Priyanka Chopra Biography : हर कदम पर प्रियंका चोपड़ा ने किया खुद को साबित

Priyanka Chopra Biography - Wiki, Bio, Career, Child, Son, Movies, Net Worth

0

Priyanka Chopra Biography in Hindi –

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानि प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra) देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. प्रियंका चोपड़ा को लोग उनकी खूबसूरती के साथ ही उनकी अदाकारी और उनके कामों के लिए भी जानते हैं. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के साथ ही हॉलीवुड की भी कई फिल्मों में काम किया है और भारत का नाम रोशन किया है.

मिस वर्ल्ड रह चुकी प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड के सिंगर और एक्टर निक जोनास (priyanka chopra jonas) के साथ शादी की है. निक जोनास (nick jonas) भी हॉलीवुड का एक बड़ा नाम हैं और अपने गानों से लोगों को झुमने पर मजबूर कर देते हैं. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का एक बच्चा भी है. वैसे तो कई ऐसे बातें हैं प्रियंका चोपड़ा के बारे में जो हम जानते ही हैं.

लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बात करने जा रहे हैं प्रियंका चोपड़ा की बायोग्राफी से लेकर, प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड करियर, प्रियंका चोपड़ा के हॉलीवुड करियर, प्रियंका चोपड़ा के लव अफेयर्स, प्रियंका चोपड़ा की शादी और प्रियंका चोपड़ा के बच्चे (Priyanka Chopra’s children) के बारे में. तो चलिए जानते हैं विस्तार से :

priyanka chopra biography, priyanka chopra jonas biography in hindi, priyanka chopra bollwood career, priyanka chopra husband name etc.

Ranveer Singh : डैशिंग और चार्मिंग जैसे कॉम्प्लीमेंट भी कम हैं रणवीर सिंह के लिए

प्रियंका चोपड़ा का जन्म, माता-पिता और पढ़ाई :  priyanka chopra DOB, parents and Education :

प्रियंका चोपड़ा का जन्म (priyanka chopra date of birth) 18 जुलाई 1982 को झारखंड के जमशेदपुर में हुआ था. उनकी उम्र 39 साल है और वे एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक सिंगर भी हैं. प्रियंका चोपड़ा ने साल 2000 में मिस वर्ल्ड (priyanka chopra miss world 2000) का खिताब अपने नाम किया था. चाहे प्रियंका का जन्म जमशेदपुर में हुआ है लेकिन वे बरेली, उत्तर प्रदेश को ही अपना घर मानती हैं.

एक्ट्रेस ने माता-पिता के बारे में बता दें कि वे भारतीय सेना में बतौर फिजिशियन काम करते थे. प्रियंका अक्सर अपने पिता के बारे में बात करती हैं. वहीँ उनकी मॉम मधु चोपड़ा को कई बार हम प्रियंका के साथ देखते हैं.

माता-पिता के इंडियन आर्मी ( priyanka chopra parents in Indian Army) में होने के कारण कई बार उनकी पोस्टिंग अलग-अलग जगहों पर होती रहती थी, जिस कारण प्रियंका की पढ़ाई भी देश के कई स्थानों से हुई है. एक्ट्रेस की उम्र जब महज 13 साल थी तब ही वे अमेरिका चली गई थीं और यहीं के दो स्कूल्स से उन्होंने अपनी पढ़ाई की.

16 साल की होने के साथ ही प्रियंका चोपड़ा वापस भारत आ गई थीं. यहाँ आने के बाद प्रियंका ने बरेली में आर्मी स्कूल से अपनी 12वीं की पढ़ाई पूरी की. इसके बार एक्ट्रेस ने मुंबई के बसंत सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस में एडमिशन लिया और पढ़ाई शुरू की.

हालाँकि प्रियंका का ध्यान मॉडलिंग की तरफ था और इस कारण ही उन्होंने अपनी पढ़ाई को भी छोड़ दिया और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.

