Kamala Harris Biography – जानिए भारतवंशी अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस कौन है?, भारत से क्या है कनेक्शन

0

Kamala Harris Biography – भारतवंशी कमला हैरिस अमेरिका की पहली भारतवंशी महिला उपराष्ट्रपति है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अपनी कटु आलोचक रही कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में चुना था। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कमला हैरिस कौन है? (Who is Kamala Harris?) और कमला हैरिस का भारत से क्या कनेक्शन (Kamala Harris’s connection to India) है? (Kamala Harris Biography)

1. कमला हैरिस के माता-पिता (kamala harris parents)

कमला हैरिस का जन्म 20 अक्टूबर 1964 को ओकलैंड में हुआ था। उनके पिता का नाम डोनाल्ड जे हैरिस है और वह 1961 में ब्रिटिश जमैका से इकोनॉमिक्स में स्नातक की पढ़ाई करने यूसी बर्कले आए थे। कमला हैरिस की मां का नाम श्यामला गोपालन था। उनकी माँ 1960 में भारत के तमिलनाडु से यूसी बर्कले पहुंची थीं। इसी दौरान उनके माता-पिता की मुलाकात हुई और फिर दोनों ने शादी की। जब कमला हैरिस सात साल की थी, तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी मां ने ही कमला हैरिस और उनकी बहन की देखभाल की। साल 2009 में उनकी श्यामला गोपालन मां निधन हो गया। श्यामला गोपालन एक कैंसर शोधकर्ता थी। कमला हैरिस बचपन में भारत आई थी।

अमेरिका की नौकरी छोड़ अपने गाँव में बकरी पालन का बिजनेस कर कमा रहे है लाखोँ रूपए

2. कमला हैरिस की पढ़ाई (kamala harris education)

कमला हैरिस ने हार्वर्ड विश्वविद्यालय में पढ़ाई की है। इसके बाद उन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से कानून की पढ़ाई पूरी की। अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद कमला हैरिस साल 1990 में सहायक जिला अटॉर्नी के रूप में ओकलैंड में अल्मेडा काउंटी अभियोजक के कार्यालय में शामिल गई।

3. कमला हैरिस के पति (kamala harris husband)

कमला हैरिस के पति का नाम डगलस एहमॉफ है। डगलस एहमॉफ पेशे से वकील है। डगलस की पहली शादी से हुए दोनों बच्चे कमला को बेहद पसंद करते हैं और उसे प्यार से ‘मोमाला’ कहते हैं।

4. कमला हैरिस का करियर (kamala harris career)

कमला हैरिस साल 2003 में सैन फ्रांसिस्को की पहली महिला जिला अटार्नी चुनी गई थीं। इसके बाद साल 2010 में वह कैलिफोर्निया की अटॉर्नी बनने वाली पहली महिला थी। कमला हैरिस अमेरिका के राष्ट्रपति रहे बराक ओबामा की दोस्त थी और साल 2008 के अमेरिकी चुनाव में उन्होंने बराक ओबामा का बढ़-चढ़कर समर्थन किया था। साल 2013 में बराक ओबामा ने कमला हैरिस को देश की सबसे खूबसूरत अर्टार्नी जनरल कहा था। इसके लिए उन्हें बाद में माफ़ी भी मंगनी पड़ी थी। साल 2016 में कमला हैरिस कैलिफोर्निया से जूनियर अमेरिकी सीनेटर चुनी गईं। कमला हैरिस ने अमेरिकी राष्ट्रपति बनने की दावेदारी भी की थी, लेकिन बाद में वह इस रेस से पीछे हट गई और राष्ट्रपति पद के लिए जो बाइडेन का समर्थन भी किया। इसके बाद जो बाइडेन ने अगस्त में कमला हैरिस को उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के रूप में चुना।

कौन हैं मैत्री पटेल ? जो बनीं हैं भारत की सबसे कम उम्र की कमर्शियल प्लेन पायलट

5. कमला हैरिस के गांव में जश्न

कमला हैरिस जब उपराष्ट्रपति बनी थी तब भारत के तमिलनाडु में स्थित उनके ननिहाल पक्ष के गांव थुलासेंथिरापुरम और पैनगानाडु में जश्न का माहौल था। गांव की सड़कों के किनारे कमला के पोस्टर लगाए गए थे। वहीं दिल्ली में रहने वाले कमला हैरिस के मामा गोपालन बालाचंद्रन ने कहा था कि उन्होंने कमला हैरिस को एक दिन पहले ही बता दिया था कि वह चुनाव जीतने जा रही हैं।

6. मां को याद कर हुई थी भावुक

बता दे कि राष्ट्र के नाम अपने पहले संबोधन के दौरान कमला हैरिस अपनी मां श्यामला गोपालन को याद कर भावुक हो गई थी। उन्होंने कहा था कि आज मैं जो कुछ भी हूँ सिर्फ अपनी मां की वजह से हूँ। मेरी मां जब 19 साल की थी तब वह भारत ये यहां आई थीं। उन्होंने कभी इस पल के बारे में नहीं सोचा होगा, लेकिन उन्होंने अमेरीकी मूल्यों में गहराई से यकीन किया, जहां ऐसे मौके संभव हैं।

Narendra Modi Biography : रोचक है नरेंद्र मोदी का चाय की दुकान से पीएम पद तक का सफर

Leave A Reply

Your email address will not be published.