0

Jawaharlal Nehru Biography in Hindi –

भारत देश में हर साल 14 नवंबर को ‘बाल दिवस’ (14 November Children’s Day) के रुप में मनाया जाता है. आज ही के दिन दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) का जन्म भी हुआ था. जवाहर लाल नेहरू को सभी लोग चाचा नेहरू के नाम से जानते थे. चाचा नेहरू (Chacha Nehru) को बच्चों से काफी ज्यादा लगाव था और जब भी उनके पास खाली समय रहता था तो वे बच्चों के साथ वह समय बिताते थे.

जवाहर लाल नेहरू का बच्चों के प्रति इस प्यार और स्नेह के कारण ही भारत में उनके जन्मदिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है. चाचा नेहरू हमेशा यह कहते थे कि आज के बच्चे ही कल के भारत की नींव रखेंगे जैसा हम उन्हें बड़ा करेंगे वैसा ही देश का भविष्य दिखाई देखा.

आज हम जवाहर लाल नेहरू और बाल दिवस (Jawaharlal Nehru and Childrens Day) के बारे में आपके साथ बातें साझा करने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं जवाहर लाल नेहरू की बायोग्राफी (Jawaharlal Nehru Biography), बाल दिवस क्यों मनाते हैं ? जवाहर लाल नेहरू की लाइफ स्टोरी (Jawaharlal Nehru life story), जवाहर लाल नेहरू का करियर, जवाहर लाल नेहरू की शादी (Jawaharlal Nehru Marriage) और उनके बारे में सभी खास बातें. चलिए शुरू करते हैं जवाहर लाल नेहरू की जीवनी (Jawaharlal Nehru Biography).

Indira Gandhi Biography : देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की जीवन गाथा

जवाहरलाल नेहरू का शुरुआती जीवन :

जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवम्बर 1889 को ब्रिटिश भारत में इलाहाबाद में हुआ था. चाचा नेहरू के पिता मोतीलाल नेहरू, एक धनी बैरिस्टर थे जो कि कश्मीरी पण्डित समुदाय से बिलोंग करते थे. वहीँ जवाहरलाल नेहरू की माता स्वरूपरानी थुस्सू, लाहौर में बसे एक सुपरिचित कश्मीरी ब्राह्मण परिवार से बिलोंग करती थीं. मोतीलाल नेहरू जी के तीन बच्चे थे, जिनमें जवाहरलाल नेहरू सबसे बड़े थे.

जवाहरलाल नेहरू की पढ़ाई (Jawaharlal Nehru Education) :

16 साल की उम्र में ही जवाहरलाल नेहरू ने अपनी अंग्रेजी की अच्छी खासी पढ़ाई कर ली थी. इसके बाद नेहरू आगे की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड चले गए जहाँ उन्होंने तीन साल रहकर कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से नेचुरल साइंस में ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. इसके बाद जवाहरलाल नेहरू ने लंदन में 2 साल की उच्च शिक्षा प्राप्त कर बैरिस्टर बनने के लिए क्वालिफाई किया.

जवाहरलाल नेहरू की विचारधारा :

भारत की संस्कृति को जानने के लिए उन्होंने हिंदी और संस्कृत का भी संपूर्ण ज्ञान प्राप्त किया नेहरू का वकालत के प्रति भी काफी जुनून था वह इसके लिए वकालत की प्रैक्टिस भी करते थे लेकिन यह काफी कम समय के लिए ही था. इसके बाद जवाहरलाल नेहरू को महात्मा गांधी के बिना भय और नफरत के ब्रिटिश साम्राज्य के प्रति उनकी विचारधारा को काफी प्रभावित किया.

भारत की आजादी, विदेशी लड़की से प्यार और गांधीजी से मतभेद, जानिए सुभाष चंद्र बोस की कहानी

देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (First Prime Minister of India, Jawaharlal Nehru) :

भारत को आज़ादी मिलने के बाद साल 1947 में जवाहरलाल नेहरू भारत के पहले प्रधानमंत्री बने थे. प्रधानमंत्री बनने के बाद वे भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व बनकर उभरे थे. साल 1947 से लेकर 1964 (उनके निधन) तक जवाहरलाल नेहरू ने भारत का शासन किया.