Deepika Padukone Biography: बॉलीवुड में सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं दीपिका

अमेरिका में प्रियंका को करना पड़ा रंगभेद का सामना :

प्रियंका चोपड़ा (priyanka chopra ) इस बारे में कई बात इंटरव्यूज में बता चुकी हैं कि अमेरिका में जब वे पढाई कर रही थीं तब उन्हें सांवले रंग के कारण कई बातें सुनने को मिलती थीं. उनके साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता था और उन्हें रंगभेद का सामना करना पड़ता था. वहां के बच्चे प्रियंका चोपड़ा को ब्राउनी कहकर बुलाते थे.

प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में बनी थीं मिस वर्ल्ड : Miss World 2000 Priyanka Chopra :

एक्ट्रेस ने साल 2000 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया और वे इस कॉम्पिटीशन में दूसरे स्थान पर रही थीं. इस ख़िताब को अपने नाम करने के बाद प्रियंका ने मिस वर्ल्ड पेजेंट में हिस्सा लिया और इसकी विनर भी रहीं.  प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड 2000 (Miss World 2000) बनने के बाद ही मिस वर्ल्ड कॉन्टिनेंटल क्वीन ऑफ ब्यूटी- एशिया और ओशिनिया का भी खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं.

जब प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड और बाकि खिलातों को अपने नाम किया तब उनकी उम्र महज 18 साल थी और यह ख़िताब हासिल करने वाली वे पांचवी भारतीय महिला थीं.

प्रियंका का बॉलीवुड करियर : priyanka chopra bollywood career :

मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक्टिंग की तरफ अपना रुख किया. सबसे पहले प्रियंका को तमिल सिनेमा की एक फिल्म ‘थमिजान’ (thamizhan) में काम करते हुए देखा गया. यह एक तमिल फिल्म थी जिसे साल 2002 में रिलीज किया गया था.

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा का बॉलीवुड डेब्यू हुआ फिल्म ‘द हीरो : लव स्टोरी ऑफ़ ए स्पाई’(The Hero : love story of a spy) से. इस फिल्म में प्रियंका के साथ सनी देओल और प्रीति जिंटा को लीड रोल में देखा गया था. फिल्म सफल रही और इसके साथ ही एक्ट्रेस की एक्टिंग को भी काफी सराहना मिली.

यहाँ से प्रियंका का फ़िल्मी सफ़र शुरू हुआ और धीरे-धीर रफ़्तार पकड़ता गया. प्रियंका को हम इसे बाद कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते हुए देख चुके हैं. इन फिल्मों में अंदाज, डॉन, एतराज, दोस्ताना, अग्निपथ, जंजीर, बाजीराव मस्तानी, दिल धडकने दो आदि फ़िल्में शामिल हैं.

बॉलीवुड में प्रियंका (priyanka chopra jonas) ने लगभग सभी बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ काम किया है और आज खुद को बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेसे की लिस्ट में शामिल कर चुकी हैं.

मजेदार है शाहरुख़ खान का बॉलीवुड का किंग खान बनने का सफ़र

प्रियंका ने फिल्म ‘बर्फी’ में एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो मानसिक रूप से सही नहीं थी. इस किरदार में एक्ट्रेस ने जान डाल दी थी. जिसके लिए उनके अवार्ड भी मिले हैं.

इसके अलावा बात उनके बाजीराव मस्तानी वाले किरदार की करें या फिर गुंडे में बंगाली बाला के. हर किरदार को प्रियंका ने बहुत ही अच्छे से निभाया है और लोगों का दिल जीता है.

प्रियंका चोपड़ा बतौर प्रोड्यूसर और सिंगर : (priyanka chopra producer and singer)

एक्ट्रेस ने अभिनय के साथ ही अब प्रोडक्शन की तरफ भी अपने कदम बढाए है. वे बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित के जीवन पर बन रही फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं. इसके साथ ही वे कुछ ऑफ़ फिल्मों के प्रोडक्शन पर भी काम कर रही हैं.

