Bharat Ratna : भारत रत्न किसे मिलता है और भारत रत्न को कौनसी सुविधाएं मिलती हैं

0

Bharat Ratna kya hai or kise milta hai –

दोस्तों हमारे देश में अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को पुरुस्कार या सम्मान से नवाजा जाता है. वैसे तो संस्थाओं या राज्य के अलग-अलग नागरिक सम्मान होते है, लेकिन आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे देश के सर्वोच्च भारत रत्‍न के बारे में. यह सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाता है. तो चलिए आज हम जानेंगे कि भारत रत्न क्या होता है? (What is Bharat Ratna), भारत रत्न किसे दिया जाता है? (Who is given Bharat Ratna), भारत रत्न अभी तक कितने लोगों को मिला है? और साथ ही जानेंगे कि देश में अब तक कितने लोगों को भारत रत्न मिल चुका है.

भारत रत्न क्या होता है? (What is Bharat Ratna)

भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान होता है. यह सामान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है. भारत रत्न देने की शुरुआत साल 1954 में हुई थी.

भारत रत्न किसे दिया जाता है? (Who is given Bharat Ratna)

भारत रत्न सम्मान ऐसे व्यक्ति को दिया जाता है जिसने देश के किसी भी क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया हो और अंतराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का मान बढ़ाया हो. कला, साहित्‍य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, खेल, लेखक और समाजसेवी के क्षेत्र में असाधारण सेवा के लिए तथा उच्‍चतम स्‍तर की लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिए भारत रत्न सम्मान दिया जाता है.

दिलचस्प IAS Vs IPS – जानिए एक IAS और IPS Officer में क्या अंतर होता है?

भारत रत्न प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति कौन थे? (first person to receive Bharat Ratna?)

हमारे देश में सबसे पहले भारत रत्न साल 1954 में सी. राजगोपालाचारी, सर्वपल्ली राधाकृष्णन और सी. वी. रमन को दिया गया था. उस समय भारत रत्न सिर्फ जीवित व्यक्ति को ही दिया जाता था, लेकिन साल 1955 में यह सामान मरणोपरांत भी दिया जाने लगा.

भारत रत्न की राशि कितनी है?

बता दे कि भारत रत्न प्राप्त करने वाले व्यक्ति को किसी तरह की कोई धनराशी नहीं दी जाती है. हालांकि उन्हें कई तरह की सुविधाओं का लाभ जरूर मिलता है.

भारत रत्न को मिलने वाली सुविधाएं

  1. भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को भारत सरकार की ओर से एक प्रमाणपत्र और एक पदक मिलता है.
  2. भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को मुफ्त रेल यात्रा करने की सुविधा मिलती है. इसके अलावा दिल्ली सरकार भी उस व्यक्ति को मुफ्त बस सेवा प्रदान करती है.
  3. भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को भारत सरकार की तरफ से ‘वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस’ में जगह दी जाती है. बता दे कि वॉरंट ऑफ़ प्रिसिडेंस एक तरह का प्रोटोकॉल है. इसके तहत राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल, पूर्व राष्ट्रपति, उपप्रधानमंत्री, मुख्य न्यायाधीश, लोकसभा स्पीकर, कैबिनेट मंत्री, मुख्यमंत्री, पूर्व प्रधानमंत्री और संसद के दोनों सदनों में विपक्ष के नेता के बाद भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को जगह मिलती है.
  4. भारत रत्न पाने वालों को महत्वपूर्ण सरकारी कार्यक्रमों में आमंत्रित किया जाता है.

क्या है LBSNAA ? सिविल सेवा पास करने वाले से क्या है LBSNAA का संबंध ?

भारत रत्न देने की प्रकिया क्या है?

बता दे कि देश के प्रधानमंत्री खुद ऐसे व्यक्ति का चयन करते हैं, जिसे भारत रत्न दिया जा सकता है. देश के प्रधानमंत्री ऐसे व्यक्तियों को भारत रत्न देने का प्रस्ताव राष्ट्रपति को दे सकते हैं. प्रधानमंत्री एक साल में अधिकतम तीन लोगों को भारत रत्न देने का प्रस्ताव भेज सकते है. भारत रत्न देने का अंतिम फैसला राष्ट्रपति द्वारा किया जाता है.