जवाहरलाल नेहरू की शादी (Jawaharlal Nehru Marriage) :

जवाहरलाल नेहरू ने 1916 में कमला नेहरू से शादी की थी. जिसके एक साल बाद कमला नेहरू ने एक बेटी को जन्म दिया जिनका नाम इंदिरा प्रियदर्शनी गाँधी था.

जवाहरलाल नेहरू का सत्याग्रह :

जब द्वितीय विश्वयुद्ध शुरू हो गया था और बिट्रिश सरकार भारतीयों को युद्ध में शामिल होने के लिए भेज रही थी. पंडित नेहरू ने भारत को युद्ध में भाग लेने के लिए मजबूर करने का विरोध करते हुए व्यक्तिगत सत्याग्रह शुरू कर दिया. इस कारण 31 अक्टूबर 1940 को गिरफ्तार कर उन्हें 4 वर्ष की कड़ी सजा सुनाई गई.

बच्चों के लिए जवाहरलाल नेहरू का प्रेम (Jawaharlal Nehru’s love for Childrens) :

जवाहरलाल नेहरू बच्चों से काफी प्रेम करते थे और इसके कई उदाहरण भी हमें देखने को मिलते ही रहते हैं. एक बार किसी भीड़ वाले इलाके में नेहरू ने यह देखा कि दूर खड़ा एक गुब्बारे वाला पंजों पर खड़ा होकर उन्हें देख रहा था. जवाहरलाल नेहरूको ऐसा लगा कि उसके गुब्बारे भी ऐसे ही देख रहे थे. चाचा नेहरू ने गाड़ी रुकवाकर गुब्बारे वाले से सभी गुब्बारे खरीद लिए और वहां उपस्थित सारे बच्चों को गुब्बारे बंटवा दिए.

नेहरू के मन में बच्चों के प्रति प्रेम और सहानुभूति देखकर लोग उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ के नाम से संबोधित करने लगे और जैसे-जैसे गुब्बारे बच्चों के हाथों तक पहुंचे बच्चों ने चाचा नेहरू-चाचा नेहरू की तेज आवाज से वहां का वातावरण उल्लासित कर दिया तभी से वे चाचा नेहरू के नाम से प्रसिद्ध हो गए.

जबरन नसबंदी, रुखसाना सुल्‍ताना से करीबी और मृत्यु, जानिए संजय गांधी की कहानी

क्यों मनाया जाता है बाल दिवस ? (Why Children’s Day is celebrated?)

यह बात तो हम सभी जानते ही हैं कि हर वर्ष 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है. इसी दिन जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन होता है और इस दिन को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. जवाहरलाल नेहरू के बच्चों के प्रति प्रेम के कारण ही उनके जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाते हैं.

जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु (Jawaharlal Nehru Death) :

जवाहरलाल नेहरू पाकिस्तान और चीन के साथ भारत के संबंधों में सुधार नहीं कर पाए. वे भारत के लोगों के बीच लोकप्रिय बने रहे लेकिन पाकिस्तान के साथ एक समझौते तक पहुँचने में कश्मीर मुद्दा और चीन के साथ मित्रता में सीमा विवाद रास्ते के पत्थर साबित हुए. नेहरू ने चीन की तरफ मित्रता का हाथ भी बढ़ाया था लेकिन साल 1962 में चीन ने धोखे से युध्द कर दिया. यह धोखा जवाहरलाल नेहरू के लिए यह एक बड़ा झटका था. 27 मई 1964 को जवाहरलाल नेहरू का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया.

जवाहरलाल नेहरू के अनमोल वचन (Jawaharlal Nehru Quotes) :

1. दूसरों के अनुभवों से लाभ उठाने वाला बुद्धिमान होता है.

2. हमारे अंदर सबसे बड़ी कमी ये है कि हम चीजों के बारे में बात ज्यादा करते हैं और काम कम करते हैं.

3. समय सालों के बीतने से नहीं मापा जाता है बल्कि किसी ने क्या किया, क्या महसूस किया, और क्या हासिल किया इससे मापा जाता है.

4. असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श उद्देश्य और सिद्धांत भूल जाते हैं.

5. जो व्यक्ति भाग जाता है वो शांत बैठे व्यक्ति की तुलना में अधिक खतरे में पड़ जाता है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.