Lalu Prasad Yadav Biography – 1990 में बने थे पहली बार मुख्यमंत्री, कुछ ऐसा रहा है political career

0

Lalu Prasad Yadav Biography – पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव बिहार की राजनीति ही नहीं बल्कि भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम हैं। लालू प्रसाद यादव देश के रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री जैसे पदों पर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव की ताकत उनका अनोखे अंदाज में भाषण देने की कला है। लालू प्रसाद यादव इन दिनों चारा घोटाले के आरोप में जेल में बंद है। ऐसे में इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे तेजस्वी और तेजप्रताप अपने पिता की अनुपस्थिति में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। तो चलिए बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जानते है लालू प्रसाद यादव की जीवनी (Lalu Prasad Yadav Biography) के बारे में :-

1. लालू प्रसाद यादव फैमिली डिटेल्स (lalu prasad yadav family details)

लालू प्रसाद यादव का जन्म बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया में हुआ था। लालू प्रसाद यादव के पिता का नाम श्री कुंदन राय है। लालू प्रसाद यादव की माता का नाम मरछिया देवी है। लालू प्रसाद यादव की पत्नी का नाम राबड़ी देवी है।

अटल बिहारी वाजपेयी : एक नेता, एक कवि और इन सबसे पहले एक अच्छे इंसान

2. लालू प्रसाद यादव के कितने बच्चे है (lalu prasad yadav children)

लालू प्रसाद यादव ने 1 जून 1973 को राबड़ी देवी से शादी की थी। लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी की कुल नौ संतान है। लालू प्रसाद यादव की सात बेटियां है। लालू प्रसाद यादव की बेटियों का नाम रोहिणी, मिशा भारती, हेमा, चंदा, धन्नु, अनुष्का और राजलक्ष्मी है। लालू प्रसाद यादव के दो बेटे हैं। लालू प्रसाद यादव के बेटों का नाम तेजप्रताप और तेजस्वी यादव है।

3. लालू यादव की शिक्षा (lalu prasad yadav education)

लालू प्रसाद यादव ने अपनी स्कूली शिक्षा गोपालगंज जिले के फुलवरिया से पूरी की है। स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद लालू प्रसाद यादव अपने बड़े भाई के साथ पटना आ गए। लालू प्रसाद यादव ने पटना यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ लॉ की पढ़ाई की है। इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने पटना यूनिवर्सिटी से राजनीति शास्त्र में मास्टर डिग्री हासिल की है।

4. लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक करियर (lalu prasad yadav political career)

लालू प्रसाद यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत वर्ष 1970 में छात्र नेता के रूप में की थी। लालू प्रसाद यादव पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ (PUSU) के महासचिव थे। फिर बाद में लालू प्रसाद यादव पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी बने। सक्रिय राजनीति में आने के लिए लालू प्रसाद यादव वर्ष 1974 में जय प्रकाश नारायण के ‘बिहार आंदोलन’ से जुड़ गए।

जानिए तेज-तर्रार राजनेता सुषमा स्वराज से जुड़ीं कुछ दिलचस्प बातें

सक्रिय राजनीति में आने के बाद लालू प्रसाद यादव पहली बार वर्ष 1977 में मात्र 29 साल की उम्र में जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव जीतकर संसद में पहुंचे। इसके बाद लालू प्रसाद यादव वर्ष 1980 से वर्ष 1989 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे हैं। लालू प्रसाद यादव वर्ष 1989 में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता बने।

5. लालू प्रसाद यादव मुख्यमंत्री बने (lalu prasad yadav as chief minister)

लालू प्रसाद यादव पहली बार वर्ष 1990 में बिहार के मुख्यमंत्री बने। इसके बाद 1995 में लालू प्रसाद यादव एक बार फिर से बिहार के मुख्यमंत्री बने। 1997 में लालू प्रसाद यादव जनता दल से अलग हो गए और राष्ट्रीय जनता दल नाम से पार्टी बनाई और उसके अध्यक्ष बने। वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव बिहार के छपरा संसदीय सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंचे।

6. लालू प्रसाद यादव बने रेल मंत्री (lalu prasad yadav as railway minister)

मनमोहन सिंह की सरकार में लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री बने। लालू प्रसाद यादव को अब तक का सबसे सफल रेल मंत्री भी कहा जाता है। क्योंकि लालू प्रसाद यादव के रेल मंत्री बनते ही दशकों से घाटे में चल रही रेल सेवा फिर से फायदे में आई। हालांकि वर्ष 2005 में हुए बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसके बाद वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी से केवल चार सांसद ही चुनाव जीत सके। इसलिए उन्हें केंद्र में मंत्री पद गवाना पड़ा। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव के बाद लालू प्रसाद यादव का राजनीतिक करियर ढलान पर चला गया। 3 अक्टूबर 2013 को लालू प्रसाद यादव को पांच साल की कैद व पच्चीस लाख रुपये सुजा सुनाई गई।

M. Karunanidhi Biography : तमिलनाडू के अपराजित नेता एम करुणानिधि

7. 2015 बिहार विधानसभा चुनाव (2015 bihar assembly elections)

वर्ष 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू प्रसाद यादव ने अपने धुर विरोधी नीतीश कुमार से हाथ मिला लिया। इस चुनाव में बिहार की जनता ने लालू प्रसाद यादव और नीतीश कुमार के गठबंधन को बहुमत दिया। इसके बाद बनी सरकार में लालू प्रसाद यादव के दोनों बेटे मंत्री बने। हालांकि वर्ष 2017 में नीतीश कुमार गठबंधन तोड़कर वापस भाजपा से जा मिले। लालू प्रसाद यादव इन दिनों जेल में है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.