यही नहीं एक्ट्रेस और प्रोड्यूसर होने के साथ ही प्रियंका कई गानों में अपनी आवाज़ भी दे चुकी हैं. उन्होंने साल 2013 में एक गाने ‘एक्जोटिक’ को अपनी आवाज़ दी थी जोकि काफी फेमस हुआ था. इस गाने को प्रियंका ने पिटबुल के साथ गाया था. प्रियंका ने फिल्म मैरी कॉम में एक लोरी भी गई है.

प्रियंका चोपड़ा की बुक अनफिनिश्ड (priyanka chopra Unfinished) :

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियका चोपड़ा की एक बुक ‘अनफिनिश्ड’ (priyanka chopra jonas unfinished) भी रिलीज हो चुकी है जिसे उनके फैन्स का काफी प्यार मिला है.  

प्रियंका का हॉलीवुड से रिश्ता : priyanka chopra in hollywood :

एक्ट्रेस ने कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है और अपनी एक्टिंग से वहां भी अपनी पहचान बनाने में सफल हुई हैं. सबसे पहले प्रियंका को साल 2015 में टीवी सीरीज ‘क्वांटिको’ में अभिनय करते हुए देखा गया था. इसके बाद उन्होंने हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ में काम किया था, इसमें उनके साथ ड्वेन जॉनसन (रॉक) भी नजर आए थे.

खिलाडी से कॉमेडियन के बाप कहलाने तक अक्षय का यह अनोखा सफ़र

प्रियंका चोपड़ा और सोशल वर्क :

एक्ट्रेस कई तरह से सोशल वर्क करती हैं. उनकी एक संस्था है जिसका नाम ‘प्रियंका चोपड़ा फाउडेशन फॉर हेल्थ और एजुकेशन’ है. इसकी मदद से प्रियंका देश में गरीब बच्चो की पढ़ाई और इलाज में मदद करती हैं.

प्रियंका चोपड़ा की नेट वर्थ : net worth of priyanka chopra :

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कुल नेट वर्थ 500 करोड़ रुपए के करीब बताई जाती है. प्रियंका की सालाना इनकम 68 करोड़ रुपए है और उनके पास भारत और अमेरिका में भी रक घर है. इसके अलावा प्रियंका के पर 4 लक्ज़री कार्स भी हैं.

प्रियंका चोपड़ा के लव अफेयर्स : priyanka chopra love affairs ;

अभिनेत्री का नाम अपने करियर के दौरान कई लोगों के साथ जुड़ चुका है. इन स्टार्स में अक्षय कुमार से लेकर शाहरुख़ खान तक के नाम शामिल हैं. इस सूची में ही  शाहिद कपूर और हरमन बावेजा का भी नाम है.

प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक जोनास : priyanka chopra and nick jonas :

प्रियंका चोपड़ा के पति का नाम निक जोनास है. प्रियंका और निक की शादी (priyanka chopra and nick jonas marriage) 2 दिसम्बर 2018 को जोधपुर के उम्मेद पैलेस में हुई थी. शादी के फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुए थे. जनवरी 2022 में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास माता-पिता बने. बच्चे का जन्म सेरोगेसी के जरिए हुआ था. प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे के जन्म के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोगों को इसकी जानकारी दी थी.

प्रियंका चोपड़ा की फ़िल्में : priyanka chopra movies list :

इजन्ट इट रोमांटिक, बेवॉच, द जंगल बुक, बाजीराव मस्तानी, मैरी कॉम, कृष 3, अग्निपथ, प्यार इम्पोस्सीबल, दोस्ताना, फ़ैशन, बिग ब्रदर, ब्लफ़ मास्टर, वक्त, मुझसे शादी करोगी, अंदाज़, थमिज़ान आदि.

Leave A Reply

Your email address will not be published.