भारत रत्न कैसा होता है?

बता दे कि भारत रत्न तांबे का बना एक पदक होता है, जिसका आकर पीपल के पत्ते जैसा होता है. यह 59 मिमी. लंबा, 48 मिमी. चौड़ा और 3. मिमी. मोटा होता है. पदक के सामने प्लेटिनम से सूरज का चित्र बना होता है और ‘भारत रत्न’ लिखा होता है. जबकि पदक के पीछे अशोक स्तम्भ का चिह्न बना होता है और साथ में ‘सत्यमेव जयते’ लिखा होता है.

जानिए भारतीय रिजर्व बैंक क्या है? यह कैसे काम करता है?

भारत रत्न विजेताओं की सूचि

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन – 1954

चक्रवर्ती राजगोपालाचारी – 1954

डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन – 1954

डॉ. चन्द्रशेखर वेंकट रमन – 1955

सर डॉ. मौक्षगुंडम विश्वेश्वरय्या – 1955

पं. जवाहरलाल नेहरू – 1955

गोविंद वल्लभ पंत – 1957

डॉ. धोंडो केशव कर्वे – 1957

डॉ. बिधान चन्द्र राय – 1958

पुरुषोत्तम दास टंडन – 1961

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद – 1961

डॉ. जाकिर हुसैन – 1963

डॉ. पांडुरंग वामन काणे – 1963

लाल बहादुर शास्त्री – 1966

इंदिरा गांधी – 1971

वराहगिरी वेंकट गिरी – 1975

के. कामराज – 1976

आचार्य विनोबा भावे – 1983

खान अब्दुल गफ्फार खान – 1987

मरुदुर गोपाला रामचन्दम – 1988

डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर – 1990

नेल्सन मंडला – 1990

राजीव गांधी – 1991

सरदार वल्लभ भाई पटेल – 1991

मोरारजी भाई देसाई – 1991

मौलाना अबुल कलाम आजाद – 1992

जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा – 1992

सत्यजीत रे – 1992

गुलजारीलाल नंदा – 1997

अरुणा आसिफ अली – 1997

एमएस सुब्बालक्ष्मी – 1998

सी. सुब्रमण्यम – 1998

जयप्रकाश नारायण – 1998

पंडित रविशंकर – 1999

अमर्त्य सेन – 1999

गोपीनाथ बोरदोलोई – 1999

लता मंगेशकर – 2001

उस्ताद बिस्मिल्ला खां – 2001

पंडित भीमसेन जोशी – 2008

सचिन तेंडुलकर – 2014

सीएनआर राव – 2014

अटल बिहारी वाजपेयी – 2015

पं. मदनमोहन मालवीय – 2015

प्रणब मुखर्जी – 2019

नानाजी देशमुख – 2019

भूपेन हजारिका – 2019

जानिए राष्ट्रपति शासन क्या होता है? यह कब लगाया जाता है? भारत में कितनी बार लगा है राष्ट्रपति शासन

तो चलिए अब हम जानेंगे भारत रत्न और भारत रत्न से सम्मानित व्यक्तियों को लेकर लोगों के मन में अक्सर उठने वाले सवालों के जवाब :-

किस भारतरत्न को पेरिस में दफनाया गया था?

भारत रत्न से सम्मानित जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को पेरिस में पेरे लेचसे नामक कब्रिस्तान में दफनाया गया था.

क्या भारत रत्न मिलने के लिए पद्म विभूषण मिलना जरूरी है?

नहीं.

अपने कार्यकाल में भारत रत्न पाने वाले प्रधानमंत्री कौन है?

जवाहरलाल नेहरू – 1955

पढ़िए covid19 की वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में उठ रहे सवाल और उनके जवाब

Leave A Reply

Your email address will not be published.