Fatima Sana Shaikh Biography – हिन्दू-पिता की मुस्लिम बेटी है फातिमा सना शेख, लोगों ने बताया आमिर खान के तलाक की वजह

0

Fatima Sana Shaikh Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस फातिमा सना शेख के बारे में. फातिमा सना शेख ने साल 2016 में आमिर खान स्टारर फिल्म ‘दंगल’ में अभिनय किया था. इस फिल्म से ही फातिमा सना शेख को बॉलीवुड में एक नई पहचान मिली. इस फिल्म में फातिमा सना शेख के अभिनय को काफी सराहा भी गया.

दोस्तों फातिमा सना शेख उन बॉलीवुड एक्ट्रेस में से एक हैं, जिन्होंने अपना करियर बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरू किया था. फातिमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म  ‘चाची 420’ से की थी. इस फिल्म में भी फातिमा सना शेख ने अच्छा अभिनय किया था, जिसे लोगों ने खूब पसंद भी किया था.

दोस्तों आज हम इस आर्टिकल के जरिए फातिमा सना शेख के अभिनय की दुनिया के सफ़र और उनके निजी जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे. हम जानेंगे कि फातिमा सना शेख कौन है?, फातिमा सना शेख का बॉयफ्रेंड कौन है? और साथ ही जानेंगे फातिमा सना शेख के परिवार के बारे में. तो चलिए शुरू करते हैं फातिमा सना शेख का जीवन परिचय.

Naseeruddin Shah Biography – अनुपम खेर को कहा था जोकर और चापलूस

फातिमा सना शेख की जीवनी (Fatima Sana Shaikh Biography)

फातिमा सना शेख का जन्म 11 जनवरी 1991 को हैदराबाद में हुआ था. फातिमा के पिता का नाम विपन शर्मा है. फातिमा की माता का नाम राज तब्बसुम हैं. फातिमा के पिता हिन्दू है जबकि उनकी मां मुस्लिम है. फातिमा इस्लाम धर्म को मानती है. फातिमा के जन्म के बाद उनका परिवार मुंबई में आकर बस गया था.

फातिमा सना शेख की शिक्षा (Fatima Sana Shaikh Education)

फातिमा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के सेंट जेवियर हाई स्कूल से पूरी की है. इसके बाद फातिमा ने मुंबई के मिथिबाई कॉलेज से स्नातक की शिक्षा हासिल की. फातिमा को बचपन से ही अभिनय का शौक था और वह अभिनय की दुनिया में ही अपना नाम बनाना चाहती थी.

Avika Gor Biography : बालिका वधु की आनंदी के रूप में जानी जाती हैं अविका गौर

फातिमा सना शेख का करियर (Fatima Sana Shaikh Career)

जैसा कि हमने आपको बताया कि फातिमा में अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘चाची 420’ से की थी. साल 1997 में महज 6 साल की उम्र में फातिमा ने कमल हसन जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ फिल्म ‘चाची 420’ में काम किया. यह फिल्म जबरदस्त हिट रही. इसके बाद फातिमा ने फिल्म ‘इश्क’ में काम किया. साल 2001 में फिल्म वन टू का फोर में निभाए एक छोटे किरदार को छोड़ दे तो साल 1998 के बाद फातिमा 15 साल तक फिल्मों में नजर नहीं आई.

एक लंबे ब्रेक के बाद साल 2012 में फातिमा ने फिल्म ‘बिट्टू बॉस’ में प्रिया नाम की लड़की का किरदार निभाया था. हालाँकि यह फिल्म नहीं चली. इसके बाद फातिमा ने टेबल नंबर 21, आकाशवाणी, साउथ की फिल्म नुव्वु नेनू में भी अभिनय किसी लिया फातिमा को कोई ख़ास सफलता नहीं मिली.

लगातार मिल रही असफलता के बीच फातिमा ने साल 2015 में आमिर खान की फिल्म दंगल के लिए ऑडिशन दिया. लगभग 6 राउंड के बाद आख़िरकार फिल्म दंगल के लिए फातिमा को चुना गया. इस रोल फातिमा के जीवन में टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. फिल्म दंगल एक बड़ी हिट फिल्म साबित हुई और इससे फातिमा को बॉलीवुड में एक अलग पहचान मिली.

Upasana Singh Biography : हमेशा अपने किरदार ने उपासना सिंह ने जीता लोगों का दिल

दंगल फिल्म के बाद फातिमा ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान में भी काम किया. इसके अलावा फातिमा फिल्म लूडो, सूरज पे मंगल भारी, अजीब दंस्तान में भी नजर आ चुकी है.

फिल्मों के अलावा फातिमा सना शेख ने टीवी पर भी काम किया है. फातिमा साल 2009 में लेडीज़ स्पेशल शो में नजर आ चुकी है. इसके अलावा फातिमा ने टीवी सीरियल ‘अगले जन्म मोहे बिटिया ही कीजो’ में सुमन का किरदार निभाया था.

फातिमा सना शेख का बॉयफ्रेंड (Fatima Sana Shaikh boyfriend)

फातिमा सना शेख फ़िलहाल किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं या नहीं, इसको लेकर किसी तरह की कोई खाबर नहीं है. हालाँकि फिल्म ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान की शूटिंग के दौरान फातिमा सना शेख का नाम अभिनेता आमिर खान के साथ जोड़ा गया था. हालाँकि बाद में फातिमा ने इसे अफवाह करार दिया. इसके बावजूद जब आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव का तलाक हुआ तो लोगों ने इसके लिए फातिमा सना शेख को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें ट्रोल किया था.

Devoleena Bhattacharjee Biography – विवादों लिए भी जानी जाती है टीवी की लोकप्रिय बहु देवोलीना

फातिमा सना शेख के विवाद (Fatima Sana Shaikh controversy)

साल 2007 में फातिमा सना शेख ने रमजान के दौरान स्विमसूट पहने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे. जिसके बाद फातिमा सना शेख कट्टरपंथियों के निशाने पर आ गयी थी. इस विवाद के कुछ महीनों बाद फातिमा ने साड़ी पहने हुए फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिसके बाद भी उन्हें काफी ट्रोल किया गया था.

aamir Khan Biography – दो बार हो चुका है आमिर खान का तलाक, कहलाते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट

Leave A Reply

Your email address will not be published.