Swara Bhaskar Biography – जानिए कौन है स्वरा भास्कर, विवादों से रहा है नाता

Swara Bhaskar Biography - Wikii, Bio, Family, career, awards, Films, Controversy

0

Swara Bhaskar Biography – अपने दमदार अभिनय के दम पर बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर को उनके अभिनय के लिए अक्सर सराहा जाता है। स्वरा भास्कर ने कई सुपर हिट बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। अभिनय के अलावा स्वरा भास्कर फिल्‍म प्रोड्यूसिंग का काम भी करती हैं। अभिनय से इतर स्वरा भास्कर को देश के महत्वपूर्ण मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जाना जाता है। यहीं कारण है कि बॉलीवुड से अलग देश का एक खास वर्ग भी उन्हें बहुत पसंद करता है। तो चलिए आज जानते हैं कि स्वरा भास्कर कौन है? और उन्होंने कैसे बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया। तो चलिए शुरू करते है स्वरा भास्कर का जीवन परिचय. (Swara Bhaskar Biography)

Who is Jaya Bhardwaj : कौन हैं दीपक चाहर की गर्लफ्रेंड जया भरद्वाज ?

स्वरा भास्कर का जन्म कब हुआ? (swara bhaskar date of birth)

स्वरा भास्कर का जन्म 9 अप्रैल 1988 को दिल्ली में हुआ था। स्वरा भास्कर के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है और वह एक इंडियन नेवी अफसर थे। स्वरा भास्कर की माता का नाम ईरा भास्कर है और वह जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर है। स्वरा भास्कर के भाई का नाम ईशान किशन है।

स्वरा भास्कर की शिक्षा (Education of swara bhaskar)

स्वरा भास्कर ने अपनी स्कूली शिक्षा सरदार पटेल विद्यालय से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंग्लिश लिटरेचर में डिग्री हासिल की है। इसके बाद स्वरा भास्कर ने जेएनयू से सोसिओलोगी Sociology में मास्टर की डिग्री की है।

हालातों से तंग आकर ढाबे पर काम करने लगे थे संजय मिश्रा, रोहित शेट्टी ने कराई वापसी

स्वरा भास्कर का संघर्ष (swara bhaskar struggle)

स्वरा भास्कर बचपन से ही अभिनय की दुनिया में नाम कमाना चाहती थी। अपने सपने को पूरा करने के लिए स्वरा भास्कर थिएटर में काम करने लगी। थिएटर में काम करते-करते स्वरा भास्कर ने अभिनय की बारीकियां सीखी। इसके बाद बॉलीवुड में अपना मुकाम बनाने के लिए स्वरा भास्कर साल 2008 में मुंबई आ गई।

स्वरा भास्कर का बॉलीवुड करियर (Swara Bhaskar Bollywood career)

मुंबई आने के बाद स्वरा भास्कर ने सबसे पहले साल 2009 में Madholal Keep Walking फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की, लेकिन यह फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। इसके बाद साल 2010 में स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली की गुजारिश में सपोर्टिंग रोल किया, लेकिन यह भी फ्लॉप रही। स्वरा भास्कर को बॉलीवुड में पहचान साल 2011 में बनी फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से मिली। यह फिल्म सुपरहिट रही। इस फिल्म में स्वरा भास्कर ने कंगना रनौत की सहेली का किरदार निभाया था। लोगों ने इस फिल्म में स्वरा भास्कर के अभिनय को काफी सराहा। इस फिल्म के बाद स्वरा भास्कर ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इसके बाद फिल्म रांझणा में भी स्वरा भास्कर के अभिनय को काफी सराहा गया। स्वरा भास्कर अभी तक कई फिल्मों में काम कर चुकी है।

Arvind Trivedi Biography : रावण के किरदार को अरविंद त्रिवेदी ने किया अमर

स्वरा भास्कर पुरस्कार (Swara bhaskar awards)

स्वरा भास्कर को फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ में उनके किरदार के लिए फिल्‍म फेयर, ज़ी सिने अवार्ड, स्‍क्रीन अवार्ड्स और IIFA अवार्ड्स से नवाज़ा गया था। इनके अलावा भी स्वरा भास्कर को अलग-अलग पुरस्कारों से नवाज़ा गया है।

स्वरा भास्कर की फ़िल्में (Films of swara bhaskar)

स्वरा भास्कर ने अब तक Madholal Keep Walking, Guzaarish, The Untitled Kartik Krishnan Project, Tanu Weds Manu, Chillar Party, Listen।।। Amaya, Aurangzeb, Raanjhanaa, Sabki Bajegi Band, Machhli Jal Ki Rani Hai, Tanu Weds Manu Returns, Prem Ratan Dhan Payo, X: Past Is Present, Nil Battey Sannata, Anaarkali of Aarah, Veere Di Wedding, Sheer Qorma जैसी फिल्मों में काम किया है।

200 से अधिक फिल्मों में किया काम लेकिन ‘तारक मेहता…’ से मिली पहचान

स्वरा भास्कर कंट्रोवर्सी (Controversy of swara bhaskar)

1. फिल्म ‘वीरे दी वेडिंग’ के एक सीन के लिए स्वरा भास्कर को काफी ट्रोल किया गया था।

2. फिल्म ‘पद्मावत’ की रिलीज के बाद स्वरा भास्कर ने संजय लीला भंसाली को एक ओपन लेटर लिखा था। जिस पर खूब बवाल मचा था।

3. स्वरा भास्कर ने एक इंटरव्यू के दौरान पाकिस्तान को ‘फेल्ड स्टेट’ कहा था, जिसके बाद पाकिस्तान में उनकी काफी आलोचना हुई थी।

4. स्वरा भास्कर ने एक बार यूट्यूबर एल्विश यादव के खिलाफ उनकी एक फिल्म वीरे दी वेडिंग के सीन को लेकर उनके खिलाफ आपत्तिजनक हैशटैग ट्रेंड चलाने के आरोप में केस दर्ज करवाया था.

Leave A Reply

Your email address will not be published.