Captain Amarinder Singh Biography – पाक महिला मित्र को लेकर विवादों में रहे है अमरिंदर सिंह

Amarinder Singh Biography - Wiki, Bio, political carrier, books, net worth

0

Captain Amarinder Singh Biography – कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (captain amrinder singh) भारतीय राजनीति का जाना-माना चेहरा है। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री है और देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के सदस्य भी रहे है। राजनीति में आने से पहले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने भारतीय सेना में भी काम किया है। तो चलिए आज जानते है कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के अब तक के सफ़र के बारे में :-

1. कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की जीवनी (captain Amarinder Singh Biography)

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का जन्म 11 मार्च 1942 को पटियाला में हुआ था। अमरिंदर सिंह के पिता का नाम (capt amarinder singh father name) यादविंदर सिंह है। यादविंदर सिंह पटियाला के महाराज थे। अमरिंदर सिंह की माता का नाम (capt amarinder singh mother name) मोहिंदर कौर है। अमरिंदर सिंह की पत्नी का नाम (capt amarinder singh wife name) परनीत कौर है। प्रणीत कौर एक राजनीतिज्ञ हैं और वह मनमोहन सिंह की सरकार में वे भारत की विदेश राज्य मंत्री रह चुकी हैं।

Jyotiraditya Scindia Biography – 400 कमरों वाले शाही महल में रहते है सिंधिया

2. सेना में थे कैप्‍टन अमरिंदर सिंह (capt amarinder singh in indian army)

राजनीति में आने से पहले कैप्‍टन अमरिंदर सिंह भारतीय सेना में काम करते थे। वह साल 1963 में भारतीय सेना में शामिल हुए और साल 1965 में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद जब पाकिस्तान से युद्ध छिड़ा तो वह साल 1966 में वापस सेना में भर्ती हो गए। भारत-पाकिस्तान युद्ध समाप्त होने के बाद कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने वापस सेना से इस्तीफा दे दिया। भारत-पाकिस्तान युद्ध में अमरिंदर सिंह ने कैप्टन के रूप में सेवा की। उन्होंने सिख रेजिमेंट में सेवा की।

3. कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का राजनीतिक कैरियर (capt amarinder singh political carrier)

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को राजनीति में लाने का श्रेय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी को जाता है। राजीव गाँधी और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह स्कूल में मित्र थे। 1980 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद राजीव गाँधी ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को कांग्रेस में शामिल कराया। हालांकि साल 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के विरोध में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और अकाली दल में शामिल हो गए। वह अकाली दल के टिकट पर विधायक भी बने और पंजाब सरकार में एग्रीकल्चर और फारेस्ट मिनिस्टर बने।

Asaduddin Owaisi Biography – कौन है असदुद्दीन ओवैसी, जानिए परिवार और उनका राजनीतिक इतिहास

साल 1992 में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल नाम से पार्टी बनाई, लेकिन विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी की बुरी तरह हार हुई। इसके बाद साल 1988 में उन्होंने अपनी पार्टी का कांग्रेस में विलय कर लिया। साल 1999 में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया। इसके बाद 2002 में वह पंजाब के मुख्यमंत्री बने।

साल 2014 के आम चुनाव में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने अरुण जेटली को अमृतसर से हराया था। साल 2017 में पंजाब में हुए चुनाव विधानसभा चुनाव में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस ने सरकार बनाई और कैप्‍टन अमरिंदर सिंह फिर से पंजाब के मुख्यमंत्री बने। हालांकि कैप्टन अमरिंदर सिंह अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए और 18 सितम्बर 2021 को कांग्रेस के ही विधायको के विरोध के कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।

P V Narasimha Rao Biography – वह प्रधानमंत्री जिनका शव आधे घंटे तक पड़ा रहा, लेकिन नहीं खुला

4. कैप्टन अमरिंदर सिंह की किताबें (Capt Amrinder singh books)

राजनीति के अलावा कैप्टन अमरिंदर सिंह को लिखने का भी शौक है। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ‘ए रिज टू फार’, ‘लेस्ट वी फॉरगेट, द लास्ट सनसेट: राइज एंड फाल ऑफ़ लाहौर दरबार’, ‘द सिख्स इन ब्रिटेन: 150 इयर्स ऑफ़ फोटोग्राफ’ जैसे टॉपिक पर बुक लिखी है।

5. कैप्टन अमरिंदर सिंह की सम्पत्ति (Capt Amrinder singh net worth)

चुनावी हलफनामे के अनुसार कैप्टन अमरिंदर सिंह की कुल सम्पत्ति लगभग 46 करोड़ रुपए है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के न्यू मोतीबाग पैलस की कीमत करीब 35 करोड़ रुपए है। इसके अलावा उनके पास 2.80 करोड़ रुपए की एग्रीकल्चर लैंड है। कैप्टन अमरिंदर सिंह के पास दुबई में भी एक घर है, जिसकी कीमत करीब 80 लाख रुपए है।

जानिए कौन है LJP सांसद पशुपति कुमार पारस? क्यों किया चिराग पासवान का तख्तापलट

6. अमरिंदर सिंह और अरूसा आलम (Amarinder Singh and Arusa Alam)

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह अक्सर अपनी पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम (Aroosa Alam) को लेकर विवादों में रहते है. एक बार पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि अमरिंदर सिंह की महिला मित्र के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन हैं और इसकी जांच कराई जाएगी.

7. अरूसा आलम कौन है? (Who is Arusa Alam?)

बता दे कि अरूसा आलम एक पाकिस्तानी रक्षा पत्रकार हैं. अरूसा आलम समाजवादी नेता अकलीन अख्तर की बेटी हैं. साल 2004 में जब अमरिंदर सिंह पाकिस्तान गए थे तब उनकी मुलाकात अरूसा से हुई थी. अरूसा आलम कैप्‍टन अमरिंदर सिंह को महाराज साहब कहती हैं. साल 2017 में अमरिंदर सिंह के शपथ ग्रहण समारोह में अरूसा आलम वीवीआईपी सीटों पर बैठी नजर आई थीं. जब अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री थे तब वह चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री आवास पर नियमित आती रही हैं.

Leave A Reply

Your email address will not be published.